Posts

Showing posts from April, 2026

एक लहर., उछली! अहा बिछली..!

मित्रों, जाति और धर्म का सबक, हमे प्रकृति से सीखना चाहिए। यह अपना धर्म मनुष्य और हर प्राणी के लिए कितने अच्छे से निभाती है। इसी पर यह लाइनें आप पढ़ें। एक खेत, बोला नदी से, देख न!  ये... पौधे !  मेरे,  छोटे, छोटे, सूखते... हैं। जल... दे, मुझे...!  तूं..  ऐ.. नदी !  मात्र.. शीतल!  मांगता हूं ! इतना..  तुमसे। जाति! जाति अपनी, पास रखो...  क्या.. करूंगा?  इसे.. लेकर!  खेत! हूँ  मैं..!  पालता... हूँ  पेट!   मैं, हर जाति का, एक सा। इस जाति पर  लड़ते हुए,  इसके लिए..  भिड़ते हुए,  सुबह से ले शाम तक,  हर रोज, उनको  देखता  हूँ,  मेरे खाए अन्न से, सिर! फोड़ते..। बात करती थी वो मुझसे, मशविरे.. मुझको थी,  देती..  समय पर, वह..सखी थी, मेरी नदी.. थी...। उत्स.. भर.. भर, उछलती, तरंगित हो नाचती.. तरंगों.. पर इठल करती  झूमती.. अंदर! कहीं,  एक..  लहर., उछली!  अहा बिछली..!  गिर गई, वह.. खयालों में मेरे..,  उठ के...। वह सहेली थी,  नदी.. मेरी प्राण...

जिंदगी का अर्थ क्या है?

जिंदगी का अर्थ क्या है?  ओस की बूंदों में तुम!  तुम!  धुंधलकी..,  क्या.. पेड़ की, इन..  हरितिमा में, छिपी... हो! सोचता.. हूं!  आवरण पट ओढ कोई!  क्या खड़ी हो ?  इस चांदनी में, रजत मिश्रित!  प्रभास... बन, धूमिल! प्रिये..  झिलमिलाती...,  पृष्ठ में  इस!  आभास देती, बुलाती  तुम मौन.. ही। दूर तक फैली हुई, इस परम निष्ठुर  शांति... में,  कड़कड़ाती  ठंड में,  कभी दूर दिखती। क्षितिज पर कभी तुषार कण की  ओट छिपती,  दृष्टि से, ओझल सी होती। दृष्टि पथ में, नजदीक दिखते  क्षितिज पर, तुम... उभरती हो!  मानस में मेरे.. पटक्षेप करती सुन रहा हूं,  सादगी बहती हुई,  स्मृति पटल पर हंसती हुई, तुम!   उस तरह ही पार्श्व में, चुप! आ खड़ी हो। ठिठक कर!   बस  पूछता हूँ। हिल रही यह कोंपले  होठ तेरे  थरथराते, पत्तियों से, कांपती यह देह तेरी,  हवा की इन  थपकियों से,  डालियों तक हिल रही,  अनुभूतता हूं। श्याम छाया पक्षियों की उड़ती हुई, इस गगन में आ बैठ...

उसने कहा है, साथ, मेरे.. संदेश ये..

मित्रों, आज घरों में झाड़ू पोंछा करने बाली महिलाओं और लोगों की जिंदगी पर ये लाइने प्रेषित हैं। आज के हालात यही हैं, आप पढ़ें और उनके प्रति धैर्य रखे, कुछ भी कड़ा कहने के पहले ज़रूर सोचें। उन्होंने मेरे माध्यम से आप से अपनी बात रखी है। उसने कहा है, साथ, मेरे.. और मैं भी कह रहा हूँ... अब... थक..!  गया हूँ,  लड़ते,..! लड़ते...!  जहां से,  इस,  जूझते..  झूझते..  संसार.. के  संबंधों से  इन,  मैं, पस्त! होकर ढह! रहा हूँ। रूट पर बैठे हुए, हम फर्श पे.. कुछ कह रहे हैं, है,  कोई!  हमको.. सुने?  दो..  जून.. की रोटी!  जुटाऊं!  चलाऊं... परिवार कैसे? सामान्य स्थिति रह सकूं, मैं, चाहता.. हूँ!  आज मैं,  इस शहर में.. मंहगाई के मारे, दिनों.. में गुजारा बस! कर सकूं यह चाहता हूँ!  शक्ति भर,  सिस्टम है जो.. काम... उसमें, मैं करूं.!. निष्ठा भी डालूं, पूर्ण!  उसमें अपना समझ ले, रात.. दिन! इस देश को..  ऊंचा उठाऊं चाहता हूँ सच कह रहा हूँ.. बदले... में  हमको परिवार का पोषण मिले! और, मुझको... चाहिए क...

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!

मित्रों, आदि प्रश्न! कौन हूँ! मैं? आज की लाइने इसी पर प्रस्तुत हैं, आशा है आपको इसका उत्तर मिलेगा। आप खुश होंगे तो मेरा श्रम सार्थक होगा। उसने पूछा! कौन.. हूँ!  मैं...? म्लान हो.. देखा, मुझे..!  इस,  दृष्टि.. से,  अवतरण करती, स्वर्ग.. से भागीरथी... हो आ... रही   पार  करती, देहरी..  मेरी,  बिना... पूछे!  ठीक सीधे.. हृदय के, दालान में। थोड़ा, और... नीचे,  तली.. में,  आंगन! है, खुलता..!  पुराने..., उन घरों जैसा...! आकाश निर्मल!  जहां.. होता..! बीच..  में।  खिलखिला, तारों भरा..  चांद! उनके बीच में, चुप शांत बैठा! दूर, उतने..  पर  पास हो... यहां वह, बिल्कुल अकेले,  सच कहूं! मेरे लिए।। मेरे लिए।। बंद पलकें, दृष्टि.. अवनत!  यवनिका.., पटक्षेप! पल... भर! देखता  हूँ!  अपने.. भीतर!  मुस्कुराता.. हृदय, ताज़ा!  शांत.., निर्मल! श्वेत.., उज्जवल!  पास में, यह रूप..सी!  बाला, हो कोई..!  खेलती..  हल्की, लिए मुस्कान मुख पर,  गहराती.. हुई,  मौन..  ह...

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

मित्रों, यह संसार, स्थान, समय और इसका सारा वैभव सब एक ही चीज है, जो भ्रम से अलग अलग दिखता या महसूस होता है। इसे ऐसे सोचें जो जीवन के उस पार जा रहा है मात्र कुछ क्षण उसपर बचे हैं, वह इस संसार के, वैभव को, स्थान को उन बचे कुछ क्षणों में ही पाता है, अब सब सिमट कर वह अंतिम समय अंतराल हो गया और फिर सब शून्य! यही शेष रह जाता है। इसी पर यह लाइनें आप के लिए। कुछ छुपाऊं!  मैं...  अब, भी.. तुम से,  आज भी, इस हाल में क्या..? कह.. रहे हो?  सोच न..! मेरे कहे..  इस बात को.. एक बार..फिर. से..। देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?   बाकी... बची..!  अब!  मैं..,  रुक.. सकूं..  तेरे लिए, कुछ देर को। समय का, सब... खेल.. था, जिंदगी के पांव से  खेलती.. संसार रूपी.. गेंद यह!  मेरे लिए अब. रुक गई है, थम चुकी है। समय ही  जब... न रहा,  पाले में मेरे तो, खेल.. क्या?  और गेंद.. क्या..?  अब खिलाड़ी ही जा रहा,  छोड़ कर!  मैदान  यह!  तूं.., समझ!  इसको!  मित्र!  अब, मेरे.. लिए....

निर्लिप्त, अवघर, महादानी...

वह.. शांत! था, वह राख..! था,  कितने... दिनों से, चुप पड़ा  था?  युग..? युग  बहुत बीते, युगों पे..  कौन था ?   बैठा वहां,   गिनता..! इन्हें। बस एक दिन, बिल्कुल  अचानक!   लगा! उसको..., बैठे.. ही, बैठे...!  क्या.. है,  ये...?  यह निरति-शयता! शून्यता!  भार.. है, अब और आगे..,  इस तरह! यह शांति से,  राख बन बैठे हुए, उस नियति ने.. चाहना... की ! कुछ "अब नवल हो।"   जीवन.. हो! फिर.. से!  जीवन.. हो! फिर.. से! यह चाह थी,  चिंता बनी.  सदियां... भी,  बीतीं..,  पर..,  दर वही.. वह! है..., भी..,  अब...  'या'.. है,   नहीं!    आशंका उसे, यह घेर ली। क्या शून्य है, सब?   मै..  कुछ नहीं,  यह सोच कर,  संकल्प कर, सक्रिय.. हुआ,  और बंट गया,  वह चेतना.. में, द्रव्य में..  देखते ही देखते,  एक क्षण में,  अग्नि मिलकर वायु से प्राण ले, जीवन बना... परिणामतः  संसार यह निर्मित हुआ। एक था, श्रुत वाक्य!  ...

यह.. उम्र, बढ़ती.. सभी.. की.., आगे.. ही.. क्यूं?

मित्रों, यह एक नवोन्मेषी रचना है, आप गंभीरता से इस पर विचार करें और पढ़ें निष्कर्ष निकालें। मैने यथार्थ आपको सौंपा है जो सत्य है।  एक बहुत.., छोटी.. बात है,  यह.. उम्र, बढ़ती... ..  सभी.. की.., आगे..  ही.. क्यूं? पीछे..,  कभी.. अरी, यह.. होती.. नहीं! बूढ़े..! हैं... होते, हर.. कोई! समय के संग,  आज तक!  एक... भी..  पलट..  कर..,  बच्चा.. हुआ हो, मैने, कभी... देखा! नहीं!  क्या... राज है..? हर.. नया,  नवेला..  अकारण.. ही.. पुराना.. होता, स्वतः ही.. बिन, किए.. कुछ..! रखे.. रखे..  गुप्त कोने..  सुरक्षित भी!  आ..   सोचते हैं!  जड़ से इसको,  क्या.. राज...! है?  क्या बड़ी... कोई, बात.. है...  कारण है कोई..? आज इसको ढूंढते हैं। क्या?  कुछ... छुपाया.. है,    प्रकृति ने,  सृष्टि... ने,  कुछ सोच कर कुछ मान कर, कुछ जानकर!  अंदर.. कहीं,  एक तरफा जिंदगी का,  राज कोई सच में इसके पास है ?  ऐसा.. नहीं.. है,  प्रकृति... में सब.. सामने है, वह निर्मला है, ...

यह शांति क्या है?

यह शांति क्या है?   पूछा... मैने.. आप* ही से.. उत्तर मिला... ! जब  मन, सहज.. हो!   साफ.. हो और संतुलित.. हो..!  तब शान्ति है, और क्या है? शांति यह! कोई..  विकलता,  उलझन.. न..! हो, स्थिर हो बुद्धि.., चपल.. न हो!  स्वस्थ हो तन, मन हर्ष हो..!  तब शान्ति है, और क्या है? शांति यह! अंदर कहीं एक,  फैलता.. पारदर्शी, बुलबुला..हो! झलकता हो,  विश्व..  जिसमें..  पर वास्तव में, शून्य हो, प्रतिगामी न हो, तब शान्ति है, और क्या है?  शांति यह! जब विचारों की बाढ़, न.. हो, आंतरिक प्रवाह, न! हो, शांत 'कुआं....' अपना  मन.. हो,  मुस्कुराते होठ हों, समझ.. हो, अंदर में अपने  स्वभाव में, वह सरल हो.. तो, शान्ति है, और क्या है?  शांति यह! शांत हैं.. जन,  शांत है.. नभ!  शांत है.. जग!  शांति है, तब अपने भीतर!  लेकिन ये सारे...  शब्द म्हारे..  आज के परिवेश में,  सच..! व्यर्थ हैं!  देख न!  यह..   शांति...!  इस संसार में.. संभव.. कहां.. है?  रो.. रहे,  बच्...

सुंदर था, यह.. संसार..!

प्रस्तावना: मित्रों संसार निरा वस्तुओं का ढेर और कुछ नहीं, हमने उसे कैसा समझा और क्या अन्तर्भाव अनुभव किया, हम पर था अर्थात विविधता मनों की, मनों पर निर्भर है न कि, संसार पर। लोगों के अच्छा बुरा होने का कारण संसार नहीं लोग खुद हैं। इसी पर ये लाइने प्रस्तुत हैं। सुंदर था,  यह.. संसार..!  मुझसे..,  सदा ही..,  यह.. आज  जाना..। इतना ही क्यूं... परछाइयां..  जो..  स्याह!  मुझको  दीखतीं थीं, ... डरातीं... थीं!  मेरी...  ही  थीं। और..  काली, कालिमा!  उन अंधेरों की एक भ्रम  थी, वस्तुतः  विचारों में, मेरे..  ही, सारी.... भरी.. थीं। छाप!   उसकी, ही पड़ी..,   मेरी.. जिंदगी  में..  बाहरी.. कोई नहीं थी..। संसार तो, यह..  वही.. है,  युग, युगों से..,  नदी सा,  बहता हुआ..  अपनी धुनों में। सुंदर सदा से,  सच, में मुझसे आज जाना, पार कर अच्छी तरह,  ढलती.. उमर में। मूल कविता:  प्रैक्टिस!   मैं... कर रहा हूँ, लगा.. हूँ!  मनोयोग.. से,  पूर्णतः...