एक लहर., उछली! अहा बिछली..!

मित्रों, जाति और धर्म का सबक, हमे प्रकृति से सीखना चाहिए। यह अपना धर्म मनुष्य और हर प्राणी के लिए कितने अच्छे से निभाती है। इसी पर यह लाइनें आप पढ़ें।

एक खेत, बोला नदी से,
देख न! 
ये... पौधे! मेरे, 
छोटे, छोटे, सूखते... हैं।

जल... दे, मुझे...! 
तूं.. 
ऐ.. नदी ! 
मात्र.. शीतल! 
मांगता हूं ! इतना.. तुमसे।

जाति! जाति अपनी, पास रखो... 
क्या.. करूंगा? 
इसे.. लेकर! 
खेत! हूँ 
मैं..! 
पालता... हूँ पेट!  
मैं, हर जाति का, एक सा।

इस जाति पर 
लड़ते हुए, इसके लिए.. 
भिड़ते हुए, सुबह से ले शाम तक, 
हर रोज, उनको 
देखता 
हूँ, 
मेरे खाए अन्न से, सिर! फोड़ते..।

बात करती थी वो मुझसे,
मशविरे.. मुझको थी, 
देती.. 
समय पर,
वह..सखी थी, मेरी नदी.. थी...।

उत्स.. भर.. भर, उछलती,
तरंगित हो नाचती..
तरंगों.. पर इठल करती 
झूमती..
अंदर! कहीं, 
एक.. लहर., उछली! 
अहा बिछली..! 
गिर गई, वह.. खयालों में
मेरे.., 
उठ के...।

वह सहेली थी, 
नदी.. मेरी
प्राण की संचारिणी थी, 
फैली हुई, इस प्रकृति में।

लहर! उसकी.. 
लप-लप.. 
लपकती.., 
बीचियों के, भंवर में
अठखेल, कर, कर खेलती! थी।

देख सुषमा नदी की
मैं खुश बहुत
था
परिदृश्य में मै डूबता
उसे., सहज.. लेता, 
साथ जीता...
अंदर कहीं, 
एक 
मन मेरा था, शांत बैठा
मिल इसे.. प्रफुल्लित! प्रमुदित था होता! 

स्वर सुना एक रात उसका 
कोई! बुलाता हो, 
प्रेम में, 
मुझे! अकेले में, 
मधुर स्वर से, नच.. गया,
पास आया, छू... दिया..
उंगलियों के पोर से,
एक पल 
को..
कुलकुलाता, सिहर कर!  
शीतल था कितना! 
बिन कहे 
कुछ 
बह गया, 
मौन ही, कुछ कह गया।

हवा का 
कोई नवल झोंका,
पास.. से, गुजरा... मेरे, 
अतीव.. ठंडा!  अधर.. मेरे, 
होठ अपने.., 
अदृश्य! ही, वह छू... गया..! 

यह... नदी थी।
रिमझिम मचाती रश्मियां..! थीं..., 
पीत-रक्तिम! 
सुनहली..! 
मुख को उसके, प्रभा देतीं 
चूम लेतीं, रस उठा लेतीं।

कुछ, 
नव..तरुण, 
उन.. अरुण के, 
किरन.. बन.., बन.. 
निराभृत..! 
परा... विस्तृत! वक्ष.. नद के 
दुग्ध फ़ेनिल.. 
स्पर्श करते, भाव ले
आनंद देते, आनंद लेते
स्वर्ण वर्षण 
कर रहे 
थे।
संसार की, 
सांसारिक! गति यही थी।

हरिल.. छाया, वनस्पति.. की.. 
हिल रही थी, किनारों 
की, उर्मियों पर, 
नारियल 
की! 
पतवार कोई चल रही हो,
धीमे, धीमे, सरकती..
अल्प से भी, और 
छोटी.. 
किसी, तरी.. की।

जल-हृदय में, उत्स.. भरती
कछुईंन के पद 
सी... 
तरल होकर तिर रहीं थीं
यह.. नदी थी, मेरी सखी.. थी।

गुच्छ में लटके हुए, 
वे... 
नारियल फल,
पारदर्शी! 
नदी की, उस.. देह ऊपर!

नदी के उर-पटल, हों
उभरे हुए..
देखता.. विदेह मैं, 
वह नृत्य अद्भुत!  जड़ हुआ..!
समाधि.. छूटी 
वह लूटकर.. मुझे, 
घर ही अपने ले.. गई!
यह... नदी थी, मेरी सखी थी..! 

यह नदी थी, वा.. नरी थी..
कुछ भी कहो..! पर 
सलोनी 
थी,
नटखटी.. थी 
कितनी.., चुटुल थी..।
 
धार इसकी 
हर क्षण बदलती,
सौंदर्य ही थी...
कुल-कुल कुलाती, 
किनारों के 
पेड़ की, उन जड़ों में।।।
आ.. फंसी थी।

लटकी.. हुई, उन डालियों संग
अहा! कैसे..फड़कती!  
पकड़ती! 
कभी खींचती, कभी छोड़ती, 
अमृतमयी थी.., यह नदी थी।

प्रतिबिंब मेरा, पृष्ठ पर.. 
उस... छलकते.. 
आर-पारी.. 
हरि, हरिल! विशुद्ध जल पर
क्रिस्टलों में बंट गया..
मैं देखता ही 
रह गया! 
एक पल में, विलय मेरा
नदी के संग हो गया,
अब मैं नदी हूँ
बह रहा हूँ
पा रहा हूँ.. मछलियां हैं,
मेरे भीतर, जंतु हैं
कितनी प्यारे, शैवाल अद्भुत
लदे हैं मेरे किनारों पर,
जल नहर को दे रहा हूँ, 
प्रकृति के संग जी रहा हूँ।

पत्थरों पर गिर रही.. 
वह धार! निर्मल! 
देखकर 
ऐसा.. लगा.. 
मणियां सजी हों.. पंक्ति में..
उस फेन पर, 
जगमगाता हार ही हो, 
वह नदी का..।

झिलमिलाता, नील-नीरद..! 
रंग का..
आकाश द्युति.. 
की.. 
नीलिमा... 
ले.. ..! और सुंदर! 

हजार हाथों, छू रही वह, 
किनारों.. को,
हजार पैरों, मंद मंथर, 
चल रही..।

हजार आंखों, देखती 
हजार, अधरों.. 
मुस्कुराती... 
हंस... रही थी,
वह नदी थी, वह नदी थी।

अधीपति हो! 
मही.. की 
वह गरजती बरसात में..
योद्धा हो अति प्रबल 
कोई
इस तरह से ऐंठती थी।

सांड कोई, ओंखड़ता 
हो, 
सींग से, 
किनारों को 
एक पल में तोड़ती थी।

गर्मियों की शाम में, ह्विस्परिंग 
करती हुई, नटखटी वह!  
शिशिर में हो 
प्रसव करती वेदना 
ले बह रही थी।

गा रही थी
'साम' कोई प्रार्थना! का,
प्रात! में, वेदपाठी तरुण सा,
मुझे लग रही थी
यह नदी, मेरी सखी थी।

उलझन है मेरी, यह नदी! 
इतनी.. बड़ी, 
उस हिमालय से.. समंदर तक, 
एक... ही! 
रूप कितने! मोड कितने! 
घाटियां वन बाग कितने!

सोचता हूँ! चकित हूँ
हर एक, क्षण..
हर एक, कण! 
में बोलती..  यह अलग री..। 
आवाज में.. 
यह
कहीं... दहाड़ती, है
कन्हरती है, 
बीच में किसी कंदरा में।

मुस्कुराती... 
कुलुल करती रेत में,
पत्थर पे गिरती.. नागिनी...
मृदुल कितनी..।

गति! इतनी धीमी.. 
द्रुत! कहीं...
कैसे है 
यह, संभालती! 
उलझन में हूँ मैं।

इतनी बड़ी सत्ता है 
इसकी..
शिखर से इस देश के, 
पैरों को छूती प्रेम से,
रास्ते भर, 
प्रेम ही है बांटती! 
और हम, 
गंदा है करते इस नदी को
अरे! क्यों? इस बात को, 
मेरे कहे, एक बार को तो, सोच रे!

जय प्रकाश मिश्र











Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!