सुंदर था, यह.. संसार..!

प्रस्तावना: मित्रों संसार निरा वस्तुओं का ढेर और कुछ नहीं, हमने उसे कैसा समझा और क्या अन्तर्भाव अनुभव किया, हम पर था अर्थात विविधता मनों की, मनों पर निर्भर है न कि, संसार पर। लोगों के अच्छा बुरा होने का कारण संसार नहीं लोग खुद हैं। इसी पर ये लाइने प्रस्तुत हैं।

सुंदर था, यह.. संसार..! 
मुझसे.., 
सदा ही.., 
यह.. आज जाना..।

इतना ही क्यूं...
परछाइयां.. 
जो.. 
स्याह!  मुझको दीखतीं थीं, ...
डरातीं... थीं! 
मेरी...  ही  थीं।

और.. 
काली, कालिमा! 
उन अंधेरों की
एक भ्रम थी,
वस्तुतः 
विचारों में,
मेरे.. ही, सारी....भरी.. थीं।

छाप!  
उसकी, ही पड़ी.., 
मेरी.. जिंदगी 
में.. बाहरी.. कोई नहीं थी..।

संसार तो, यह.. वही.. है, 
युग, युगों से.., 
नदी सा, 
बहता हुआ.. अपनी धुनों में।

सुंदर सदा से, 
सच, में मुझसे
आज जाना, पार कर
अच्छी तरह, ढलती.. उमर में।

मूल कविता: 

प्रैक्टिस!  
मैं... कर रहा हूँ,
लगा.. हूँ! मनोयोग.. से, 
पूर्णतः 
इस बात पर,
हंसता रहूं, 
सच, देर.. तक!

इन.. प्लास्टिक के,
फूल.. सम,
अटकी हुई, कोई... हंसी!  
इन अधर..पर, 
थोड़ी देर... तक
ज्यादा अवधि... तक.. टिक सके।
 
स्वभाव में, मेरे.. 
ये.. आए, 
मुस्कुराहट! चाहता हूँ! 
कोई नहीं हो, पास.. जब..
एकांत.. में, और अकेले.. 
इस जिंदगी में।
 
मुस्कुराता.. 
हंसता... रहूं! 
इन प्लास्टिक के फूल सा
प्रैक्टिस में, इसी... हूँ,!

पर 
नियंत्रण! 
यह.. कठिन... है,
भागती इन भावना की 
स्थिति पर! भूलता है, 
मुझे सब! 

विचलता है, मन मेरा.. 
संसार को इस देखकर..! 
अंदर कहीं से, उछलता... है
खोज में हूँ, रोकूं.. इसे, 
और मुस्कुराऊँ
ओरिजनल.. 
मैं...
खिलती कली सा
विपद की भी स्थिति में, 
भ्रम भरी.. इस जिंदगी में।

लगा रखी हैं, यहां..! 
कोनों में हर, 
लटकती.. 
कुछ बेल, ढोती.. 
फूल सुंदर! 
 
प्लास्टिक.. की
तस्वीर 
हंसती, फ्रेम में, 
कई... सुनहली..! 
हो.. बोलती!  बात करती! 
जिंदादिली.. की।

एक्वेरियम 
है,।।।। 
मचलती इन मछलियों का 
कूदता! कुछ सुनहरी सी मछलियों का
सेवक भी हैं, कुछ 
सुविधामयी...
पर व्यर्थ है सब..
सब बंधे हैं, 
मेरी.... रस्सियों से..
मन से यहां एक भी नहीं..
मन से यहां एक भी नहीं..।
इसलिए संतुष्टि मन को 
सच कह रहा हूँ! तिल भर नहीं है।

भाव: स्वभाव, सहजता और सरलता में ही वास्तविक आनंद है न कि वस्तुओं या जीवों को जबरदस्ती साथ रखने से।

जय प्रकाश मिश्र



Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!