यह शांति क्या है?
यह शांति क्या है?
पूछा... मैने..
आप* ही
से..
उत्तर मिला... !
पूछा... मैने..
आप* ही
से..
उत्तर मिला... !
जब
मन, सहज.. हो!
साफ.. हो और संतुलित.. हो..!
साफ.. हो और संतुलित.. हो..!
तब शान्ति है, और क्या है? शांति यह!
कोई..
विकलता,
उलझन.. न..! हो,
स्थिर हो बुद्धि.., चपल.. न हो!
स्थिर हो बुद्धि.., चपल.. न हो!
स्वस्थ हो तन, मन हर्ष हो..!
तब शान्ति है, और क्या है? शांति यह!
अंदर कहीं एक,
फैलता..
पारदर्शी, बुलबुला..हो!
झलकता हो,
विश्व.. जिसमें..
पर वास्तव में, शून्य हो, प्रतिगामी न हो,
तब शान्ति है, और क्या है? शांति यह!
जब विचारों की बाढ़, न.. हो,
आंतरिक प्रवाह, न! हो,
शांत 'कुआं....' अपना मन.. हो,
मुस्कुराते होठ हों,
समझ.. हो, अंदर में अपने
स्वभाव में, वह सरल हो..
तो, शान्ति है, और क्या है? शांति यह!
शांत हैं.. जन,
शांत है.. नभ!
शांत है.. नभ!
शांत है.. जग!
शांति है, तब अपने भीतर!
शांति है, तब अपने भीतर!
लेकिन ये सारे...
शब्द म्हारे..
आज के परिवेश में,
सच..! व्यर्थ हैं!
देख न!
यह.. शांति...! इस संसार में..
यह.. शांति...! इस संसार में..
संभव.. कहां.. है?
रो.. रहे,
बच्चे हमारे, दुधमुंहे!
आज हैं, फटते.. बमों से..
चीथड़े! हैं... उड़ रहे..
मांस के!
आज हैं, फटते.. बमों से..
चीथड़े! हैं... उड़ रहे..
मांस के!
हम
मानवों के अंग के..!
फैले पड़े, इन युद्ध में हर ओर कैसे?
वीभत्स है सब..!
शांति...?
शांति...?
शांति..! संभव ही नहीं है,
आज, इस! संसार में,
इन मानवों, के बीच में
इस तेल के, व्यापार में।
शांति का स्थान
क्या.. हो?
सागर किनारा..?
कोई.... नदी का तट..?
सागर किनारा..?
कोई.... नदी का तट..?
वन कही, जंगल कोई...?
या साधु आश्रम?
पहाड़ों में गुफा अंदर शांति हो?
या साधु आश्रम?
पहाड़ों में गुफा अंदर शांति हो?
जरूरत है कहां इसकी..?
बताओ.. न?
जी... नहीं,
शांति.. होनी चाहिए
बीच.. में
इन.. आतताई!
शंखनादी...
युद्ध..
में...।
इन.. आतताई!
शंखनादी...
युद्ध..
में...।
इन.. धमाकों में,
फटते.. हुए
बमों के ही बीच.. मे,
बह रहे, रक्त.. के ही, बीच में
कोलाहलों में..
आज के इस युद्ध में।
बह रहे, रक्त.. के ही, बीच में
कोलाहलों में..
आज के इस युद्ध में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment