देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?
मित्रों, यह संसार, स्थान, समय और इसका सारा वैभव सब एक ही चीज है, जो भ्रम से अलग अलग दिखता या महसूस होता है। इसे ऐसे सोचें जो जीवन के उस पार जा रहा है मात्र कुछ क्षण उसपर बचे हैं, वह इस संसार के, वैभव को, स्थान को उन बचे कुछ क्षणों में ही पाता है, अब सब सिमट कर वह अंतिम समय अंतराल हो गया और फिर सब शून्य! यही शेष रह जाता है। इसी पर यह लाइनें आप के लिए।
कुछ छुपाऊं!
मैं...
अब, भी.. तुम से,
आज भी, इस हाल में
क्या..? कह.. रहे हो?
सोच न..! मेरे कहे..
इस बात को..
एक बार..फिर. से..।
मैं...
अब, भी.. तुम से,
आज भी, इस हाल में
क्या..? कह.. रहे हो?
सोच न..! मेरे कहे..
इस बात को..
एक बार..फिर. से..।
देखता हूँ, अपने... पीछे...;
कहां.. है? कोई.. जगह. ?
बाकी... बची..!
अब!
मैं..,
रुक.. सकूं..
तेरे लिए, कुछ देर को।
रुक.. सकूं..
तेरे लिए, कुछ देर को।
समय का, सब... खेल.. था,
जिंदगी के पांव से
खेलती..
संसार रूपी.. गेंद यह!
मेरे लिए
अब. रुक गई है, थम चुकी है।
समय ही
जब... न रहा, पाले में मेरे
तो, खेल.. क्या? और गेंद.. क्या..?
अब खिलाड़ी ही जा रहा,
छोड़ कर!
छोड़ कर!
मैदान
यह!
तूं.., समझ! इसको!
मित्र!
अब, मेरे.. लिए..।
तेरे.. यहां.. इस जगत में
जगह 'कम' है,
हां..! हां..!
"जगह.. कम है", कह...रहा हूँ!
समझ.. इसको...!
गहराई.. है
इसमें...
जरा, उतर... गहरे!
तेरे.. यहां.. इस जगत में
जगह 'कम' है,
हां..! हां..!
"जगह.. कम है", कह...रहा हूँ!
समझ.. इसको...!
गहराई.. है
इसमें...
जरा, उतर... गहरे!
आज मैं
इसे..
'समय' कह..दूं, 'स्थान' कह दूं,
जगह या...
यह..
बदलता
जगह या...
यह..
बदलता
संसार.. कह...दूं!
क्या.... फर्क... इसमें?
क्या.... फर्क... इसमें?
सब एक है...
आज
इस पल,
हाय! सच, मेरे लिए..।
उड़ने को मैं, तैयार.. हूँ,
अब...
जहां से.. इस
कुछ.. ही, क्षणों.. में..
इस बात के मद्देनजर, तूं सोच! इसको।
कुछ.. ही, क्षणों.. में..
इस बात के मद्देनजर, तूं सोच! इसको।
इस लिए..
यह "जगह" सारी..
"स्थान" सारा...!
"जहां की हर वस्तुएं, दायित्व सारा"
सब कुछ सिमट कर!
कुछ! बचे
क्षण!
अब बन गए हैं
मात्र...! मेरे।
मात्र...! मेरे।
इसी में..
यह
विश्व सारा, 'नथ' गया है,
कुछ अलग न! है,
मात्र! हैं, ये.. बचे क्षण..
कुछ अलग न! है,
मात्र! हैं, ये.. बचे क्षण..
सबके लिए,
हां, सबके लिए ही,... कह रहा हूँ!
जहां में, सबके लिए।
समझ... इसको!
इतनी.. बडी... दुनियां ये तेरी..!
संपूर्ण इसकी वैभवी..!
मेरे.., बचे..
इन, कुछ.. क्षणों में..
देख! कैसे, सिमट.. कर
एक.. होकर,
शेष हैं, आज यह मेरे लिए,
और होगा, एक दिन!
यही... सब! तेरे... लिए!
यही... सब! तेरे... लिए!
तेरे लिए,
स्थान यह.. इतना बड़ा,
फैला हुआ,
जो दीखता है, दूर.. तक!
समय.. है,
स्थान सारा.., समय का ही...
जो दीखता है, दूर.. तक!
समय.. है,
स्थान सारा.., समय का ही...
प्रतिफलन है, मान इसको।
समय में, यह बद्ध है,
और समय का ही,
रिएक्शन!
संसार है यह..
तूं... समझ इसको..!
तूं... समझ इसको..!
तेरे लिए,
स्थान यह! समय वह..!
दुनियां ये सारी
अलग..! है,
धन संपदा उससे
विलग हैं,
संबंध, वैभव, पद प्रतिष्ठा
कितने ही. मद.. हैं।
धन संपदा उससे
विलग हैं,
संबंध, वैभव, पद प्रतिष्ठा
कितने ही. मद.. हैं।
सब... अलग! होंगे...
पर, मिल गए हैं,
देख न,
पर, मिल गए हैं,
देख न,
इस
इस जिंदगी के
अंत पर!
अंत पर!
सब एक में.. देख कैसे?
क्षितिज जैसे. रुक गया हो,
क्षितिज जैसे. रुक गया हो,
भागता...
ठिठक...! कर..
थम, गया हो!
ठिठक...! कर..
थम, गया हो!
बदलता संसार यह..,
दृश्य.. इस संसार का
आज! अब मेरे लिए।
दृश्य.. इस संसार का
आज! अब मेरे लिए।
समय बहता.. रुक! गया है
एक कतरा! समय भी
अब नहीं है,
सच
यही है।।
आज जाना, इतने पीछे!
समय बस "एक जगह" थी..
आज तक
रखता था
उसमें.. भविष्य को, सम्भाल... के..!
भविष्य ही जब
शेष होने जा रहा हो...
उसमें.. भविष्य को, सम्भाल... के..!
भविष्य ही जब
शेष होने जा रहा हो...
तो...
शून्य है, सब..
इस शून्य को तूं! समझ.. गहरे!
सच "एक है, सब.."
बस बुद्धि भ्रम था, यह जगत!
न समय था, न स्थान था
न बैभवी, न भैरवी
न! पद प्रतिष्ठा..
सब मिला कर मात्र एक
संतुष्टि! थी बस..!
समय होता,
कुछ.. देर
ढोता..,
भार.. इसका
मन पे कुछ, और.. तन पे, कुछ!
और? और.. फिर क्या?
आज जैसा छोड़ता हूँ,
ठीक ऐसे छोड़ देता...
अन्यथा क्या..?
तेरे जहां की,
गठरी उठाए सिर पर अपने
अभी और फिरता..!
चालाक होता, अगर तो..
आत्मा को... समझ लेता,
शांति से प्रस्थान करता..।
जीवन भी क्या था?
सोचता हूँ!
बदलता..., यह दृश्य क्रम!
क्रमवार था, यह बोलता..
पार्थिव सब वस्तु का व्यापार है
व्यर्थ.. है सब।
आज जाना,
पहुंच कर इस मोड पर..
खिलौना तो बेटर था,
बच्चे का उस..!
खेला तो
वो... उससे कुछ देर तो।
खिलौना तो बेटर था,
बच्चे का उस..!
खेला तो
वो... उससे कुछ देर तो।
मेरा...! सारा...!
छोड़ कर
जो,
जो,
जा..... रहा हूँ!
क्या.... है, ये..सब.?
जो.. मुझे, था.. दीख...ता,
था..., "समय" वह...
आज अंतिम घड़ी में
यह सिमट कर,
हो गया है,
बेबसी
अब!
बस कुछ क्षणों की...
डूबता यह विश्व! इसमें देखता हूँ!
छोड़ता अधिकार संग दायित्व सब..!
अब से, तुझपे..।
बस कुछ क्षणों की...
डूबता यह विश्व! इसमें देखता हूँ!
छोड़ता अधिकार संग दायित्व सब..!
अब से, तुझपे..।
और अंतिम बात सुन न! गौर से..
उन्नयन कर आत्मा का अभी से...
तैयारी में रह आज ही से
आने वाली मृत्यु के।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment