जिंदगी का अर्थ क्या है?

जिंदगी का अर्थ क्या है? 

ओस की बूंदों में तुम! 
तुम! 
धुंधलकी.., 
क्या.. पेड़ की, इन.. 
हरितिमा में, छिपी... हो!
सोचता.. हूं! 
आवरण पट ओढ कोई! 
क्या खड़ी हो ? 
इस चांदनी में, रजत मिश्रित! 

प्रभास... बन, धूमिल! प्रिये.. 
झिलमिलाती..., 
पृष्ठ में 
इस! 
आभास देती, बुलाती 
तुम मौन.. ही।

दूर तक फैली हुई, इस परम निष्ठुर 
शांति... में, 
कड़कड़ाती ठंड में, 
कभी दूर दिखती।
क्षितिज पर
कभी तुषार कण की 
ओट छिपती, 
दृष्टि से, ओझल सी होती।

दृष्टि पथ में, नजदीक दिखते 
क्षितिज पर, तुम... उभरती हो! 
मानस में मेरे.. पटक्षेप करती
सुन रहा हूं, 
सादगी बहती हुई, 
स्मृति पटल पर
हंसती हुई, तुम!  
उस तरह ही
पार्श्व में, चुप! आ खड़ी हो।

ठिठक कर!  
बस 
पूछता हूँ।
हिल रही यह कोंपले 
होठ तेरे 
थरथराते, पत्तियों से,
कांपती यह देह तेरी, 
हवा की इन थपकियों से, 
डालियों तक हिल रही, 
अनुभूतता हूं।

श्याम छाया पक्षियों की
उड़ती हुई, इस गगन में
आ बैठती है 
डाल तेरी चरमराती, 
कलियों से बोझिल....!
अरे! ऐसी! 

पुष्प ये, अरमान! तेरे
खिल उठे हैं 
गुलाबी, 
कुछ लाल रक्तिम, 
झांकते हों, मन में मेरे
झुरझुरे, सुगंध घोले 
स्नेह की।
आ मुझे है घेरते, 
आगोश भरते
क्या कहूं? 

एक तितली, बर्फ होकर! 
रात को 
जम चुकी है, 
बैठी हुई थी, शाम से, 
सुधि दिए, प्यार से तुझे देखती।
स्नेह बंध, बेसुध हुई, 
लोक से, परिगत हुई।

आस में, 
कल सुबह होगी! 
एक बार फिर, तुमसे मिलेगी।
पर, नेह था, 
अकलुष! बस तुम्हीं में, 
तुम्हीं में वह मिल गई है।

देख कर उसको
हे! प्रिय, मै, अचंभित हूँ
डोर.. तेरी, 
कितनी पतली, रेशमी।
बांध लेती है, जिसे, 
आप कर लेती, उसे,.. 
समेट लेती साथ में, पास इतनी!  

एक चटका बच गई है, 
फ़टकार करती 
पंख वह, 
ऊपर... उड़ी है, 
डाल से, 
खिलती कली पर, पैर रखके।

क्या है ये, बस पूछता हूँ! 
सोचता हूँ 
एक ही हैं, ये सभी तो
फिर फर्क क्या है,
इन जिंदगी में, 
कोई डूब कर है, तैरता! 
कोई दूर से है, देखता!
पूछता मेरी तरह।
जिंदगी का अर्थ क्या है? 
जिंदगी का अर्थ क्या है? 

जय प्रकाश मिश्र



Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!