यह.. उम्र, बढ़ती.. सभी.. की.., आगे.. ही.. क्यूं?

मित्रों, यह एक नवोन्मेषी रचना है, आप गंभीरता से इस पर विचार करें और पढ़ें निष्कर्ष निकालें। मैने यथार्थ आपको सौंपा है जो सत्य है। 

एक बहुत.., छोटी.. बात है, 
यह.. उम्र, बढ़ती... .. 
सभी.. की..,
आगे.. 
ही.. क्यूं?
पीछे.., कभी..
अरी, यह.. होती.. नहीं!

बूढ़े..! हैं... होते, हर.. कोई!
समय के संग, आज तक! 
एक... भी.. 
पलट.. 
कर.., 
बच्चा.. हुआ हो,
मैने, कभी... देखा! नहीं! 

क्या... राज है..?
हर.. नया, 
नवेला.. 
अकारण.. ही..
पुराना.. होता, स्वतः ही..
बिन, किए.. कुछ..!
रखे.. रखे.. 
गुप्त कोने.. सुरक्षित भी! 

आ.. 
सोचते हैं! 
जड़ से इसको, 
क्या.. राज...! है? 
क्या बड़ी... कोई, बात.. है... 
कारण है कोई..? आज इसको ढूंढते हैं।

क्या? 
कुछ...छुपाया.. है,  
प्रकृति ने, 
सृष्टि... ने, कुछ सोच कर
कुछ मान कर, कुछ जानकर! 
अंदर.. कहीं, 
एक तरफा जिंदगी का, 
राज कोई
सच में इसके पास है ? 

ऐसा..
नहीं.. है, 
प्रकृति... में
सब.. सामने है,
वह निर्मला है, सत्य है! 
कुटिलता? द्वेष..! उसमें.., 
मानव ही क्यों, किसी से भी नहीं है,
बस देखने की, हर किसी के
सामर्थ्य.. की ही, बात.. है। 

गहराई से सोचें! 
जीवन है, 
क्या?
मात्र गति!  
बाहरी च आंतरिक! अनवरत! 
जन्म से ले.. मृत्यु.. तक! 
आकाश से पाताल तक,
पर्वतों से लगायत 
उस समंदर तक! 
इस तरह..
यह खर्च है, ऊर्जा की.. बस! 

और यह, ब्रह्मांड?  
क्या.. है? 
सोच न! जितना पता है! 
गति..कर रहा,
निज अक्ष पर, नक्षत्र.. हर 
साथ ही, तारे भी सारे..!
नाचते.. बस!
सर्कुलर,
और.. एक, 
अक्ष.. से रिवॉल्वनर! 

और 
गति हर, खर्च है, 
ऊर्जा की बस! 
प्रश्न थोड़ा कठिन है,
इस लिए यह मात्र थी, प्रस्तावना बस! 

क्या जानते है,
आप यह..  
पृथ्वी...
हमारी नाचती है, अक्ष पर...
एक ही तो दिशा में, 
यह अनवरत..
पश्चिम से पूरब, पश्चिम से पूरब,
आज तक... आदि से ले.. 
आजतक! 
वामार्त है गति..! 
इस लिए यह समय बढ़ता...
एक् ही.. तरफ, एक्.. ही तरफ..।

और यह चक्कर लगाती सूर्य का
इस ही तरह..
उस ही, दिशा में, अनवरत..
पश्चिम से पूरब, पश्चिम से पूरब,
आदि से ले.. आजतक!  
वामार्त है गति.. 
हां! इस लिए, यह.. समय बढ़ता...
एक्  ही.. तरफ, एक् ही तरफ..।

और चक्कर सूर्य यह... 
अपना जो है..
आकाश में
लगाता 
है, 
स्वयं ही, अपना ही चक्कर 
उस ही दिशा में अनवरत..
पश्चिम से पूरब, पश्चिम से पूरब,
वामार्त है गति.. 
इस लिए, यह.. समय बढ़ता...
एक ही.. तरफ, एक.. ही तरफ..।

इतना ही क्यों,
तुम ढूंढ लेना, गूगलों में
सूर्य यह.. 
अक्ष से निज, चक्कर लगाता
दूधिया इस गैलेक्सी का
उस ही तरह..
अनवरत..
पश्चिम से पूरब, पश्चिम से पूरब,
वामार्त है गति.. वामार्त है गति..।
इस लिए, यह.. समय बढ़ता...
एक ही.. तरफ, एक.. ही तरफ..।


और यह ब्रह्मांड पूरा..! 
क्या कर रहा है..? 
मात्र गति! 
इस
शून्य में, अनवरत...
हर गैलेक्सी संग... उस ही दिशा में
आज तक...
इस लिए, यह.. समय बढ़ता...
एक ही.. तरफ, एक.. ही तरफ..।

और हम, इस धरा पर,
मनुष्य सारे, 
अपना रहे हैं, सभ्यता को...
पश्चिम से पूरब, पश्चिम से पूरब,
वामार्त है गति.. वामार्त है गति..
इस लिए, यह.. समय बढ़ता...
एक ही.. तरफ, एक.. ही तरफ..।

क्या चाहते हो रोकना, 
यह समय गति,
तो मार्ग है,
गति.. बदल दो...
निज.. सभ्यता.. की आज ही! 
पूरब से पश्चिम! पूरब से पश्चिम!   
अभी कर दो..
देखना.. 
युद्ध 
ये..
रुक जाएंगे, सांसारिक शांति! 
भी आ जाएगी, मन की
विकलता शांत होगी,
उम्र भी, बढ़
जाएगी।

यही तो विज्ञान था,भारत में प्रचलित..
गति कम करो..  उद्विग्नता
को खत्म कर, संतोष
भर कर तुम जिओ!  
समय की गति
और भी
धीमी
करो..।

इस लिए अब.. 
बहुत.., छोटी.. बात है, 
यह.. उम्र, बढ़ती... .. 
सभी.. की..,
आगे.. 
ही.. क्यूं?
पीछे.., कभी..
अरी, यह.. होती.. नहीं!

बूढ़े..! हैं... होते, हर.. कोई!
समय के संग, आज तक! 
एक... भी.. 
पलट.. 
कर.., 
बच्चा.. हुआ हो,
मैने, कभी... देखा! नहीं! 

जय प्रकाश मिश्र



 


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!