Posts

Showing posts from June, 2026

ज्ञान! क्या था?

मित्रों एक छोटी पर अच्छी पोयम आपको प्रेषित है, हल्की गहरी है। बाकी आप आनंद लें। ज्ञान! क्या था?  इस ज्ञान से,  संसार! छोटा.. हो गया,  अंदर से बाहर..! कुछ.. हुआ, बाहर से, अंदर...  रुक! गया। मैं... बहुत हल्का! हो गया,  अनावश्यक... लाद...  मेरा.., भार मेरा.. सिर से मेरे, हट..! गया। निरावरण!  पहले हुआ..  परतें ये खोला..  बाहरी..! संसार! यह,  अनुपम!  मनोरम!  मधुर..! कोमल,  मुलायम! कपास सा, विरस.. नीरस  हो गया।   ज्ञान की  उन हवाओं में बादलों सा छंट गया। बालकों सा, नग्न फिर तो, हर छिद्र..  इसका.. दिख! गया..। घट!  भरा था,  आकंठ!  मेरा..;  लब..लब लबालब..! संसार के, भ्रम.. जाल! संग, जाल... वह,  जर्जर...! हुआ। संसार... झरता... निर्झरी.. सा.. सच कहूं!  मुझे प्रिय लगा। देखते ही देखते "मैं.."  मैं.., नहीं था, झन्ना बना,  हर तरह से रिक्त.. था। थोड़ी देर पहले..!, याद है मुझे..! संसार मुझमें..!,  और मैं..  संसार था..! यह  क्या, हुआ..?  इस ज्ञान से, भ्रम ह...

वास्तव में, भ्रम है ये।

कौन है यह.. 'मैं'..  बता न!  भरा.. हममें..! छोड़ता..  ही.. है नहीं, हमें एक पल को...। तालाब ऊपर  लय!  विलय, करते  जलों पर! कमल सा, मुस्कुरा, हँसता... हुआ! खिलता.. हुआ,  आनंद! मग्ना.!  कौन है यह..?  मैं* बता न!  भाव: हम सभी के भीतर, शरीर से परे, एक "मैं"  जो संसार में एक पहचान अपनी देह से, रूप से, व्यवहार से बनाता है वास्तव में यह कौन है? जीवंत छाया..! अहा..! इस..  संसार..! के व्यापार की,  इन... इंद्रियों.. से, पार.. होती.. पहुंचती.. है.. मन.., हृदय.. की,  छननियों से,  सतत.. छनती..  और गहरे..! मानस  पटल.. के  अंक में प्रतिबिंब!  बिंबित, और अंकित!  यहीं होती चित्त में।  चित्त, इसको  संजो.. लेता.. बांटकर, कुछ स्मृति..में शेष सारा.. बुद्धि में, प्रकीर्ण..!  हो, सब अस्त! होता...,  मात्र क्षण में, एक पल में। भाव: यह मैं कैसे बनता है, सांसारिक कार्य कलाप, और उसमें शरीर का योग, इनका एक सारांश चित्त में संस्कार, स्मृति तथा बुद्धि आदि में इकट्ठा हो यह "मैं" अपने को स्थापित कर ले...

एक घट! घटता रहा यह विश्व जिसमे..।

एक.! घट आकाश..!  घट..! हैं,  इसमें  कितने..  फैले.. पड़े,  हर आदमी के रूप में संसार.. भर में।  कितनी  तरह के,  रूप.. इनके  रंग इनके,  आकृति..में,  नित, उपजते..,  टूटते..   हर  समय,  हर भाग में.. ये..! एक..., घट! ही,  हम..  सभी.. हैं..,   इन्हीं में से..  हम, कुछ..  कहें, न.!  कहें..,  मिट्टी के सब रे! घटते... हुए,  घटना क्रमों के..  भाग रे..! हर 'घट' अलग है, एक दूसरे से,  'बिलग' है, पर,  सभी भीतर,  वह एक.. ही, 'आकाश' है रे..। हम सभी भीतर, हर समय,  कुछ.. घट रहा है, बाहर का,  अंदर...!  चल रहा है, रंग उसका भाव बनता.. चित्त में तेरे, घुल.. रहा है, देख न!  घट, घट..!  नहीं,  संसार का दर्पण..! हुआ है। अवधान लेकर, देख न!  चित्त.. इसका, बुद्धि.. इसकी.. मन, हृदय इसका... अपना नहीं,  जग..  का.. हुआ है, दूर है यह,  किस तरह.. आप  ही से..! विशुद्ध! था, यह निसर्ग! था यह, निरा! आनंद.. था, परिवर्तित हुआ है.....

पात्र अनुपम! ना रहा..

जीवन की भूल भुलैया में,  मैं.. और मेरा "मैं"  इसी पर ये लाइने आपके लिए..।  खोजता हूँ..?  खुद! को,   मैं...  'मैं..'   कहां.. हूँ'...? संसार में इस..   "मैं...*"   हूँ! भी...  यहां  या..  मैं.. भी, यही..  मिट... रहा,  संसार! हूँ!  कुछ, इस.. तरह!  संसार!  मुझमें  भर गया..  है,  अब.. यह!  मैं नहीं.., हूँ... अपने भीतर, फैला हुआ बाहरी संसार का, प्रतिबिंब हूँ...! सोचता हूँ! असल में, मैं कौन हूँ!  क्या कभी... 'मैं' "मैं..."   रहूंगा... एक दिन...! को, जिंदगी में, अपनी इस...? मुक्त!  इस संसार से..  इस भार.. से चिंता से इसकी... या इसी में लिपट कर... एक दिन, चुप! कफ़न नीचे... विदा लूंगा! हर किसी से...। वा  जमीं नीचे... दफ़न हो, मैं  सो रहूंगा,  अलविदा कह!  हर किसी से चलता बनूँगा। कौन हूँ मैं?  बता न!  जन्म जबसे लिया है, संसार!  मुझको घेर कर!  यह, क्यों... खड़ा है ? एक क्षण मेरा नहीं.. पर्सनल!  मैं... परेशाँ ...

मत..! कर प्रेम.. उसको..,

मित्रों, प्रेम सुंदर मन से, निर्मल हृदय से करना चाहिए न कि सुंदर रूप से, बनावटी रंग रंजित मुखड़े से, यहां धोखा है। इसी पर आप इन लाइनों को पढ़ें और आनंद लें। मत..! कर, प्रेम.. उसको..,  कहता, रहा... हूँ!  कब... से  तुमको... रंग..!  है..,  वो... धुल जाएगा कॉस्मेटिक..! का... रासायनिक! सब नकली..  है, रे... मत..! कर, प्रेम.. उसको..। मान.. मेरी..., अरज़.!  सुन! उसे छोड़ दे,  फंस... मत! रूप...  की,  इस.. मरीचिका-यै  जाल में, अलग हो..  मेरे कहे,  यदि प्रेम करना है तुझे...? पहले..  मन..! तूं देख! रे...। मत..! कर, प्रेम.. यारा,  निखालिस उस रूप से..। सुन! तुझे! बांध..  लेगी !  जादुई..! उन.. शक्तियों की... रश्मियों सी, रस्सियों..  में, रंग बिरंगे.., तंतुओं..में, वह! सलोनी है, देखने में.. अलोनी है, तिक्त.. है,  अति.. स्वाद में। कलझ..! जाएगा तूं एक दिन.. साथ रह के,  मत..! कर, प्रेम.. उससे..। ये...  महकती..! चमकती..! चहकती! लावण्यमयि यह रश्मियों सी  गढ़न! जो तुम देखते हो...!  रीझ जाते, बाल ...

सीढ़ियां यह कहां ले जाएंगी हमको..

यौवनों.. में, बचपनों का, स्वाद..!  आहा..!!  मिठास.. वैसी...! कहां.. बचती..? जी! नही.. इन.. जीवनों की झाड़ियों में.. मृग सुनहरा..!  दुबारा.. अरे!  वैसा..,  ना मिला, तो  ना... मिला..! इसलिए तो, पूछता.. हूँ!  अंतरों में..  झुलस! है,  क्या?   बोल न, अपने ही अंदर..?  धधक है, क्या..? बोल न! यही... सच! क्या..? सजाया.. था, रूप.. निरुपम..!  भव्य..! इस, संसार... का, मन! भरता.. नहीं था, सपने.. बुना था,  रंग़ीले...! तब... शौक.. था...; चढ़ती उमर. थी, लप!लप! लपकती, ललक! थी?    तब  सीढ़ियां..! पैरों के, नीचे..! लुढ़कती थीं। एक भी,  सामने  दिखती नहीं थीं, आँख.. मेरी अहा, ऊपर..  और ऊपर..!  आकाश को ही, देखती थीं...। और अब..  जब..  बज..! गया  बाजा..  है यारों... साथियों.. का,  और अपना, ताक* में है, आज कल बस आजकल.. मैं.. चढ़ा फण पर.. तो फिक्र में हूँ...  अभी तो कल,  खिलता  हुआ, व ह फूल! था, इतनी जल्दी!  क्या हुआ सब..? इतना छोटा...,  खेल की, पाला नहीं था। ...

अमरता की बेलि पर खिलता हुआ यह 'पुष्प-जीवन'।

मित्रों, यह संसृति! एक अमर बेलि! (क्रीपर) है, जिस पर समय की भूमि ऊपर, हमारे जीवन! फूल से खिलते हैं। फिर झर जाते हैं, इस प्रकृति आंगन में आम पुष्प से ही आदिकाल से शेष इसी का दायित्व मात्र। इसी पर ये लाइने आपको प्रसन्न करे। 'अमरता-की-बेलि..' है.. यह.. 'सृष्टि..' अपनी.! फैली.. पड़ी! आदि.. से संसार में, फ़नगती..! और.. 'जीवन-पुष्प!'  इस पर, खिले हैं..! देख न!  किन रंग! के,  किन ढंग! के, बहुरंग.. रंगी। सुंदर! हैं.. कैसे..? हिलडुल! रहे.. कोख! में,  से.. निकलते..!  शिशु-नवल बन! नित्य खिलते!   अरे.. कैसे..! आंगन.. प्रकृति.. के..? और, झरते..! एक दिन! बूढ़े, हुए.. प्रिय!  मेरी तरह.. ही.. उम्र की, इस..  अहा, निर्मम! भूमि पे..। मुस्कुरा! कर, बात करते..  जवानी में,  पूर्ण! खिलकर,  विकच, कच! कचनार से सौंदर्य! का परिधान  प्रिय! ये..  पहन लेते.. चहुंओर  अपने,  अंग.. सारे,  खिलखिलाते बिना चाहे.. महक जाते..  बाग में, इस.. प्रकृति.. के..। पराग.. भर! भर..!  मचलते..!  महकते..!  दिन रात ये.. केलि..! करते, और...

एक दिन, मुझे.. दिख! गए वो..

मित्रों, संसार उड़ते पंछियों का बसेरा! इसी में कुछ विलक्षण! भी हैं, राह चलते कभी, कहीं दिख जाते हैं, आज लाइने उन्हीं पावन लोगों को समर्पित हैं। आप पढ़ आनंद लें। उखड़ी.. उखड़ी..,  हवा!  बहती.., एक दिन, मुझे.. मिल! गई..  जादुई..! वह.. बस  यूं..  ही,  सड़क.. पर,  चलती.. हुई। अंदाज़..? अंदाज़..!  कैसा,  बताऊँ..?  मैं,  क्या कहूं..?  वह..  स्थिति! थी  विरलतम,  अस्तित्व..! की..। भाव: आत्मानंदी जीवन उखड़ा उखड़ा आपको आंतरिक शील का शीतल स्पर्श देता, बाहर से निर्मम! हवा से भी हल्का फूल सा अनुभूत होगा। देखने में.. पंख से भी..,  और.., हल्की..!  दृष्टि..! उसकी..  पंखुरी.. हो पुष्प..  की उड़ती..! हुई..। मुझ..  आकिंचन पर, पड़ गई..। और.. मैं.. प्रफुल्लित! हो.., नच गया, अंदर से, सच है, महकता..  मधुबन.. हुआ। ऐसे आत्मसिद्ध महाजीव! का दर्शन जब भी आप को मिलता है, तो.. अंदर कहीं से छू.. जाता है, और आप फूलों का सौरभ भरा बाग बन महक, बहक जाते हैं। दृष्टि..! उसकी..   हल्की नीची..  भूमि तल से काफी, ऊ...

बिनती करूँ रे! तोसों, बिनती करूँ!

मित्रों, नारी.. मनुष्य को, अपने पति, बच्चे और संबंधी के रूप में अच्छा बनाने की कोशिश चिर काल से करती आ रही है, वह घोंसला बनाना चाहती है, जिसमें स्थिरता, सुरक्षा, समृद्धि, आनंद बटोर, बटोर रखना चाहती है, इनसे वह जीवन भविष्य बुनती है। वह उसे मुक्त, स्वच्छंद, दुर्बल स्वाभाविक वृत्ति, और पतन से रोकती है, अपने घोंसले में, घर में स्वर्ग के सुख को स्थापित करने में खप जाती है। इसी पर कुछ लाइने आप पढ़, आनंद लें। साथी, न जा....(आ..व..)   साथी, न! जा...(आ आव..)  मधु.. बन की, राह... (अ..)  राह, तकत.. मैं...,   राह... तकत, मैं..य...,  राधा... हुई, गई राधा, हुई... गी... अंखियां..,  अरी..., अंखियां, गईं...., पथराय... अंखियां, गईं...., पथराय... साथी न जा.. व., मधुबन की राह!  विनती करूं...,  वि.. नत! खड़ी... हूं..... साथी, घर आव...,  साथी... घर आव, घर मा.., सुख की है, छांव..! घर मा, सुख की है, छांव..। साथी, न जा....आ..अ..! मधुबन की राह...। बहुत... कठिन! है,  कठिन...! बहुत, है कुटिल, बहुत... है अंधियारी....  अरी..., अंधियारी.... है, ...

वह कौन था, जो छू गया मुझे?

मित्रों, कोई भूमिका नहीं, आप पढ़ें और आनंद लें। एक मुट्ठी, आग..! थी,  अब..,  राख..! बन कर,  बच.. रही।  मैं.., वही.. !  परछाइयाँ..! उतनी.. बड़ी..!  बस, हवाएं..! थीं,   दिखती.. नहीं थी.., आंख नंगी! और  मैं,  गुब्बारा! हुआ था,  सबसे.. ऊंचे!  और ऊंचे.. तना था.. अंजान इनसे, ग़ुरूर था मुझे। पर  हवाएं थीं.. अब, बह चुकी थी,  आज वैसी नहीं थीं,  बदल.. हुईं, थीं..। और मैं..  लुढ़का.. हुआ जमींन ऊपर, पंख टूटे पखेरू सा... नीचे..! वहीं.. पर पड़ा था..। इसलिए  तो कह रहा हूँ  एक मुट्ठी, आग..! थी,  अब.., राख..!  बन, बच रही। कौन हो तुम..?  कभी..  देखना! अंदाज़ लेना..! हवा का,  विपरीत..! हो जब, और रूठी.., सलीके से। तौल लेना  भार अपना.. तराजू पे..। मिला.. लेना,  अंतर था कितना..? हवा..?   हवा! भारी.. नहीं है, भारी है करती, आदमी को..। बस रुख से अपने.. ध्यान रखना..! हल्का  हो, जो.. तुम्हे, देखने में,  मत उलझना.., उस.. हवा से..। पटाक्षेप:  फूल! सा, मुझे छू.. गया जो; कौ...

संतुष्टि क्या है!

संसार एक पहेली! और मन एक हिंडोला हर समय डोलता.. स्थिर नहीं। तो तृप्ति या स्थिरता, चित्त की शीतलता क्या है?  इसी पर यह लाइनें आपको प्रसन्न करें। संसार! है यह..,  मन! है इसमें..,  विचलन! भरी, बिछलती..! मधुर..! लगती.. विकलता.! चाह! है, यह..  संत्रास! है, यह..; अच्छी तरह सबको पता..!  पीछे.. लगा है, पूछ... क्यों..? जग! ये सारा, सुबह से इस विकलता.. के जान... कर  भी, सत्य है, यह..! "दृष्टि.. छलना..! छद्म है!"  'मायाविनी.. यह,  भ्रम ही है!' खींचती..है, पास अपने..  दूर.. की, ये.. मरीचिका..! संसार! है यह.., मन! है इसमें..। मन.. निष्ठुरा!  रे.. निष्ठुरा ! संताप! की जड यही है, चाह है यह, कल्पना है! भार.. है, इन! जीवनों  का।  तो.. तृप्ति! क्या.. है? कहां.. है?  कुछ तो बता..? धरातल..,  आधार.. यह..! भूमितल.., चढ़ता... उतरता..  जो जस पड़ा है, जहां है जैसा.. भी.. है,  संतोष इसमें जो..  सदा करता,  रज नहीं.. कुछ और का। तृप्त है, वह! एक  कोई.. ही  यहां। मन नहीं! है.. जिसका.. खिंचता  तृप्त? है वह, एक प्...

तुम खोजते हो फूल! तो आओ गली इस..

क्यों..?  जुटाऊं शब्द! एक एक अर्थ ढूंढूं.., अक्षरों में, तुम  ही बताओ.. आखिर.! ये... मेहनत.. क्यों करूं मैं?  एक.. चाह.. है,  अंदर.. कहीं.. एक् नया, दर्पण..  मैं.. बनाऊं..! चमकता! झलक..! जाए, उभर.. आए.. अक्स सच.. का, उसी में.. इस जिंदगी.. का। मानव, प्रकृति का रूप सुंदर!  रहस्य! इसका.  तैरता हो..! निखर  कर और थोड़ा..  और..ऊपर, और खुलकर.. प्रतिबिंब.. बनकर..  दिखें.. इसमें.. सबसे बेहतर..! यही तो वह भावना है.. इससे इतर, मेरा अंत क्या? चाहता हूँ.. कागजों में, जान!  भर.. दूं..! नृत्य. दे... दूं! पाठकों को  प्रिये अपने,  सत्य का मुख खोल कर, परिचय करा दूं  दर्शन करा दूं आत्मा का.. आत्मा में प्रेम.. भर दूं।  अन्यथा मेरा लक्ष्य क्या?  शब्दों.. में, मेरे कामना... है मंदिरों.. की, घंटियों.. सी,  टुन टुन टुनकतीं  मधुर, ध्वनि.. की.. तरल! स्वर..  जल.. सहज.. शीतल! बहे..! कल.. कल..! गंगा के जल सम, शांत.. तत्सम मानस पटल, मन, हृदय तल, मन । अशांत.. तन मन.., क्लांत.. जीवन,  सहज कर दें, रश्मि भर दें..  प्...

प्रकाश भी एक भार! ही है, गर जरूरत है जिंदगी की।

मित्रों, संसार तभी तक, जब तक बुद्धि! सांसारिक, पश्चात दुनियां और इसके वासी सभी नित्य मन और कर्म से बदलते दिखने लगते हैं। माया आवरणहीन नग्न, आभासित होने लगती है, इसी लिए सुधीजन, मुनिजन गतसंताप हो, अक्षय आत्मा को अपना विषय बनाते हैं। शब्द! सारे.., शेषण! विशेषण..!  वस्तुएं..! साम्राज्य पूरा..! रखो, इन्हें.. तुम.. पास, अपने! अकेला... मैं भला हूं! पर्याप्त हूँ!   संसार में अब.., साथ अपने। प्रकाश..?  प्रकाश की किरणे!  भी, ले.. लो..  क्या करूंगा! इन सभी का... प्रकाश भी एक भार! है,  यदि.. जरूरत है, जिंदगी की। मान इसको.. अब नहीं, कोई भार!  इस संसार का मुझे चाहिए..  मैं.. मुक्त  हूँ... हवा हूं..! आकाश.. हूँ..!  बुझती.. हुई.., मैं.. अग्नि.. हूँ। धरातल की धरा हूँ!  और नीचे.. शब्द सारे, शेषण..!  विशेषण..  कुछ! नहीं मुझे चाहिए!  इन्हें... रखो, पास.. अपने। अकेला...  मैं  भला हूं! पर्याप्त हूँ!   ज्ञान की, इस.. जरूरत!  संसार तक! है, कुछ! नहीं यह.. "ज्ञान"  था, ज्ञान... ही, अज्ञान! मेरा.. अभी तक का, ...