Posts

टूटता है, दिल! भी क्या.

टूटता है, दिल! भी क्या..? टूटते..  दिल को किसी तूने  कभी  देखा  है.. क्या? बताओ न!  उस समय  लगता है कैसा, गुज़रता.. क्या  अनुभूतिगत! होता है क्या..?  दिल.. टूटने में,  वेधता.. है?  बाण..  सा,  अंदर कहीं.. कुछ? टीसता कोई  दर्द  भी,  सीने में इस,  धंसता..  हुआ, दबाता अंदर को कुछ!  होता है क्या?  यदि यही.., वह सत्य है, दिल टूटने का,  अर्थ है  तो सच,   समझ,..  आज यह  दिल, टूटता है  सच मेरा। अब बता बस पूछता हूँ, है कहीं  कोई टूटने की,  दिल की इस,  कारगर, कोई दवा भी क्या? वह पूछ बैठा, पास आया, निराश था, हताश था हिये..  मेरे,  शांत!  होकर लग गया। कोई पखेरू हो, गिर पड़ा, उड़ता हुआ  आकाश से, पहलू में मेरे हांफता,  तलाशता  सहारा कोई संबल एक क्षण ऐसा लगा। जल थोड़ा शीतल, सूखता वह मुख  लिए मेरे निकट..  मुझे ताकता..! क्या कहूं! क्या न कहूं!  सोचता और देखता  उसे रह गया। कुछ देर तक मैं,  मौन था,  मौन से मैं...

आजतक कुल दो जमां बस।

मित्रों, समय, समाज और आदमी पर ये लाइने आपको सम्प्रेषित हैं आपको अच्छी लगें। आजतक कुल जमां बस  दो तरह के  आदमी और चेहरे  धरा पर मुझको मिले,  मूलतः कुछ लाल थे, गर्व, गरिमा, ज्ञान में हर संपदा के मदों में ये चूर थे। मगरूर थे ये,  पास इनके  अभिजात-पर्णी वर्ण था,  रूप- रंग के साथ ही  वंश उत्तम था मिला  संस्कृति, संपत्ति  इनके साथ थी,  ये प्रणेता थे,  व्यवस्था के भाग थे। और बाकी स्याह! चेहरे,  समस्या में दबे वो  न रंग था,  न रूप  था,  न वंश था, न संपदा..! आदमी के वेश में जीव!  दो पाया ही थे आदमी थे.. देखने में, पर  आदमी से भिन्न थे।  सहज थे ये, सरल थे, मेहनती थे,  उत्स के उद्गार थे,  आग थे  कोई सुलगती, बहुत दिन की अंदर ही अंदर कहीं से,  जलाती इन्हें,  एक परिधि में, ये.. रूर थे,  कही क्रूर थे, मारते  निज औरतों  को जरूरतों को, एक से, कुचले हुए मुसीबतों से,  न्याय से परखते समाज के हर तंतु को,  अकेले एकांत में गुनते हुए  घिरे थे अभाव से, स्वभाव...

दुनियां।

मेरी बात एक दिन यूं हुई,  दुनियां से इस यह..  सामने आ  खड़ी मेरे  पटकती  प्रिय पैर अपने, अंदाज़  में  कुछ  इस तरह तीखापन लिए आँखो में अपने अहसान मुझपर लादती, कहने लगी..   'क्या क्या न की' तेरे लिए,  तेरी जिंदगी की  बेहतरी  में,  हेल्प की थी इसलिए कुछ तो तूं, बेहतर बने, अन्य से। कहती हुई यह वह हांफती   रुनांसी थोड़ी हुई रूठी हुई, किसी सखी सी,  बेवजह! ही सुबकती  पार्श्व बैठी,  आ मेरे हिय से लगी। मैने कहा 'मैं प्रेम करता हूँ तुझे.. पर पात्र है तूं.. घृणा की उससे अधिक' दुनियां है  तूं..  इस जन्म की,  जन्म भर तूं साथ दी,  धरा स्थित, एक तरह से  सहोदरी..  काल के इस खंड की,  पर कितनी कुटिल, कितनी जटिल तूं सच में थी, मैं परेशां था  बिकल था, इस जिंदगी भर। मैं क्या कहूं,  कितना सहा हूं डंक! तेरा  अपने ऊपर जन्म भर, यदि सच कहूं  बर्बाद मुझको, तूं कर चुकी..। अब पूछता हूँ बता न और क्या तुझे  चाहिए  इस मुसाफ़िर से,  प्रयाण के...

फूल हूं मैं।

हां फूल हो तुम, खिले हो तुम वहां ऊपर फुनगियों पर  अरमान हो  तुम,  पेड़ के,  इस प्रकृति के,  बरसते इन मेघ के..  घेरे खड़ी सांवरी, इन बदलियों के बहती हवा, झोंको सरिस  इन समीरों के.. और मेरे भी तो.., हो.. तुम! सुमन मन के जान हो इस बगीची के.. रंगीन, प्यारी तितलियों के प्राण हो तुम..। मैं आदमी हूँ, क्या करूं? एक मन है मुझमें! चाहता है, तोड़  लूं तुझे हाथ से..  व्यापार कर लूं साथ तेरे  बहुत मंहगे बेच लूं..  तुझे.. मुस्कुराया फूल हंस कर फुसफुसाया,  जिंदगी  यह,  जिंदगी के काम आए पालने में आदमी के,  बाल बच्चे तो  तोड़ ले मुझे..  क्या करूंगा डाल पर मैं   यहां खिल के..  ले तोड़ मुझको, झुक गया,  मैं हिल गया  अंदर कही से एक मैं हूँ...  क्या आदमी हूँ..  हाय! कितना स्वार्थी हूँ। पटाक्षेप:  एक फूल है,  बहुत सुंदर खिला है, मुस्कुरा नीहारता है,  हर किसी को देवता के प्रांगण में पला है, मैं आदमी हूँ, मन है मुझमें  गेंद सा यह उछलता है सोचता है तोड़ लूं इसे  चढ़ा दूं ...

दुख कहां है ?

एक चिड़िया, लौट आई  घोसले में  शाम  को,  बहुत  खुश  है, चहकती है,  प्यारी चिड़िया लटकते उस घोंसले में सुबह सी ही शाम में ,  वह  बहुत खुश है। कुछ नहीं है, घोंसले में,  छोड़कर विश्राम को, पर  बहुत खुश है दो जुगनुओं के साथ  अपने  चोंच भर है पास उसके अंक भर, उन जुगनुओं को.. चुहचुहाती आस में, वह बहुत खुश है। अरे! मेरे आंगना में ही लगा  है   पेड़ है वह बिल्कुल  किनारे.. सारे पक्षी पेड़ के,  अरी कितने खुश  हैं! किनकते और  चहचहाते मस्त हैं। और एक मैं इतने बड़े घर बार में,  तीन तल्ले के  बने प्रासाद में.. कितने बड़े बाजार के व्यापार में, मैं गिन न पाऊं  कितना भरा  मेरे पास में पर सोच में, मैं  अपने दुखी हूं! 'और' मुझको चाहिए, बहुत 'कम' है,  पास में, दूसरों की अपेक्षा 'दुख' यही.. है। एक चिड़िया, लौट आई  चोंच भर दाने लिए,  घोसले में  शाम  को,  वह बहुत  खुश  है। बुद्धि का फैलाव सुख है? बुद्धि का फैलाव दुख है? पूछता हूँ! दुख कहीं क्या वस्...

अनगिनत

कितने उतारे, और पहने..  आवरण..!  इस देह ऊपर,  और अंदर  आत्मा  पर!  गिन नहीं सकता हूँ  उनको  मित्र हे!  एक दिन में,  प्रहर भर में,  अनगिनत!  हां.. अनगिनत! रूप..  कितने धरे हैं   वेश कितने सजे हैं,  बार कितनी बिके हैं हम..! आत्मा को दबाया है, बार कितनी  दुत्कार! कितनी सही है, अंदर ही उसकी! अनगिनत हां अनगिनत। रोया है कितनी बार अपने करतबों पर व्यवहार पर  सोच पर अनर्गल उस  वाक् पर अकेले एकांत में.. बहाव के बहने बाद, आंधियाँ चलने के बाद.. निथरते, बैठते,  शांत होती उर्मियों संग, अंतरों में, कलश जल में, धत् कहा है, खुद ही खुद को अनगिनत हां अनगिनत। संस्करण इस जीव का  स्वार्थवश देखा है  कितने हिलाते  दुम, श्वान से भी और बदतर! और कितनी बार देखा दीन सा, कांपता, बुदबुदाता धिक्कारता इस जन्म को और इसको शेर सा दहाड़ता अनाथों, गरीबो पर क्रोध भर भर  चेतना बेची है कितनी बार  मैने.. धातुओं पर,  कागजों के रुपयों पर,  याद है, अनगिनत हां अनगिनत। स्मृति में रख सकें हम  बेव...

डूब जाता हूँ मैं गहरे

निकलता हूँ रोज लेकर सिकारा मैं  समय की बहती नदी में, डालता हूँ जाल  मन.. का,  ध्यान  के उस भंवर में, समर्पण से, भाव से,  साध लेकर, बैठता हूं,  सच कह रहा हूँ, आस लेकर   नित नई, आज 'वह' मछली मिले..। डूब जाता हूँ मैं गहरे  साथ साथी  उसी  के, तली में तब तक हूं रहता दर बदर, मैं घूमता, ढूंढता उसे..  शाम को हर देर तक  अंधेरा होने.. से  पहले निरखता हूं ध्यान में छाया कहीं  उस  साक्षी की  एक तो मुझको मिले। पानी में दोनों, यहीं हैं, संसार में पानी है उसमें और मुझमें एक ही,  पर फर्क है विक्षुब्ध मैं, शांत है..वह कैसे मिलूं साथी मैं  तुमको अंकुश धरूं, कैसे मैं मन पर? यह भागता है, मछलियों सा फुदकता है, गेंद सा लौट आता,  स्टिंग जैसा.. डांट खाकर बैठता है बिल्लियों सा ताक में,  फिर भी है रहता एक कोने.. मुझमें अरे यह। क्या करूं, दुनियां है ये.. रंगीन कितनी, लुभानी, और मन! मिट्टी का है, यह!  निकलता हूँ रोज लेकर सिकारा मैं  समय की बहती नदी में। जय प्रकाश मिश्र

सब कुछ तो हमने बेंच डाला

मनुष्य की जिम्मेदारी अपने से परे सर्व जीव जंतु और प्रकृति के प्रति भी है। इसी पर कुछ लाइने आपके लिए। छोड़ते हो पथ,  विपथ पर  पांव रखते  प्रथम प्रिय  भर स्वार्थ अंधा सिहर जाती पेड़ की ये पत्तियां पुष्प की यह  पंखुरीं,  सच सकुच जाती देख तुमको मूक हो चिड़िया सहमती छोड़ दो वह रास्ता  तुम विपत् का मनुज हो, हृदय तुममें है बड़ा। कितना भरोगे, भंडार अपना कुछ छोड़ दो  उनके लिए हैं  अपाहिज,  अनाथ,  बूढ़े  समाज के उन पंछियों को, प्राणियों को जिद न करो... पेट उनका भी तुम्हारे सा प्रिये! याद रखो, सोचो  कभी!  तुम विधाता के हाथ हो  बुद्धि का वरदान तुमको  अन्य से  कितना अधिक.. एक छोटा फूस का घर  फटा ही हो कोई..  कम्बल.. उसमें रख दो.. मुक्त कर दो मर रहे,  बक्से में रखे.. सड़ रहे सामान वो.. जवानी से लगायत इस बुढ़ापे तक वैसे के वैसे.. कांपते इस आदमी को दान कर दो तुम आदमी हो..  आदमी का मान रखो।   छोड़ दो मस्तिष्क को पीछे हटो,  संसार प्यारा सभी का है कितना भी छोटा जीव हो जगह दो  हर प्राणिय...

अंत में तो स्नेह ही से काम है।

मित्रों जीवन पर ये पंक्तियां आप को अच्छी लगें। हश्र क्या होगा मेरा..?  लक्ष्य  क्या  है  जिंदगी का,  उसने पूछा नेह* से,  मैने कहा.. हर किसी जैसा,  एक ही,  और क्या?  राख की ख्वाईश है दिल में खाद हूँगा,  मां भारती की  जमीं में,  और कैसा अंत होगा? अंत में तूं ही बता..। हश्र क्या होगा मेरा  लक्ष्य क्या? छोड़ते पूरे जगत को  मित्र इस  अंतिम समय में। वह चुप रहा, कुछ देर तक सोचता.. धीमे से बोला, अर्थ मेरा, यह नहीं था आप ने उल्टा लिया ऊंचाईयों की लालसा  कितनी बची है अब  भी  भीतर!  यही था मुझे जानना? आदमी के  आठवें  बीतते, भागते, भुगतते इस दशक में। मैने कहा अब कुछ नहीं मैं चाहता हूँ.. चाहता  हूँ  मूक होकर फूल के किसी पास बैठूं.. निहारूँ घंटों मैं घंटों  अकेले  एकांत.. में निस्सार इस संसार को  अंदर से देखूं.. गहरे समझूं महक को महसूस कर लूं..। और सुंदर फूल मेरे पास  बैठे.. खुशी से,  कुछ समय को ही हिय से लग के मेरी सुने, अपनी सुनाए गुनगुनाती महक दे.. ले.. बस और क...

बाबा अवघड़ दानी मेरे,

आशुतोष!  शिव अवघड़ दानी कैसी उनकी, उलट कहानी, देख कभी, शिव-मंदिर  आके..  सावन में प्रिय, सोमवार को! नाम न जाने..  शिव जी  का  जो..,  खड़े पंक्ति में,  दिनभर ही वे। तृप्त किए बाबा भी उनको, भरा.. कटोरा, लेकर लौटे, कितने छोटे छोटे बच्चे! जय बाबा की  कैसे बोलें! मुख  से  अपने,  डर समाज में,  पर धन्यवाद, जय  जय  बाबा की,  मन से करते सारे मंगे.. सारे बच्चे।  बाबा अवघड़ दानी मेरे,  ना.. जाने क्या  किसको  दे..  दें,  सोच रहा था,  मन मारे मैं, देख रहा था  महिमा  न्यारी,  बाबा की है,  कैसी प्यारी! फूल जंगली,  झर जाते जो निपट अकेले, बन प्रांगण में वे मदार के, अरु धतूर के पात बिल्व के,  लक्ष्मी के हैं साधन बनते..  आदर  पाते,  नरम हाथ से, नई बहू के  कर कमलों से चढ़ते... शीश प्रभू के मेरे। कैसे होंगे, प्रभु शिव मेरे  सोच रहा हूँ, बैठे बैठे छोटी बच्ची से, सधवा तक विधवा..  से  ले...परित्यक्ता तक  मांग सभी की, निपट अकेले...