उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!

मित्रों, आदि प्रश्न! कौन हूँ! मैं? आज की लाइने इसी पर प्रस्तुत हैं, आशा है आपको इसका उत्तर मिलेगा। आप खुश होंगे तो मेरा श्रम सार्थक होगा।

उसने पूछा! कौन.. हूँ! 
मैं...? म्लान हो..
देखा, मुझे..! 
इस, 
दृष्टि.. से, 
अवतरण करती, स्वर्ग.. से
भागीरथी... हो
आ... रही  
पार 
करती, देहरी.. 
मेरी, 
बिना... पूछे! 
ठीक सीधे.. हृदय के, दालान में।

थोड़ा, और... नीचे, 
तली.. में, 
आंगन! है, खुलता..! 
पुराने..., उन घरों जैसा...!
आकाश निर्मल! 
जहां.. होता..!
बीच.. 
में। 
खिलखिला, तारों भरा.. 
चांद! उनके बीच में,
चुप शांत बैठा!
दूर, उतने.. 
पर 
पास हो...
यहां वह, बिल्कुल अकेले, 
सच कहूं! मेरे लिए।। मेरे लिए।।

बंद पलकें, दृष्टि.. अवनत! 
यवनिका.., पटक्षेप!
पल... भर!
देखता 
हूँ! 
अपने.. भीतर! 
मुस्कुराता.. हृदय, ताज़ा! 
शांत.., निर्मल! श्वेत.., उज्जवल! 

पास में, यह रूप..सी! 
बाला, हो कोई..! 
खेलती.. 
हल्की, लिए मुस्कान मुख पर, 
गहराती.. हुई, 
मौन.. 
ही
प्रश्न बन कर.. 
अरी..! और अंदर!
कौन हूँ! मैं..?
आत्मा कुछ इस तरह! 
मेरी आत्मा से 
मिल गई,
और
दूसरे... 
क्षण, बोल.. दी।
मैं... कौन हूँ! कौन है तूं...? 
जटिल तो, यह.. तनिक! न.. है।

हूँ.. ... .... ॐ... ऊं 
क्या..? 
यही... कम है, 
समझ इसको..
हम.. समय हैं, सारी.. खुशी हैं
आनंद हैं, ज्ञान.. हैं, विज्ञान हैं
हम नहीं तो...
दूसरा... 
वह 
कौन है..? 
जो कह रहा है..
हूँ...ॐ..ऊं 
क्या..? 
यही... कम है, 
समझ इसको.. कौन है तूं.. ॐ?

अरी! 
नाश में हम!  
विनाश में हम, सृजन हैं हम, 
पोषणों में, वनस्पति.. में, 
सूर्य.. में इस चंद्र में.. हम
सबकुछ में हम हैं।
क्या..? 
यही... कम है, 
समझ इसको.. कौन है तूं.. ॐ.. ऊं..?

मैं, ही हूँ! 
सिवा.. मेरे, कौन है? 
इस.. जहां में
शेष सारा, सभी कुछ, निरा.. भ्रम है।
अकेला हूँ! आदि से ले अंत तक..
जो कुछ भी है, 
वह सभी कुछ, यह मैं ही... हूँ.. ॐ.. ऊं..
कौन देगा मान्यता! संसार को इस?
इस सत्य को.. प्रेम को
सोच तो?
मैं.. ही सकल ब्रह्मांड हूँ! 

भ्रम 
कहां है? 
मस्तिष्क को जब, 
शरीरों में बंधा है, ये मानते हैं!  
सोचते हैं... शरीर हैं हम..
इस शरीर से बाहर 
हैं, हम.. म..!
युद्ध में हम, भूख में हम..
रोग में हम, शोक में हम..
शरीर से, स्थूल हैं हम..
अन्यथा.. 
दूर, उन... तारों
में... हैं... हम! 
हम! आत्मा के रूप में 
विशद..! हैं, विपुल..! हैं! हम..।

समय..? केवल..! 
बदलते, इस रूप! का.. 
परिधान! है बस! 
परिधान बन कर.. तैरता है, 
समय यह, हमारे.. ऊपर .!
अनुभूतियों.. के, अनुभवों की
इंद्रियों.. संग!
संसार-चादर! बनाता है, 
डालता है, यही चादर
रुपहली...  
मृदु मधुर सुंदर, विचारों.. पर..।

मस्तिष्क
भी
एक खिलौना है,
मेरे लिए.. 
यह मूल न! है...
यह, स्मृति भी कुछ नहीं है
मेरे लिए, 
संबंध सारे, रिश्ते नाते..
समय के इस परिधि भीतर ही हैं सारे
मैं खेलता हूँ! इन सबको लेकर..
अरे! तूं समझ मुझको 
मैं अपार्थिव, सच में परा! हूँ! 

मिट्टी है तूं! 
यह याद रख! 
संवाद मैं! यह आंतरिक! 
करता हूँ किससे! 
बता न! 
वह मैं ही हूँ, रहता हूँ तुझमें..
तूं.. बना ही, मेरे लिए..
मुझको लिए अंदर ही अपने
खोजता बाहर है, 
मुझको..
देख न! मैं अंदर हूं, तेरे।

आत्मा के विषय ही, कुछ और हैं,
विषय..? विषय! इसमें नहीं हैं,
विषय इसका एक ही 
आनंद 
है! 
एक आवरण है, जीव का
ओढ उसको, खेलता,
यह खेल इस 
संसार 
से
और तूं.. है वही! 
क्या नहीं
यह
जानता..?

चाहता है वह भी 
सुनना!
पुकार नद की! कैसी होती..?
सूखती है, ग्रीष्म में, 
मरते हुए.. जब बिना जल के।
गर्जना..! वर्षात में फिर, 
उसी नद की...
तोड़ती तटबंध सारे..
रात्रि के सुनसान पल में, विप्लवी! 
 
कुलकुला कर, जल का बहना..
चाहता है वह भी सुनना!
आवाज वह! 
ज्वालामुखी की..
फट रहा होता है, सीना
धरा का इस,
बहता है, लावा, क्रोध का..
कड़कना उन बादलों का..
तड़पती उन बिजलियों का..
भस्म बनती! एक क्षण में 
राख करतीं, हरित तृण को..। 
दूसरे क्षण बरसतीं 
बन बदलियां, उन राख को
फिर हरा करतीं..
आवाज उसको बहुत प्रिय है
बूंदों की गिरती..
बिन ठौर के इन पक्षियों की,
शांत नद की
दुआ की..
आशीर्वाद देती..
क्षमा करती.. भावना का।
क्षमा करती.. भावना का।

जय प्रकाश मिश्र


















Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।