आजतक कुल दो जमां बस।
मित्रों, समय, समाज और आदमी पर ये लाइने आपको सम्प्रेषित हैं आपको अच्छी लगें। आजतक कुल जमां बस दो तरह के आदमी और चेहरे धरा पर मुझको मिले, मूलतः कुछ लाल थे, गर्व, गरिमा, ज्ञान में हर संपदा के मदों में ये चूर थे। मगरूर थे ये, पास इनके अभिजात-पर्णी वर्ण था, रूप- रंग के साथ ही वंश उत्तम था मिला संस्कृति, संपत्ति इनके साथ थी, ये प्रणेता थे, व्यवस्था के भाग थे। और बाकी स्याह! चेहरे, समस्या में दबे वो न रंग था, न रूप था, न वंश था, न संपदा..! आदमी के वेश में जीव! दो पाया ही थे आदमी थे.. देखने में, पर आदमी से भिन्न थे। सहज थे ये, सरल थे, मेहनती थे, उत्स के उद्गार थे, आग थे कोई सुलगती, बहुत दिन की अंदर ही अंदर कहीं से, जलाती इन्हें, एक परिधि में, ये.. रूर थे, कही क्रूर थे, मारते निज औरतों को जरूरतों को, एक से, कुचले हुए मुसीबतों से, न्याय से परखते समाज के हर तंतु को, अकेले एकांत में गुनते हुए घिरे थे अभाव से, स्वभाव...