वो जादुई प्रेस कहां था।
शीर्षक: मृत्यु का सफ़र हो तो जिंदगी थी। हर एक क्षण, मेरी जिंदगी का रंगीन सुंदर पृष्ठ था, खुलता हुआ, एक एक कर, सामने, रखता कोई। परसता हो, मुफ़्त ही, कुछ इस तरह, यह जिंदगी! एक संकलन थी, नित्य के, इन पृष्ठ की क्रमवार धीमे, और धीमे उम्र बनती, वर्ष बनती, जुड़ रही। हर एक क्षण संग, नाचता मैं, बीच में.. शरीर के और आत्मा के स्व-आत्म् का, तैरता स्पंद ही था। छप छप निकलती, सजीले अखबार सी... ये जिंदगी छपती रही, द्रुत गति से प्रिंट हो, हर एक दिन, स्मृति में जमा होती अनंत प्रिय, क्रमवार हैं रखी हुई। जब जिसे चाहूँ देख लूं मैं आज भी वह जादुई प्रेस कहां था.. इस देह में, संसार में..? काल का रहस्य तो यह नहीं था? अद्भुत था सब, खोजना... सच कहां था। हर एक क्षण के, अलग उस अखबार में अनंतों संभावना के, पृष्ठ थे, फर-फरर करते, सामने थे जिसे चाहूँ, जहां चाहूं, उसे खोलूं। एक पुस्तकालय मेरा दिन हर वार था करोड़ों अखबार का, अम्बार! इसका भाग था,...