उसने कहा है, साथ, मेरे.. संदेश ये..
मित्रों, आज घरों में झाड़ू पोंछा करने बाली महिलाओं और लोगों की जिंदगी पर ये लाइने प्रेषित हैं। आज के हालात यही हैं, आप पढ़ें और उनके प्रति धैर्य रखे, कुछ भी कड़ा कहने के पहले ज़रूर सोचें।
उन्होंने मेरे माध्यम से आप से अपनी बात रखी है।
उसने कहा है,
साथ, मेरे..
और मैं भी कह रहा हूँ...
अब...
थक..! गया हूँ,
लड़ते,..! लड़ते...! जहां से,
इस, जूझते..
झूझते.. संसार.. के
संबंधों से इन,
मैं, पस्त! होकर ढह! रहा हूँ।
रूट पर बैठे हुए, हम फर्श पे..
कुछ कह रहे हैं,
है,
कोई!
हमको.. सुने?
दो.. जून.. की रोटी!
जुटाऊं!
चलाऊं... परिवार कैसे?
सामान्य स्थिति रह सकूं,
मैं, चाहता.. हूँ!
आज मैं, इस शहर में..
मंहगाई के मारे, दिनों.. में
गुजारा बस! कर सकूं
यह चाहता हूँ!
शक्ति भर,
सिस्टम है जो..
काम... उसमें, मैं करूं.!.
निष्ठा भी डालूं, पूर्ण! उसमें
अपना समझ ले, रात.. दिन!
इस देश को..
ऊंचा उठाऊं चाहता हूँ
सच कह रहा हूँ..
बदले... में
हमको
परिवार का पोषण मिले!
और, मुझको... चाहिए क्या...?
कुछ नहीं, इससे ज्यादा,
कुछ नहीं..!
पर फेल हैं हम..
आज की
इन परिस्थिति में....
इस लिए
अब
सरेंडर हम कर रहे हैं,
इस व्यवस्था को, आज से
जो भी हों
सुनें यह! जिम्मेदार इसके.. .. ..!
शरीर, मथनी..! बन गई है,
भंवर को, इस.. मथते..
मथते..,
सुबह से, ले शाम तक,
मशीन हूँ मैं, बिन रुके!
हर एक घंटे... टिक टिकाती
घड़ी... हूँ! चल रही हूँ, देख कैसे..!
पन्नियों की, चाल.. में,
लकड़ी बनी, दीवार में..
टिन टप्परों की, छतों.. नीचे,
बिन खिड़कियों, बिन हवा के
ऐसे बने आवास में, निवास मेरा!
सुरक्षा के नाम पर,
प्लास्टिक.. की
रस्सियों में,
स्टील
के
ताले लगाउं, भ्रम है मेरा!
नाली नहीं कोई है बाहर..
चावलों के
माड़
की,
खुशबू भरी है,
यही है माहौल मेरा।
कुछ मुर्गियां हैं, डॉग हैं स्ट्रीट के
घूमते हैं, हर तरफ..
बेरोक होकर
चुग रहे
हैं,
हर तरफ
इतने सारे कीट फैले..
फैला है कितना कूड़ा करकट!
हर तरफ..! यह स्वच्छता है।
अनधिकृत इन बस्तियों में..
बिना पानी की व्यवस्था..
बिना लेट्रिग की व्यवस्था..
दूर एक टोटी लगी है,
टुपटूपाती देर थोड़ी
संडास को,
संत्रासदी, लैटरिन बनी है
बज.. बजाती..
हर जगह लाइन लगी है
आ कभी! देख इनको!
काम करते हम यहां, अट्टालिका में
करोड़ों के, घरों में..
कंक्रीट के इन
जंगलों में..
और
हम! रहते हैं चुप! इन झुग्गियों में।
बांस के इन पोल पर लटके हुए
बिजलियों के तार नीचे..
कौंध जाते, गर्मियों
में पिघल.. कर
तड़तड़ाते
बच्चे
हमारे सहम जाते
जल हैं जाते घर हमारे,
देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में।
तेरे..,
शहर.. में,
मुंह अंधेरे, से.. लगायत
रात के इस अंधेरों में खो गईं हूँ!
जिंदगी की ललक में,
दूर की इस चमक में
छोड़ कर उस गांव को,
आज.. तन्हा हो गई हूँ!
दुखी हूँ,
सच कह रही हूँ
उन पीपलों की छांव को,
छोड़,।।। के,
भिखारन ही हो गई हूँ आज कैसे?
भिखारन ही हो गई हूँ आज कैसे?
चूर...! हूँ, थक.. गई हूँ!
थकावट से...
सुबह से... शाम तक
मैं... दौड़ते..! ही दौड़ते।
रात.. को
मैं.. लौटती हूँ काम से
नौ.. बजे, खाना बना कर
बासनों को साफ करके,
अपने घर खाना बनाती,
सो.. गए
छोटुआ को अपने
उठाती...
हिय से लगाती, सो हूँ पाती
बारह बजे...।
चार बज कर कुछ मिनट पर
उठ हूँ जाती,
झाड़ू लगाती अपने घर में,।।
खाना बनाती.. बांधती
कुछ खिलाती हूँ हाथ अपने
बाल शिशु को..।
छोड़ देती हूँ मैं झुग्गी
छः बजे..
दौड़ती भागती.. टेम्पो पकड़ती
पहुंचती हूँ
घरों में
सात बजने के भी पहले!
और फिर मशीन हूँ मैं
घरों में,।।।
एक घर से दूसरे में
डांट सुनती
लेट.. हूँ,।।। हर घरों में..
घड़ी के संग दौड़ती हूँ
दोपहर तक...लौटती हूँ
घर में फिर अपराह्न में।
लेट पाऊं, सोचती हूँ,
पानी नहीं है देखती हूँ,।।
जा रही हूँ... डिब्बे लिए
बस आस में..।
पानी मिलेगा..
नहला दूं
अपने प्यार के इस फूल को..
जो चहक कर है,
मिला
मुझको, जगत में
मात्र रे..!
कुछ खुद मैं खाऊं,
खिलाऊं
सोचते ही सोचते
तीन अब बजने को हैं...,!
उठ गई हूँ जा रही हूँ काम पे।
लौटूंगी मैं
अब रात को..
यही मेरी जिंदगी है..
फिर भी भूखी रह गई थी रात को।
बुखार है बच्चे को देखा शाम को..
कुछ नहीं है पास मेरे
कल के लिए,।।।
उसने कहा है,
साथ, मेरे..
और मैं भी कह रहा हूँ...
अब...
थक..! गया हूँ,
लड़ते,..! लड़ते...! जहां से।
इस, जूझते..
झूझते.. संसार.. के
संबंधों से इन,
मैं, पस्त! होकर ढह! रहा हूँ।
रूट पर बैठे हुए, हम फर्श पे..
कुछ कह रहे हैं,
है,
कोई!
हमको.. सुने?
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment