निर्लिप्त, अवघर, महादानी...

वह.. शांत! था, वह राख..! था, 

कितने... दिनों से,

चुप पड़ा 

था? 

युग..? युग बहुत बीते, युगों पे.. 

कौन था ?  बैठा वहां,  

गिनता..! इन्हें।


बस एक दिन, बिल्कुल 

अचानक!  

लगा! उसको..., बैठे.. ही, बैठे...! 

क्या.. है, 

ये...? यह निरति-शयता! शून्यता! 

भार.. है,

अब और आगे.., 

इस तरह! यह शांति से, 

राख बन बैठे हुए, उस नियति ने..

चाहना... की !

कुछ "अब नवल हो।"  

जीवन.. हो! फिर.. से! 

जीवन.. हो! फिर.. से!


यह चाह थी,  चिंता बनी. 

सदियां... भी, 

बीतीं.., 

पर.., 

दर वही..

वह! है..., भी.., अब... 

'या'.. है,  नहीं!   

आशंका उसे, यह घेर ली।


क्या शून्य है, सब?  

मै.. 

कुछ नहीं, 

यह सोच कर, 

संकल्प कर, सक्रिय.. हुआ, 

और बंट गया, 

वह चेतना.. में, द्रव्य में.. 

देखते ही देखते, एक क्षण में, 

अग्नि मिलकर वायु से

प्राण ले, जीवन बना...

परिणामतः 

संसार यह निर्मित हुआ।


एक था, श्रुत वाक्य! 

गूंजा.. हर तरफ,

एको अहम् बहुष्यामि! 

एको अहम् बहुष्यामि! 

कुछ क्षणों में, 

सोचते ही सोचते

ब्रह्मांड! यह, पूरा.... हुआ।


अब समस्या थी, 

जीव कितने, रंग कितने! 

रूप कितने! 

आदतें और ढंग कितने! 

वह अकेला था, 'एक' सब.. में।


संपर्क की क्या? विधा हो..! 

सब.. उसी में, ढल.. सकें..।

तब, शब्द अक्षर, नहीं थे,

भावना और भाव केवल!

आंतरिक हो..., तैरते.. थे..!


पर कुछ तो था, वह 

सभी में था,

हम उसे अब! कुछ भी कहे..

यह शुरू से था;

सब जानते थे, 

हां..., नहीं..

स्वीकृति.., अस्वीकृति..

शून्य को, और कुछ.. नहीं,  

यह अंक!  

भाषा मात्र थी, ब्रह्मांड की..

जो दीखती थी आंख से, 

और इससे ज्यादा कुछ नहीं।


एक कहीं स्थान था, 

यह.. 

सभी भीतर, 

शांति का

पवित्रता का, सत्य का, 

प्रेम का, आत्मा के आईने सा।


यह बना था

स्वच्छ! सुंदर! 

मौन होकर बैठती थी, 

आत्मा...! 

खुद जहां...

मूक.. होकर...।


क्षमा मुद्रा को लिए, करुणार्द्र होकर!

विनय ओढ़े, विनत होकर

सामने, था "राख" 

रूपी.. सदाशिव

प्रेमश्वर! 


निर्लिप्त, अवघर, 

महादानी...

महा... ईश्वर... महेश्वर!  

जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!