एक घट! घटता रहा यह विश्व जिसमे..।

एक.! घट आकाश..! 
घट..! हैं, 
इसमें कितने.. फैले.. पड़े, 
हर आदमी के रूप में
संसार.. भर में। 

कितनी तरह के, 
रूप.. इनके 
रंग इनके, आकृति..में, 
नित, उपजते.., 
टूटते..  
हर समय, हर भाग में.. ये..!

एक..., घट! ही, 
हम.. 
सभी.. हैं..,  इन्हीं में से.. 
हम, कुछ.. कहें,
न.! कहें.., 
मिट्टी के सब रे!
घटते... हुए, 
घटना क्रमों के.. भाग रे..!

हर 'घट' अलग है,
एक दूसरे से, 
'बिलग' है,
पर, 
सभी भीतर, 
वह एक.. ही, 'आकाश' है रे..।

हम सभी भीतर,
हर समय, 
कुछ.. घट रहा है,
बाहर का, 
अंदर...! 
चल रहा है,
रंग उसका भाव बनता..
चित्त में तेरे, घुल.. रहा है,
देख न! घट, घट..! 
नहीं, 
संसार का दर्पण..! हुआ है।

अवधान लेकर, देख न! 
चित्त.. इसका, बुद्धि.. इसकी..
मन, हृदय इसका...
अपना नहीं, 
जग.. 
का.. हुआ है,
दूर है यह, 
किस तरह.. आप ही से..!

विशुद्ध! था, यह निसर्ग! था
यह, निरा! आनंद.. था,
परिवर्तित हुआ है...
आज यह 
अब
घट नहीं..ध्यान दे
कूड़ेदान.. इस, जग.. का हुआ है।

भर चुका है, 
जाने कितनी भावना से,
अन्यान्य...कैसे 
यह, देख..तो..
बज़बजाता, दुर्गंध.. फैलाता यहां
क्रोध से, लालचों से, घृणा से, 
अवसाद में यह भर गया है।

इस लिए मैं चाहता हूँ...
घटा... दूं.. 
कुछ.. 
भी.. करूं, 
कैसे करूं.. भार..! 
कूड़ेदान का..।
इसे साफ कर दूं, शब्द से..।

घटाकाश! 
में 
प्रकाश! भर दूं..
हवा ताज़ी, मैं इनमें ला दूं, 
मनों को इन रिक्त कर दूं..
गंध देती भावना से..।

कुछ समय को...
दिव्यता का, सौम्यता का, 
मनुष्यता संग साम्यता का 
महकता झोंका मैं भर दूं
सुंदर लिखूं मैं, हाथ से..।

मार्ग.. है,
बस बैठ जाओ 
शांति से, 
घटने दो.. उसको!
संसार से, तुम एक न लो..
भावना, 
आंख अपनी बंद कर लो..
घटाओ.., घट..
लोड.. 
अपना.. 
दुनियां है ये, 
दुनियां... पे, छोड़ो...।

रिक्त.. कर दो.. धीमे.. धीमे..
कुछ न भरो.. संसार का
जो कुछ भी हो..
परावर्तित..
लाइटें..
तुम!
सभी कर दो...।

प्रकाश खुद भर जाएगा
आनंद झरता.. 
अमृत बरसता..
देख लेना.. घट तुम्हारा..
कलश होगा।

शीर्ष पर
दीपक
लिए
जगमगाता 
अंतरों में, सुखद शीतल जल भरे।
कलश जैसा धन धान्य सब हाथों लिए।


जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!