प्रकाश भी एक भार! ही है, गर जरूरत है जिंदगी की।

मित्रों, संसार तभी तक, जब तक बुद्धि! सांसारिक, पश्चात दुनियां और इसके वासी सभी नित्य मन और कर्म से बदलते दिखने लगते हैं। माया आवरणहीन नग्न, आभासित होने लगती है, इसी लिए सुधीजन, मुनिजन गतसंताप हो, अक्षय आत्मा को अपना विषय बनाते हैं।

शब्द! सारे.., शेषण! विशेषण..! 
वस्तुएं..! साम्राज्य पूरा..!
रखो, इन्हें.. तुम..
पास, अपने!
अकेला...
मैं
भला हूं! पर्याप्त हूँ!  
संसार में अब.., साथ अपने।

प्रकाश..? 
प्रकाश की किरणे! 
भी, ले.. लो.. 
क्या करूंगा! इन सभी का...
प्रकाश भी एक भार! है, 
यदि.. जरूरत है, जिंदगी की।

मान इसको..
अब नहीं, कोई भार! 
इस संसार का
मुझे चाहिए.. 
मैं.. मुक्त 
हूँ...
हवा हूं..! आकाश.. हूँ..! 
बुझती.. हुई.., मैं.. अग्नि.. हूँ।

धरातल की धरा हूँ! 
और नीचे..
शब्द सारे, शेषण..! 
विशेषण.. 
कुछ! नहीं मुझे चाहिए! 
इन्हें... रखो, पास.. अपने।
अकेला... मैं भला हूं! पर्याप्त हूँ!  

ज्ञान की, इस..
जरूरत! 
संसार तक! है,
कुछ! नहीं यह.. "ज्ञान"  था,
ज्ञान... ही,
अज्ञान! मेरा.. अभी तक का,
ज्ञान ही तो, बांटता है,
समझ इसको..!
इसलिए तुम, 
किताबें और ग्रंथ सारे, 
मेरे ले.. लो..
चाहे..! जिसे.. दो... 
मैं.. चला..
शब्द सारे, शेषण..! विशेषण.. 
कुछ! मुझे न! दो
इन्हें... रखो, पास अपने
आज से, यह सभी कुछ, तेरे.. लिए हैं।

क्या करूंगा? शक्ति..! लेकर...
कर्म, अब! अवशेष न! हैं
और जो हैं
शेष.. 
वे.. 
अब.., मेरे... नहीं ! हैं..।

क्या करूंगा साधनों का?
मुझे.. मत! दो, 
मेरे-लिए, 
अब.. 
साधना..! ही मार्ग है, 
सध मैं जाऊं, चाह! है।
शब्द! सारे.., 
शेषण..! विशेषण..! 
इन्हें... रख लो, पास अपने
मैं... अकेला.. ही भला हूं, संसार में।

स्वभाव है, 
एक्..,
निजी.. मेरा!
साथ मेरे.., यह लगा है
जन्म.. से..
मानव! हुआ मैं.., इसी से..
इसलिए अ-नि-वर्चनीया, 
भाव के पैरों तले,
विसर्जन! 
मैं, 
इसे, कर दूं! 
चाहता हूँ.. स्वभाव से भी, 
मुक्त हो लूं..।
इस लिए तो कह रहा हूँ
शब्द! सारे.., शेषण! विशेषण..! 
वस्तुएं..! साम्राज्य पूरा..!
रखो, इन्हें.. तुम..
पास, अपने!
अकेला...
मैं
भला हूं! पर्याप्त हूँ!  
संसार में अब.., साथ अपने।

"बुद्धिपर्यंत.. संसारे, 
मायामात्रम विवर्तते।" 
"अक्षयं... गतसंतापो, 
मात्मानम पश्यतो मुने:।।" 

जय प्रकाश मिश्र





Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!