वह कौन था, जो छू गया मुझे?

मित्रों, कोई भूमिका नहीं, आप पढ़ें और आनंद लें।

एक मुट्ठी, आग..! थी, 
अब.., 
राख..! बन कर, 
बच.. रही। 

मैं.., वही.. ! 
परछाइयाँ..! उतनी.. बड़ी..! 
बस, हवाएं..! थीं,  
दिखती.. नहीं थी.., आंख नंगी!

और मैं, 
गुब्बारा! हुआ था, 
सबसे.. ऊंचे! 
और ऊंचे.. तना था..
अंजान इनसे, ग़ुरूर था मुझे।

पर 
हवाएं थीं..
अब, बह चुकी थी, 
आज वैसी नहीं थीं, 
बदल.. हुईं, थीं..।
और मैं.. 
लुढ़का.. हुआ
जमींन ऊपर, पंख टूटे
पखेरू सा...
नीचे..! वहीं.. पर पड़ा था..।

इसलिए 
तो कह रहा हूँ 
एक मुट्ठी, आग..! थी, 
अब.., राख..! बन, बच रही।

कौन हो तुम..? 
कभी.. 
देखना! अंदाज़ लेना..!
हवा का, 
विपरीत..! हो जब,
और रूठी.., सलीके से।
तौल लेना 
भार अपना.. तराजू पे..।

मिला.. लेना, 
अंतर था कितना..?
हवा..?  
हवा! भारी.. नहीं है,
भारी है करती, आदमी को..।

बस रुख से अपने..
ध्यान रखना..!
हल्का 
हो, जो.. तुम्हे, देखने में, 
मत उलझना.., उस.. हवा से..।

पटाक्षेप: 

फूल! सा, मुझे छू.. गया जो;
कौन था..?
वो..?
नजर! जिसकी.. महकती!
किसी बाल..शुक! सी,
दूधिया..! हंसी,
फुहार.. 
ही..
कौन था! वो..? 
इस तरह! मन..,मेरा जो.. छू गया..!

देखा, 
मुझे..!  किस स्नेह से
अनदेखा..! किया.., विदेह हो!
बोला तो कुछ..! वह, बालकों सा..
जाना मुझे, किसी अकिंचन सा..
और वह, चलता.. बना..!
यह कौन था, 
फूल! सा, 
यह
छू.. मुझे अंदर गया..! 

दृष्टि में, 
अंतर.. नहीं था,
पराया, अपना नहीं था,
सौम्यता..! थी.., दृष्टि... में?
स्वीकार्यता! कैसी.. 
कहूं..?
निकट की स्पर्शता..! थी।

शीत.. 
छाया, पड़ गई हो,
चित्त.. ऊपर, 
और हृद! शीतल.. हुआ हो,
कुछ इस तरह की 
तरलता थी...।

आज प्रातः फूल! सा, 
मुझे छू.. गया 
जो;
कौन था..? वो..?

निष्काम आंखें! इतनी,
गहरी.. 
शांत.. थीं, 
झील सी, फैली हुईं, 
क्या..! लबालब! लब..लबीं..! 
स्थिर! खड़ी थीं, 
प्रियतमा की दृष्टि! पहली. 
प्रिय.. पे, अपनी... 
हों पड़ीं..!
देखा... मुझे...
वो...
फूल! सा, मुझे छू.. गया जो;
कौन था..? वो..?

वह 
आत्मदर्शी, 
महात्मा, था.. संयमी!
वह सहज.. था, सरल.. था,
हवा.. था, भार! न.. था, 
किसी पर भी, 
धरा का..
सुगंध था, इस प्रकृति का...
जो तुम्हे.., आँखों से अपने छू गया,
चांदनी के 
चंदनी स्पर्श सा..
वह तत्वदर्शी आत्मा निः संग था
जो तुम्हें, दूर से बस दिख गया था..
शेष तेरी कल्पना कवितामयी..
हर किसी को 
एक वह
ऐसा लगा, वह आत्मस्थिर.. आत्मा था।


जय प्रकाश मिश्र










Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!