तुम खोजते हो फूल! तो आओ गली इस..
क्यों..? जुटाऊं शब्द! एक एक
अर्थ ढूंढूं.., अक्षरों में,
तुम ही बताओ..
आखिर.!
ये...
मेहनत.. क्यों करूं मैं?
एक..
चाह.. है,
अंदर.. कहीं..
एक् नया, दर्पण..
मैं.. बनाऊं..! चमकता!
झलक..! जाए, उभर.. आए..
अक्स सच.. का, उसी में.. इस जिंदगी.. का।
मानव, प्रकृति का रूप सुंदर!
रहस्य! इसका.
तैरता हो..!
निखर
कर
और थोड़ा..
और..ऊपर, और खुलकर..
प्रतिबिंब.. बनकर..
दिखें.. इसमें.. सबसे बेहतर..!
यही तो वह भावना है..
इससे इतर, मेरा अंत क्या?
चाहता हूँ..
कागजों में, जान!
भर.. दूं..!
नृत्य. दे... दूं! पाठकों को
प्रिये अपने,
सत्य का मुख खोल कर, परिचय करा दूं
दर्शन करा दूं आत्मा का..
आत्मा में प्रेम.. भर दूं।
अन्यथा मेरा लक्ष्य क्या?
शब्दों.. में, मेरे कामना... है
मंदिरों.. की, घंटियों.. सी,
टुन टुन टुनकतीं
मधुर, ध्वनि.. की..
तरल! स्वर..
जल..
सहज.. शीतल!
बहे..! कल.. कल..!
गंगा के जल सम, शांत.. तत्सम
मानस पटल, मन, हृदय तल, मन ।
अशांत.. तन मन.., क्लांत.. जीवन,
सहज कर दें, रश्मि भर दें..
प्राण भर दें, शक्ति.. दें,
वे लड़.. सकें, हर अंधेरों.. से
और मेरी आरजू क्या?
आदमी.. यह!
निसर्ग: है,
उस.., प्रकृति.. का..
जो.. मूल है, इन मिट्टियों का
प्रेम.. का, पुतला.. बनाया था, इसे..,
अरे..! उसने...
हृदय.. देकर..,
करुणा! भरी थी;
आस.. रखकर..! दूर तक की
सरल होगा, सहज! होगा,
शांत होगा,
आनंद देगा, आनंद लेगा..
सुख से रहेगा...
प्रकृति! की, रक्षा.. करेगा।
पर.. ख्वाब! था वह.. नियति का
इस प्रकृति का..
मिट्टी का जाया, आदमी..!
मैं.. क्यों कहूं?
स्वभाव
से,
स्वार्थ में,
बुद्धि के किस दोष से,
यह नर्क का कीड़ा रहेगा..
हर बुराई में, यह सनेगा..
हर जीव से, बदतर.. रहेगा,
एक दिन लड़ कर मरेगा।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment