सीढ़ियां यह कहां ले जाएंगी हमको..

यौवनों.. में, बचपनों का, स्वाद..! 
आहा..!!  मिठास.. वैसी...!
कहां.. बचती..?
जी! नही..
इन..
जीवनों की झाड़ियों में..
मृग सुनहरा..! 
दुबारा..
अरे! वैसा.., 
ना मिला, तो ना... मिला..!

इसलिए तो, पूछता.. हूँ! 
अंतरों में.. 
झुलस! है, क्या?  
बोल न, अपने ही अंदर..? 
धधक है, क्या..?
बोल न! यही... सच! क्या..?

सजाया.. था, रूप.. निरुपम..! 
भव्य..! इस, संसार... का,
मन! भरता.. नहीं था,
सपने.. बुना था, 
रंग़ीले...!
तब...
शौक.. था...;
चढ़ती उमर. थी,
लप!लप! लपकती, ललक! थी?  
तब 
सीढ़ियां..!
पैरों के, नीचे..! लुढ़कती थीं।

एक भी, 
सामने दिखती नहीं थीं,
आँख.. मेरी अहा, ऊपर.. 
और ऊपर..! 
आकाश को ही, देखती थीं...।

और अब.. 
जब.. 
बज..! गया बाजा.. है यारों...
साथियों.. का, 
और अपना, ताक* में है,
आज कल बस आजकल..
मैं.. चढ़ा फण पर..
तो फिक्र में हूँ... 
अभी तो कल, 
खिलता हुआ, वह फूल! था,
इतनी जल्दी! क्या हुआ सब..?
इतना छोटा..., 
खेल की, पाला नहीं था।

कहा... था, 
प्यार... से, दिल! मत लगा..;
माना.. नहीं,
सच का, समझा..! मिट्टी खिलौना.. 
संसार यह...
भ्रम! भरे संसार को, बाजार को
अपना लिया
कपड़ा सरीखा, लिपट! इसमें...
बिपद.. इसके, गुंथ गया,
और सोचता, 
चिंता में इसके डुबा हुआ
वह चल दिया।

चुटुक था, 
चुलुल था, और चुटुल था 
दिल मेरा वो, साथ अपने ले... गया।

अब 
एक झोंका, हवा..! का, 
एक खोंखा.. कागजों..! का,
मैं बना, प्रिय! घूमता हूँ!
धरा पर इस...
इस लिए, 
जिंदगी की बात सच्ची..!
लिख..! रहा हूँ।

एक बर्तन! 
अतीव... सुंदर! 
देह! यह.., इसे... याद रख..; 
सुख.. चैन.. इसका
कर्म।  तेरा... 
सबसे पहले, याद रख..।
संसार है, माटी खिलौना...
और 
लोग.. सब... 
इसे याद रख..!
 
संपर्क सबसे.., 
सेवा..! सभी की
दिल..! लगाकर.. 
पर तटस्थ.. 
रह...
इसे याद रख..!

आ बैठ! थोड़ा पास, अब आगे चलें..
जीवन है क्या? मृत्यु क्या..?
इसको.. सुने? 
कुछ, है.. नहीं, संसार! यह...
नित.!... बदलता,
बाजार है, यह
सौदे 
पे..
अपनी नजर.. रख!

और "कुछ"  नहीं, हम... 
फूल खिलते, मुरझते..
टपकते! 
बस पेड़ से.. शाम ओ सुबह!
समय है, प्रकृति है, जरूरत..
उनको मेरी है...
इस लिए, हम जनमते हैं।

पर, सीढ़ियां... हैं...
यहां, इस.. संसार में...
उठाती हैं... एक पल में
गिराती हैं दूसरे... में।
तुम्हे...! .
बिना.. देखे....
भाग्य! कह इसे, प्यार से..!
और तेरे कर्म! तुझको खींचते हैं..
अंत तक.. और अंत तक
इंजन बने.. रे..
और आगे..., बच गए यदि बिना भोगे
प्रारब्ध! प्रिय वह बन गए।

सब सीढ़ियाँ 
संसार की, संसार तक बस..,
उसके आगे... तूं अकेला हंस है... बस
इसलिए आ संग मेरे, 
उड़ता चल!
उड़ता ही चल! मुक्त रह.. मुक्त रह! 
संसार है, बाजार यह. 
सौदे पे अपने
नजर रख!

जय प्रकाश मिश्र










Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!