संतुष्टि क्या है!

संसार एक पहेली! और मन एक हिंडोला हर समय डोलता.. स्थिर नहीं। तो तृप्ति या स्थिरता, चित्त की शीतलता क्या है?  इसी पर यह लाइनें आपको प्रसन्न करें।

संसार! है यह..,  मन! है इसमें.., 
विचलन! भरी, बिछलती..!
मधुर..! लगती..
विकलता.!
चाह!
है,
यह.. 
संत्रास! है, यह..;
अच्छी तरह सबको पता..! 

पीछे.. लगा है, पूछ... क्यों..?
जग! ये सारा, सुबह से
इस विकलता.. के
जान... कर  भी,
सत्य है, यह..!
"दृष्टि..
छलना..! छद्म है!" 
'मायाविनी.. यह,  भ्रम ही है!'
खींचती..है, पास अपने.. 
दूर.. की, ये.. मरीचिका..!
संसार! है यह.., मन! है इसमें..।

मन.. निष्ठुरा!  रे.. निष्ठुरा !
संताप! की जड यही है,
चाह है यह, कल्पना है!
भार.. है, इन!
जीवनों 
का। 

तो.. तृप्ति! क्या.. है?
कहां.. है? 
कुछ
तो बता..?

धरातल.., 
आधार.. यह..!
भूमितल.., चढ़ता... उतरता.. 
जो जस पड़ा है, जहां है
जैसा.. भी.. है, 
संतोष इसमें
जो.. 
सदा करता, 
रज नहीं.. कुछ और का।
तृप्त है, वह! एक कोई.. ही यहां।

मन नहीं!
है..
जिसका.. खिंचता 
तृप्त? है वह, एक प्राणी! 
प्रिय.. सदा, संसार का।

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!