अमरता की बेलि पर खिलता हुआ यह 'पुष्प-जीवन'।

मित्रों, यह संसृति! एक अमर बेलि! (क्रीपर) है, जिस पर समय की भूमि ऊपर, हमारे जीवन! फूल से खिलते हैं। फिर झर जाते हैं, इस प्रकृति आंगन में आम पुष्प से ही आदिकाल से शेष इसी का दायित्व मात्र। इसी पर ये लाइने आपको प्रसन्न करे।

'अमरता-की-बेलि..' है.. यह..
'सृष्टि..' अपनी.!
फैली.. पड़ी!
आदि.. से
संसार
में,
फ़नगती..!
और.. 'जीवन-पुष्प!' 
इस पर, खिले हैं..! देख न! 
किन रंग! के, 
किन ढंग! के, बहुरंग.. रंगी।

सुंदर! हैं.. कैसे..?
हिलडुल! रहे..
कोख! में, 
से..
निकलते..! 
शिशु-नवल बन! नित्य खिलते!  
अरे.. कैसे..! आंगन.. प्रकृति.. के..?

और, झरते..! एक दिन!
बूढ़े, हुए.. प्रिय! 
मेरी तरह..
ही..
उम्र की, इस.. 
अहा, निर्मम! भूमि पे..।

मुस्कुरा! कर, बात करते.. 
जवानी में, 
पूर्ण! खिलकर, 
विकच, कच! कचनार से
सौंदर्य! का परिधान प्रिय! ये.. 
पहन लेते.. चहुंओर अपने, 
अंग.. सारे, 
खिलखिलाते बिना चाहे..
महक जाते.. 
बाग में, इस.. प्रकृति.. के..।

पराग.. भर! भर..! 
मचलते..! 
महकते..! दिन रात ये..
केलि..! करते, और 
थकते जीवनों में। 

खिल!खिला! आदान.. लेते, 
प्रदान.. करते, सौरभों..! 
को,
जीवन! हैं बुनते, सदा से..
आनंद! में ये.. बिहरते।

अन्य फूलों की 
तरह ही.. 
सदा 
से,
और क्या जीवन प्रिये! यह सोच.. रे।

शेष सारा...! 
दायित्व.. था, "जारी" .. रहे ये...
जीवनों की बेलि.. 
अनुपम! फूलती.. फलती.. रहे। 

आनंद से कभी दूर न हो..!
और 
यह मेरे लिए..
आत्मनंदी.. ही रहे,
आत्मनंदी ही रहे, दूर न हो।

जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!