मत..! कर प्रेम.. उसको..,
मित्रों, प्रेम सुंदर मन से, निर्मल हृदय से करना चाहिए न कि सुंदर रूप से, बनावटी रंग रंजित मुखड़े से, यहां धोखा है। इसी पर आप इन लाइनों को पढ़ें और आनंद लें।
मत..! कर, प्रेम.. उसको..,
कहता, रहा... हूँ!
कब... से
तुमको...
रंग..!
है..,
वो... धुल जाएगा
कॉस्मेटिक..! का...
रासायनिक! सब नकली.. है, रे...
मत..! कर, प्रेम.. उसको..।
मान.. मेरी..., अरज़.!
सुन! उसे छोड़ दे,
फंस... मत!
रूप...
की, इस..
मरीचिका-यै जाल में,
अलग हो.. मेरे कहे,
यदि प्रेम करना है तुझे...?
पहले.. मन..! तूं
देख! रे...।
मत..! कर, प्रेम.. यारा,
निखालिस उस रूप से..।
सुन!
तुझे! बांध.. लेगी !
जादुई..! उन.. शक्तियों की...
रश्मियों सी, रस्सियों.. में,
रंग बिरंगे.., तंतुओं..में,
वह! सलोनी है,
देखने में..
अलोनी है, तिक्त.. है,
अति.. स्वाद में।
कलझ..! जाएगा तूं एक दिन..
साथ रह के,
मत..! कर, प्रेम.. उससे..।
ये...
महकती..!
चमकती..! चहकती!
लावण्यमयि यह रश्मियों सी
गढ़न! जो तुम देखते हो...!
रीझ जाते, बाल शिशु से...
जादू..! है, रे...
अदृश्य..!
है, यह.., मोहती..
तिलिस्मी. ! रे...
इस लिए तो कह रहा हूँ
खुल के तुमसे
मत कर, प्रेम..! उनसे...
रंगे पुते, चेहरे हैं वे.. बस फूस! रे..।
मत कर, प्रेम.. उसको
पास. से..
तूं..!
इस तरह..!
मधु मत बना, यह वह
नहीं रे...!
इतना.. अधिक..
डूब मत.. तूं! नयनों में इन्ह!
इन काजलों की धारियों में.,
नुकीली.. कंटीली सी
काट में,
कट..! अलग.. होगा..
हृदय.. तेरा! और तूं भी....
इन्हीं... से ही, एक दिन..!
जानता हूँ, जादू..! है वो..
सच.. कह रहा हूँ,
मत कर प्रेम उसको....।
एक दिन!
लेकर.. तुझे..,
डूब! जाएगी.., वो कैसे..
कितने गहरे! रस में रसीले?
अरे कैसे..?
ये.. पंख तेरे, फरहरे.. !
लिस.. लिसाते
तेल में, लिथड़े हों, जय.. से।
पोखरों में... कीच के..
इसलिए मैं.. कह रहा हूँ,
जानता हूँ, जादू है, वो..
मत कर प्रेम उससे....।
सुडौलता.. यह!
खींचती... है!
मन तेरा
भा.
रही.. है!
जानता.. हूँ..!
बस..कुछ दिनों की बात है!
यह स्थायी नहीं है,
नयन की इन बनावट में
रंग कितने.. जुड़े हैं,
सोच तो..,
पखेरू तूं.. प्रेम का...
रूप के इस जाल से..
बाहर निकल रे...
इस लिए ही लिख रहा हूँ
स्पष्ट इतना...
जादू... है, वो..
कर मत, प्रेम! उससे....।
पटाक्षेप:
सोचता हूँ, कौन.. है वह...?
दुनियां.. बनाई, इतनी..
सुंदर...!
कैसी.. अज़ब..?
सचमुच.. ग़ज़ब!
और..
आब! भर दी..
इस तरह! इन.. मनों.. में..
क्या प्यास..! दे... दी,
मिटती नहीं..!
पीता! रहा, यह, डूब कर..
ता.. जिंदगी.. *रस का
*अधर!
मदिर मंथर..!
मंद्र द्राक्षासव मधुर वह,
तिक्त..
क्षण..! क्षण..!
सोचता हूँ, कौन.. है वह...?
दुनियां.. बनाई, इतनी..
सुंदर...!
क्या इसे और आगे लिख कर पूर्ण किया जाय। आपके उत्तर का इंतजार करूंगा।
पंद्रह से कम आग्रह पर यहीं समाप्त कर दूंगा।
जय प्रकाश मिश्र।
Comments
Post a Comment