प्रभु राम तो हैं सदा के।
आज के नारायण आश्रय स्थलों पर आज के हालात पर कुछ लाइने आप के लिए।
देखकर यह हाल, बस मैं पूछता हूँ,
क्या हुआ?
काल के इस चरण में,
धर्म की स्थापना के लगन में
आरोहणों के बीच में,
क्या..?
दान! भी चोरी हुआ!
आदमी का 'आदमी' सच मर गया।
गलत था, यह सत्य था,
पर लूट देखो,
विरोधी,
जिन
राम की मूरत न देखी,
दान क्या है,जानते ही हैं नहीं,
कैश इसको कर गया,
आदमी का 'आदमी' क्या मर गया?
साजिश की बू है, बदबू अधिक है,
फैलती दुर्गंध देखो, नाक
पूरी.. भर रही है,
आदमी तो वो भी है,
हिंदू सभी हैं,
शर्म खुद की भी नहीं है
नग्न खुद को कर गया,
आदमी का 'आदमी'
लगता है मुझको मर गया?
संत का तो काम था, राम जपना,
दूर रहना,
द्रव्य से, दुनियागिरी से
दुनियागिरी
और द्रव्य में वह सन गया।
संत का संतत्व पूरा ढल गया
क्या है, लस्टा मंदिरों में,
चींटे बने ये घूमते
चम्पत हुए,
तो बात क्या?
गोपाल लड्डू चोर थे
सब जानते थे
हश्र पर आश्चर्य क्या!
क्या पता न था नाम में ही
गुण भरा था
पर खेल पीछे और था,
रौंद डाला आस्था को
मिल सभी ने
जो बचा था, बेंच डाला
विपक्षियों ने,
खुल्ले सड़क पे...
नोंच डाला सनातन को
मार डाला मिल के सबने
मात्र बस कुछ वोट पे...
खेद है मुझे...
दान दाता चुप है बैठा..
शब्द कोई नहीं कहता
बीत जाएगा समय है, जोहता।
राम तो हैं सदा के,
सनातन है आदि से
तिनके से कम हैं विपक्षी ये...
और पक्षी न्याय दे दें
दान दाता चाहता, दान दाता चाहता।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment