मैं कहां हूँ? इस जहां में।
मित्रों, समय को बाँधने के 'संपुट' के बाद मन में प्रश्न उठा- जिसे बाँधना है, वो 'मैं' है कौन? ये कविता उसी खोज की डायरी है। पूर्ण नहीं, पर सच्ची है।
शीर्षक: मैं कहाँ हूँ? - एक खोज
संसार में इस, 'मैं' कहाँ हूँ?
खोजता हूँ
खुद को ही मैं, शुरू से,
इसी में अब तक लगा हूँ।
पा रहा हूँ, मैं यहाँ
किसी देश तक सीमित नहीं,
किसी मेंड तक बाधित नहीं,
मैं असीमित संसार हूँ!
फैला हुआ हूँ,
क्षितिज के
इस पार से उस पार तक,
दीखता है, जहाँ तक जग
मैं ही, मैं.. हूँ।
पर स्रोत क्या है
यहां मेरा?
किन बंधनों से जुड़ा हूँ?
रहस्य सारा ढूंढता हूं।
अंदर यहाँ, बाहर वहाँ,
वह है कहाँ?
कोई नहीं उसके बिना,
शून्य है सब।
एक है, वह - चेतना,
सभी भीतर, जानता हूँ।
इसलिए मैं इस स्रोत से ही पूछता हूँ।
कहीं गहरे, अंतसों से,
एक धारा निकलती है,
फूटती है चेतना बन,
और 'मैं' बन खिल रही है।
क्या मैं, यही.. हूँ?
पूर्णतः संतुष्ट न.. हूँ।
कोई धारा उतरती है,
ऊँचे वहाँ,
उस हिमालय से,
शीर्ष है, यह शरीरों में —
अंदर कहीं महसूसता हूँ।
आजन्म बहती आ रही,
नाड़ियों में मेरी भी,
चेतना बन,
क्षण-
अनुक्षण
आरम्भ से इसे पा रहा हूँ।
अवस्थित यह मर्त्य पट में,
मिट्टियों के शरीरों में,
छुपी कैसे?
देख इसको अचंभित हूँ।
मुझमें ही है वह, अवस्थित!
पर दूर हूँ मैं, कहां स्थित
एक हूँ मैं साथ उसके
पर देख कैसे,
नजदीकियों से दूर, उसके।
कोई सागर! बहुत गहरा,
पराविस्तृत! लहरता है
अंदर कहीं,
मस्तिष्क
में।
विचारों की लहर उठती,
उर्मियों सी नाचती,
आगे है बढ़ती,
एक में मिल, साथ चलती।
किनारों पर कैसे गिरती हैं,
कुछ प्रबल हैं —
मन भिगो देतीं,
तन को मेरे, ले के उड़तीं,
रज में लिपटीं,
महत्तम संसार बनतीं।
और मैं —हूँ
देखता, शक्ति इसकी,
सहमता, खुश कभी होता
इन सभी के बीच
आखिर,
मैं उसी सागर का क्षण हूँ।
पटाक्षेप:
संसार में इस, 'मैं' कहां हूँ?
खोजता हूँ,
खुद को ही मैं, शुरू से,
इसी में, अब तक,
लगा हूँ।
पा रहा हूँ, मैं यहां,
सीमित नहीं, किसी देश तक,
किसी मेंड तक, असीमित संसार हूँ!
फैला हुआ हूँ,
क्षितिज के
इस पार से, उस पार तक,
दीखता मुझे जग जहां तक..!
वह मैं.. ही हूं, सच मैं ही हूँ!
पर स्रोत क्या है, यहां मेरा,
किन बंधनों से जुड़ा हूँ
कहां है,
रहस्य सारा,
उसे ही तो ढूंढता हूँ।
अंदर यहां, बाहर वहां,
है.. कहां?
कोई है यहां..?
जो बताए..
कोई नहीं, उसके बिना,
शून्य है सब आकृति का ढेर है
एक है वह, 'चेतना' मैं जानता हूँ।
इसलिए, मैं स्रोत इस
इस चेतना से पूछता हूँ।
कहीं.. गहरे...!
अंतर्सों से,
एक धारा निकलती है,
फूटती है चेतना बन,
और 'मैं' बन खिल रही है,
क्या 'मैं' यही हूँ, पूर्णतः संतुष्ट न हूँ।
एक क्रम.. है, भान है,
विज्ञान है,
कुछ अलग न है,
आवरण... से झांकता है
राज इसका ताड़ता हूँ
पर क्या यही हूँ?
सोचता हूँ, पूर्णतः संतुष्ट न हूँ।
कोई "धारा" उतरती है,
ऊंचे.. वहां,
उस हिमालय से,
शीर्ष है जो, शरीरों में,
अंदर कहीं महसूसता हूँ!
आजन्म बहती
आ रही यह नाड़ियों में, मेरी ही
चेतना बन, क्षण अनुक्षण
पा रहा हूँ।
अवस्थित यह मर्त्य पट में
मिट्टियों की शरीरों में,
छुपी कैसे!
देख
इसको
अचंभित हूँ,
इसी का क्रम ढूंढता हूँ।
मुझमें ही है यह
पर दूर हूँ
मैं,
एक होकर,
साथ रहकर, आजतक
नजदीकियों से सदा इसके।
कोई सागर! बहुत.. गहरा,
पराविस्तृत!लहरता है,
अंदर.. यहीं
मस्तिष्क
में,
विचारों की लहर उठती
उर्मियों सी नाचती
आगे है बढ़ती
एक में मिल
साथ
चलती, किनारों पर कैसे गिरतीं।
कुछ प्रबल!
मन भिगो देतीं,
तन ले के उड़तीं
साथ अपने, रज़ में लिपटीं
महत्तम, संसार बनतीं।
और मैं,
देखता हूँ, शक्ति इसकी
सहमता हूँ, खोजता हूँ,
इन सभी के बीच आखिर
मैं भी क्षण हूँ।
क्षण के भीतर, एक जीवन
खुद को अपना कह रहा हूँ।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment