सोचता हूँ, कौन हूँ मैं,

सोचता हूँ, कौन हूँ? 
लगा हूँ उधेड़ 
बुन में, 
अचानक
तभी याद आया 
क्या जिंदगी का पेड़ हूँ?

जी... 
चल रही है, 
जिंदगी..! कंधों पे मेरे, 
झुक गये है, ढोते ढोते,
देख न, इन्हे..
आज थक कर चूर हूँ, 
उम्र क्या थी, भार था 
दब के, बूढ़ा हो गया हूँ।

सच भी है, इसे क्या कहूँ! 
डालियाँ रिश्तों की हैं,
मुझसे.. जुड़ी।
संभालना
इनको जरूरी
कुछ 
फूल हैं
खिल खिलाते, लगे 
मुझपे, कलियां मसकती
फूटतीं, शाख ऊपर, किसलयी
ध्यान रखना, इनका.. भी है, मुझे ही।

एक सच कहूँ,
समस्या की जड़ सभी 
ये रिश्ते ही हैं,
चिंता की सारी बात 
ये रिश्ते ही हैं,
पर
फूल! खुशियों के लगे, इनमें सभी।
फूल खुशियों के लगे इनमें सभी।

मैं कहां हूँ? 
सोचता हूँ, पेड़ में.. इस
नाम भर हूँ, गुलाब का;
अस्तित्व मेरा
मात्र अब महकते
खिल रहे, झूमते, गुलाबी, फूलों से इन।

मेरी महक, एक याद है, 
नाम मेरा कल्पना है,
कहां ढूंढेंगे मुझे,
मैं पत्तियों
में
नमी हूँ।

शाख की उस सूखती 
बदरंग होती, 
झड़ चुकी,  पत्तियां हर एक जिसकी.. 
उन टहनियों की गंध हूँ, 
रंग हूँ, 
उस गुल गुलाबी 
पंखुरी का अर्क हूँ
सोचता हूँ, कौन हूँ मैं।

इस उधेड़ बुन में 
लगा हूँ मैं,
याद आया 
जिंदगी का पेड़ हूँ।

जयप्रकाश मिश्र




Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!