और.. कुछ दिन! साथ दे दो,
मित्रों, ये लाइने एक कॉकटेल है, अध्यात्म, में हास्य, कूट और व्यंग को मिलाते हुए। आत्म का शरीर से सूक्ष्म संवाद है, पढ़ें और आनंद लें।
और.. कुछ दिन! साथ दे दो,
भंवर! में, ऐसे न छोड़ो..!
तुम, देह! हो, मेरी..
प्रिये..!
नजदीक सबसे..!
पास.. मेरे..।
भाव: चलीचला की बेला है, शरीर अस्वस्थ है और आत्मा तो अजर अमर सदा स्वस्थ वह शरीर से और बने रहने की प्रत्याशा रखती है।
जन्म.. से, ले आज तक..
विश्वास! तुम पर..
बिन! डिगे...
करता रहा हूँ..!
मानकर..,
तुम..,
मैं.. ही, हो...!
विश्वास वह, ऐसे.. न! तोड़ो..
और.. कुछ दिन! साथ दे दो,
भंवर! में, ऐसे... न छोड़ो..!
भाव: लोग शरीर को ही मैं मानकर भ्रम में जीते हैं, जब की शरीर तो प्रकृति के नियम से संचालित है, वह क्षरणशील है, और साथ छोड़ेगा ही।
वृद्ध हूँ! किसने.. कहा?
तूं...? कह.. रही
री.. देह..! मेरी..
मुझी..
से..
वृद्ध होता कौन है?
जरा पूछ..; खुद से..।
पार्थिव! तूं, अपार्थिव! मैं...
क्षरण! होता अधिक... किसमे?
वृद्ध! यह.. काया है
प्रिय..!
मैं कहां हूँ?
आज भी मैं, खिलती कली हूँ!
अन्तसों में।
इतनी जल्दी, इस तरह,
मुख नहीं मोडो,
और.. कुछ दिन! साथ दे दे,
भंवर! में, ऐसे न छोड़ो।
भाव: आदमी का मन और सूक्ष्म तंत्र अंत तक शिथिल नहीं होता आत्मा यथावत उत्स में रहती है, मात्र शरीर की शक्ति और सामर्थ्य नष्ट होती है।
सब..! तो किया,
जो.. बन सका,
तेरे लिए..!
इस जिंदगी भर..!
और तूं अब... इस तरह..!
इस उम्र में, टेढ़ी सी होकर..
खड़ी है...
नाराज हो मत!
बस, कुछ ही दिन हैं
शेष.. मेरे...
भंवर! में, ऐसे न छोड़ो..!
बहुत, दिन तक..!
भ्रम मुझे था, शरीर हूँ, मैं...
ले.. घूमता था, साथ इसको...
गर्व भर.. भर...
क्या..? सजाया.. ,
सँवारा.. था
रंग लगाया, बालों पर..
आज अब, पाया
किस तरह बेकार था सब..!
समझ आया,
देर से..!
दिवाली नहीं.. दीवाला.. था वह.!
पर कुछ भी हो,
मेरी है तूं..!
इस लिए, सुन मेरी अंतिम... अरज़,..!
और.. कुछ दिन! साथ दे दे,
भंवर! में, मत मुझे छोड़ो..!
तुम, देह! हो, मेरी..
प्रिये..!
सबसे प्रियल! नजदीक सबसे..
जानता हूँ, बूढ़ी..! हुई... तूं..!
अब, रस... नहीं,
रस हीन है, तूं...
लेकिन कहां, नीरस..!
हुई..., तूं,
उमगती है, आज भी देख कर
अरी छोड़ इसको, सोच कर
कुछ...
अंदर कहीं से।
अस्थि मज्जा.. मांस.. सारे
पास तेरे,
मानता हूँ.... कम हुए
पर बात सुन, मेरी बात सुन
बस और कुछ दिन साथ दे दे।
Jai Prakash mishra
Comments
Post a Comment