पात लजाए! तुड़ मुड़ जाए! डाली पट उघरे...!

मित्रों, पावस की रात भिन्न भिन्न लोगो को भिन्न भिन्न अनुभूतियां देती है, इसी पर ये पंक्तियां प्रेषित हैं।


बदरिया... झिम.. झिम.. झिम बरसे...

बदरिया.. रिमझिम, झिम बरसे..

पात लजाए! तुड़ मुड़ जाए!

डाली पट उघरे...! 

बदरिया.. रिमझिम, झिम बरसे..।


फूल.. सहे, 

टपकनि का लहरा..

हिलडुल.. भी, कन्ह पाए,

बूंदे.. निर्मम! पयधर छूएं 

नख-क्षत इन्ह लग.. जाए

बदरिया.. रिमझिम, झिम बरसे..।


आज सुबह से ऐसे बरसे,

पंछी पर भींगे..

प्राण तो भीगे.., इन बुढवन के

भीगे मन.. अंदर से,

कोई.. कोई.. तो ऐसे भी भीगे, 

सुधि नहीं, ओहि तन के

बदरिया.. रिमझिम, झिम बरसे..।

बदरिया.. झिम! झिम! झिम! बरसे।


विरही मन में, अगन लगाएं 

व्याकुल ये, कर जाएं

शीतल पवन फुहारा... मारे 

पागल ही, कर दे..

बदरिया झिमझिम झिम बरसे।


दूब..! हरीली... चादर ओढ़े..

शुभ्र.. नवल तन, पाँवों को छू ले,

रूप निखारे, बगिया कैसी? 

आंखों को छू ले..

अरी यह, मन को भी छू दे..

अंदर.. बाहर... उमग जगे रे...

पागल ही कर दे..

बदरिया! झिमझिम झिम बरसे।


सांझ..! धुंधलके..! 

निपट अकेले..

गिरती.. बूंदों से, जब बच के..

कारी.. घनी... बदरिया, दीखें!

तेरी याद सताए... कैसे

शब्द नहीं मुंह में..

बदरिया रिमझिम.. झिम.. बरसे।


चढत अकास, बदरिया नाचे 

तम चादर फैलाए,

चमकि बिजुरिया पर्दा टा रे

सारे अंग दिख जाएं।

बदरिया रिमझिम.. झिम.. बरसे।

बदरिया झिमझिम झिम बरसे।


जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!