सम्पुट समय का।

मित्रों समय मनुष्य जीवन में एक महत्वपूर्ण आयाम! इसी पर ये लाइने आपको तुष्ट करें।

आ.. मिल, कोई 'संपुट' बनाएं, 
जादुई!
और 
सृष्टि क्रम के शुरू से 
भागते, निरंकुश! 
इस 
समय को 
हम बंद कर लें मुट्ठियों में, 'संपुट' में रखें।

साध लें इसे, साधना से,
खर्च न हो, 
समय 
यह,
अब और आगे..
सामर्थ्य ऐसी, खोज लें।

पार.. जाएं, और देखें 
समय के, 
उस पार.. क्या है?
आ रहा है, लहर.. बन बन, 
हर एक पल, भविष्य अपना 
आदि से, 
उस लहर का, 
आस्वाद लें, आनंद लें हम।

आ.. समय के संपुट में इस 
हम, बांध लें, अमरत्व को, 
कारकों के साथ ही 
और प्रिय, 
उस मृत्यु को भी, क्षरण का ही 
रूप है यह दानवी!

अवशेष का, और शेष का
हर खेल ही, 
हम 
हमेशा को बंद कर दें
सृष्टि में इस, 
इसलिए आ.. मिल, 
कोई 'संपुट' बनाएं, जादुई!

सोचता हूँ, समय क्या है,
कितना छिपा है,
अंधेरों में,
और 
कितना 
सामने मेरे खड़ा है।

कितनी तरह से आ रहा यह
चहुंओर मेरे, 
ऊपर च नीचे
परिवर्तनों का रूप ले ले।

उसने कहा, समय: परिवर्तन नहीं है,
संकल्पना है, मात्र यह..
अनुभूति क्रम है,
अनुभवी 
को,
सतत यह, अनुभूत होती, 
स्मृति के दोष का, है मात्र भ्रम ये।

समय क्या "बांधा"  है कोई?
अनुभूति की बहती 
नदी में, अंत 
में
या शक्ति है यह, क्रमिक घटती,  
इंद्रियों में, 
और दिखती अंत में प्रिय, मृत्यु बन के।

कुछ नहीं, अब साथ तेरे
अनुभूति का 
आधार, 
वह 
मैं खोजता हूँ,
शून्य से ले, शांति होते, 
शून्य में, मैं डूबता हूँ।
समय उसमें, ढूंढता हूँ।

एक सच कहूँ! समय कोई 
स्वायत्त सत्ता
ही 
नहीं
यह कुछ नहीं, एक एल्गोरिदम है
मस्तिष्क का मस्तिष्कों में,
एक सा, ही हर किसी में
साफ अपने सामने मैं देखता हूं।

सन्तत क्रियाक्रम, समेकित यह,
सूक्ष्मतम.. क्रमवार,
जग का
मुझे 
जो दिखती नहीं है, आंख नन्गी।

पर रज है ये, 
अनवरत है, 
हर एक कण में 
हर एक पल यह चल रही।

एक सी ये, न भी हो,
पर सतत बनती, 
सतत मिटतीं 
नियत ही, नियति में, मित्रों है क्षरती, 
एक कहता निर्मिति क्रम बुद्धि अपनी
दूसरा इसे अहा मिटती..
जी यही.. 
'क्रम-संजाल' ही तो समय है।

क्या निमिष पल है?
पलक उठती पलक गिरती!
यही क्षण है?
स्थिति यह बदलती.. 
हर रूप में, 
हर रंग में, हर आकृति के 
क्षरण में
क्रम वार निश्चित, 
नक्षत्रों की यह वापसी
और पृथ्वी घूमती...।

आमना और सामना 
एक दूसरे का
क्या यही दिन है.., माह है, और वर्ष है?
यही तो है, जानना 
इसलिए आह्वान है यह..
आ.. मिल, कोई 'संपुट' बनाएं, जादुई!

गहरे है देखा, शून्य रेखा!
क्या कहीं कोई 
समय की
एक है,
पर 
एक न
सभी मित्रों काल्पनिक हैं।
घटना पर टंगी है, 
जाने न कितनी सदी पहले..
अवधारणा हैं, मानना है, विश्वास है 
पर विंदु उसमें, उस समय का 
एक भी तो नहीं हैं।

निरपेक्ष है, 
शून्य से ले, शून्य तक में, समय यह
एक स्वीकृति! मनुष्यों की
सभ्यता में, 
स्तरों का, 
क्रियाओं का एक क्रम है।
प्रकृति में, विज्ञान में, 
समय का 
कॉन्सेप्ट तो है, पर भौतिक नहीं
यह पराभौतिक। 

मस्तिष्क कह, कल्पना कह, 
मन बुद्धि कह
समय उसमें ही कहीं
यह अवस्थित है।
फिजिकली बिल्कुल नहीं।

जय प्रकाश मिश्र


 

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!