फूल हूं मैं।
हां फूल हो तुम, खिले हो तुम
वहां ऊपर फुनगियों पर
अरमान हो
तुम,
पेड़ के,
इस प्रकृति के,
बरसते इन मेघ के..
घेरे खड़ी सांवरी, इन बदलियों के
बहती हवा, झोंको सरिस
इन समीरों के..
और मेरे भी तो.., हो.. तुम!
वहां ऊपर फुनगियों पर
अरमान हो
तुम,
पेड़ के,
इस प्रकृति के,
बरसते इन मेघ के..
घेरे खड़ी सांवरी, इन बदलियों के
बहती हवा, झोंको सरिस
इन समीरों के..
और मेरे भी तो.., हो.. तुम!
सुमन मन के
जान हो इस बगीची के..
रंगीन, प्यारी तितलियों के प्राण हो तुम..।
मैं आदमी हूँ, क्या करूं?
एक मन है मुझमें!
चाहता है,
तोड़
लूं
तुझे हाथ से..
व्यापार कर लूं साथ तेरे
बहुत मंहगे बेच लूं..
जान हो इस बगीची के..
रंगीन, प्यारी तितलियों के प्राण हो तुम..।
मैं आदमी हूँ, क्या करूं?
एक मन है मुझमें!
चाहता है,
तोड़
लूं
तुझे हाथ से..
व्यापार कर लूं साथ तेरे
बहुत मंहगे बेच लूं..
तुझे..
मुस्कुराया फूल हंस कर
फुसफुसाया,
जिंदगी
यह,
जिंदगी के काम आए
पालने में आदमी के,
पालने में आदमी के,
बाल बच्चे
तो
तो
तोड़ ले मुझे..
क्या करूंगा डाल पर मैं
यहां खिल के..
ले तोड़ मुझको, झुक गया,
मैं हिल गया
अंदर कही से
एक मैं हूँ...
क्या आदमी हूँ..
हाय! कितना स्वार्थी हूँ।
एक मैं हूँ...
क्या आदमी हूँ..
हाय! कितना स्वार्थी हूँ।
पटाक्षेप:
एक फूल है,
बहुत सुंदर खिला है,
मुस्कुरा नीहारता है,
हर किसी को
देवता के प्रांगण में पला है,
मैं आदमी हूँ, मन है मुझमें
गेंद सा यह उछलता है
सोचता है तोड़ लूं इसे
मुस्कुरा नीहारता है,
हर किसी को
देवता के प्रांगण में पला है,
मैं आदमी हूँ, मन है मुझमें
गेंद सा यह उछलता है
सोचता है तोड़ लूं इसे
चढ़ा दूं इसे
परम वत्सल पाषाण की
प्रभुमूर्ति.. पे..
हाथों से अपने,
परम वत्सल पाषाण की
प्रभुमूर्ति.. पे..
हाथों से अपने,
समादर में
और पूछ बैठा, हे श्वेत वर्णी!
पुष्प सुंदर!
पूछता हूँ तुम्हीं से, क्या तोड़ लूं तुझे
और पूछ बैठा, हे श्वेत वर्णी!
पुष्प सुंदर!
पूछता हूँ तुम्हीं से, क्या तोड़ लूं तुझे
मुस्कुराता फूल बोला
मैं चढ़ चुका हूँ, देवता पर
आदि से
खिलने से पहले..
महक देता, हवाओं.. को, तेरे जैसे
खुश रहें, इस प्रांगण में
इसलिए मैं मूक हूं, मैं फूल हूँ।
पर मुस्कुराता पुष्प धीमे, हिल गया
आदमी का क्या भरोसा
हाथ बढ़ता देखकर
आसन्न आई
मृत्यु से
वह
काँपता
मैं चढ़ चुका हूँ, देवता पर
आदि से
खिलने से पहले..
महक देता, हवाओं.. को, तेरे जैसे
खुश रहें, इस प्रांगण में
इसलिए मैं मूक हूं, मैं फूल हूँ।
पर मुस्कुराता पुष्प धीमे, हिल गया
आदमी का क्या भरोसा
हाथ बढ़ता देखकर
आसन्न आई
मृत्यु से
वह
काँपता
सौरभ लुटाया
एक क्षण में हवाओं में सामने
मैं तोड़ पाऊं झर गया।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment