सत्य.. तो बस 'एक' है।

सत्य..?
सत्य..! तो बस 'एक' है,
वह! मात्र.., 'तूं'.. है,
शेष, यह संसार पूरा...
जी... हां, संसार! 
पूरा...
पूर्ण.. भ्रम है! 

तूं जहां है, जग! वहीं है,
साथ.. तेरे,
मृत्यु के भी बाद 
ऐसे..। 
सूक्ष्म में, यह! तुझे घेरे..
मुक्ति इससे मित्र 
हमको!  
इतनी जल्दी, नहीं.. है। 

जीव तो एक स्थिति है, आत्मा की..
कर्म.. बंधन को लिए,
यह भरमती है! 
शरीरों..
में।

शरीर इसका मार्ग है, वह रास्ता है
रास्ते पर, जिस ये चलती..
मुक्ति का, संधान!  
करती! 
चुनाव करती 
बंधनों का, 
बंधनों की काट का! 
मर्जी है इसकी।
आगे बढ़ती 
जीवनों की ढाल पर 
यह लुढ़कती या मुक्त होगी।

जो लहर..! 
भीतर... 
बह रही है, 
तुझ में, कब.. से
वही बाहर बह रही है, 
देख सब में,
यह एक ही है, प्रकृति में
जड़.. जीव.. में, हर किसी में, 
नाचती.., 
मस्त..! कैसे..! 

क्षुद्र..ता! 
तेरी...है, अपनी! 
जो हीनता है, तुझमें भरती, 
अन्यथा तूं.., देव है, दिव्य.. है
आत्मा है, 
मुक्त प्रिय! हंसती हुई।

पटक्षेप: 

आंचलों.. पर, जब मैं तेरे..
छाप.. को, 
इन.. 
देखता हूं! 
विस्मय! में पड़ता, सोचता हूँ, 
कौन.. है तूं...!

आकाश में उड़ता हुआ, 
इतना बड़ा! 
आंचल...! ये.. तेरा, 
समेटे... 
इन.. बादलों को, 
रंग.. बिरंगे.. लहरता..।

तिर.. रहीं, इतनी बड़ी 
जल राशि को,
संभाले,
इन
पटों में, 
ऊपर, वहां नभ में, है दिखता।

और
नीचे..! घाटियों में,
बहती.. नदी के, पाट.. में
घाट में, 
खिलती हुई, वनराजि.. में,
जीव.. में, इन जंतुओं.. में
मनुष्यों.. में,
एक सा फैला हुआ..
तूं  ...  है?

आंचलों.. पर, जब मैं तेरे..
छाप.. को, 
इन.. 
देखता हूं! 
विस्मय! में पड़ता, 
सोचता हूँ, कौन.. है तूं...!

स्निग्ध:स्नाता! निरलस! मनोरम! 
खिड़कियों... पर,
पुष्प बन कर!
बेल... में,
लटकी
हुई
तूं.. 
कौन है ? 
मुस्कुराती...! 
इस तरह, नित्य.. मिलती!
इतने, प्रातः ... कौन है?  

ओस में, तुम नहाई!
मणिबंध.., 
पहनी
शुभ्र मणि का,
कलाई में, पत्तियों पर
दिखाती हो! लुभाती हो! 
मन मेरा! 
मैं... जानता हूँ! 

झांकती हो! झरोखों से,
हिला कर, 
हटाकर! हर आवरण 
इन पवन संग..
लरछियों.. 
को,
पत्तियों के बीच से.. 
मैं.. जानता हूँ! 
खेलती हो खेल तुम 
री! 
मेरे संग..
मैं.. जानता हूँ।

सामने आओ न! एक दिन! 
देखना तुम्हे, चाहता हूँ
पार्थिव इन नेत्र से,
उससे भी पहले
पूछता
हूँ
बता दो न! कौन हो तुम? 

जय प्रकाश मिश्र




 


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!