देखकर बहती नदी को झुक गई वह।
मित्रों जीवन एक दूर दिखता क्षितिज प्यास जो हाथ नहीं आता। जीवन में दोनों क्षितिज एक आदमी के हाथ कैसे नहीं समाते यही तो संसार की विशिष्टता है। इसी लिए एक अपूर्णता मानव में सदा रहती है। इसी पर यह पंक्तियां आप को खुश करें। इन लाइनों में प्रिय शब्द मात्र अपनी आत्मा को संबोधन है, अन्य कुछ नहीं।
छूई मुई.. ही, तो..,
मेरी
शीरीन भी थी,
उन दिनों,
प्रिय!
आज देखा, आंख भर
भर आंसुओं से, आंख पूरी
अच्छी तरह,
'एक' कम, अस्सी हुई।
तब.. दौड़ती थी,
किरण हो,
कोई चांदनी की,
आंगन में मेरे,
घर बगल
आंगन में मेरे,
घर बगल
के,
गौर कितनी,
गौर कितनी,
स्लिम थी कितनी..
सरस्वती सी, स्निग्ध थी।
महक! थी, वह घर की पूरे
महक! थी, वह घर की पूरे
हर ओर फ़ैली, अकेली संतान थी।
डोलती थी, हवा सी
शीरीन तब,
यह,
हर एक, घर.. में,
दीवार कोई रोक की, तब..
बस्तियों में कहां थी?
प्यारी दुलारी
शी..रीन मेरी, पुलक.. थी,
प्रात की, बहती हुई
सिल्क सी, छूती हुई,
ताज़गी प्रिय, बांटती, बयार थी।
पढ़ने लगी, तेज़ थी..
क्रम से, क्रम को,
पार करती,
एक दिन ग्रैजुएट हुई।
फिर पोस्ट ग्रेजुएटेड,
फिर पोस्ट ग्रेजुएटेड,
पार कर
शौक था, टीचर बनी।
शौक था, टीचर बनी।
दृढ़ विचारों की मल्लिका,
रूप की कोई,
संगमर-मरि,
सौम्य सी, अट्टालिका,
अब किशोर
न! थी,
अब किशोर
न! थी,
वयस्क थी।
कुछ हुआ अंदर कहीं
एक दिन
वह,
बह गई...
बच्ची अभी थी, विचारों में,
ठान ली,
अब नन बनेगी..!
जीवन समर्पित
बच्चियों को,
अपने जैसी वह करेगी।
कितने दिनों से,
कितने दिनों से,
लगी थी
पढ़ाती, उन बच्चियों को,
पाठ कितने...
खुशी से,
काल पट पर, जीवन कथा
अब पूर्ण ही थी।
पढ़ाती, उन बच्चियों को,
पाठ कितने...
खुशी से,
काल पट पर, जीवन कथा
अब पूर्ण ही थी।
पक चुकी थी, रस चुकी थी,
श्वेत-केशी, खुद में अपने
धीमे धीमे,
महक कर, अंजीर हो,
कोई फट चुकी थी।
मिठास उस महकते अंजीर की
शब्द अपने,
मिठास उस महकते अंजीर की
शब्द अपने,
घोलकर
वह बोलती कम,
स्नेह बनकर बह रही थी।
मिल गई, मुझे अचानक
इस जिंदगी की
शाम में,
स्टेज पर एक, दिख गईं,
मुझे पता ही यह नहीं था,
पोती मेरी,
स्कूल में उस, पढ़ रही थी।
प्रोग्राम था,
एक बच्चियों का,
जूनियर में पढ़ रही,
जूनियर में पढ़ रही,
जीवन की सीढ़ी चढ़ रही,
चुलबुली, चहचहाती सुगन सी
चुलबुली, चहचहाती सुगन सी
प्रिय! बच्चियों का।
मैं भी उन्हीं में, निमंत्रित था,
अब ग्रैंडपा था,
स्कूल में,
ग्रैंडपा और ग्रैंडमां के लिए ही
प्रोग्राम था।
आज है,
वह विनत कितनी,
शांत कितनी, सौम्य कितनी!
शांत कितनी, सौम्य कितनी!
मूर्ति ही हो प्रेम की
आत्म में, पर संयमित।
आत्म में, पर संयमित।
पर बह गई, फिर..
आज भी
वह
देखकर
देखकर
बहती नदी को,
रस को इसके, सातत्य को
सोच कर, झुक गई वह!
कहते हुए, अंत में,
धन्य हैं,
धन्य हैं,
आप सब तो, स्रोत ही हैं,
स्नेह के, प्रेम के, इन बच्चियों के..
स्नेह के, प्रेम के, इन बच्चियों के..
ग्रैंडपा, और ग्रैंडमां के रूप में।
आप सब इस सृष्टि की
गतिशीलता के
भाग हैं
और हम तो..
देह ही हैं मात्र अब, उस प्रेम के
और हम तो..
देह ही हैं मात्र अब, उस प्रेम के
स्नेह के, करुणा के प्रिय!
आज नन के रूप में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment