आ परा का दर्शन करा दूं।

सत्य है, द्रव्य निर्मित देह सारे, 
हम सभी के, 
पर देह से हम, अधिक हैं,
इस देह तक, 
सीमित नहीं हैं।
जी.., 
परा भी तो, यही.. है,
यह ट्रांस.. है, 
इस पार के आगे वहां
उस पार क्या है?

उस पार क्या है,
शब्द के, 
दृष्टि के, मन बुद्धि के, 
और क्या है समय यह 
स्थान क्या है? 
द्रव्य क्या, 
जिससे बने हम!
द्रव्य का इस मर्म क्या है।

हाथ से तुम उठा लो,
इस परा को
वस्तु सम, 
यह वह नहीं है।
भर उठोगे आनंद से, अंदर कहीं तुम
ज्ञान की, उस ज्योति से
वह परा है, 
देखना.. सूक्ष्मता से
दृश्य के भी अंतरों में पार उससे 
परा है, जी यही तो परा है।

कोई द्रव्य क्या है,
संयोजना यह गुणों की,
एक जैसी, 
सूक्ष्म कण परमाणु अणु की
लकड़ी है यह, 
यह लौह है, 
यह शुद्ध जल है
यही तो वह द्रव्य है।
हर द्रव्य अपने गुणों का एक स्रोत है।

गुण, यही फैले हुए हैं प्रकृति में
द्रव्य के इन रूप में,
जाने न कितने! 
हर जगह
इस लिए, प्रकृति यह गतिशील है,
गुण भाग लेते, क्रिया में,
बदल देते, द्रव्य को 
नव रूप में।
उर्वरा भी गुण ही है, यह शक्ति है,
प्यास है, प्यार है, 
विकर्षण से, 
यही बनती घृणा भी है।
द्रव्य ही संसार का इस मूल है।

आ समझते हैं समय क्या है?
स्थान क्या है?
द्रव्य 
का इस, जादू भी क्या है?
यही तो वह परा.. है।

देख न! सब एक ही है,
द्रव्य में, 
स्थान है, आयतन बन 
सन्निहित
पृथ्वी ही पूरी द्रव्य ही है 
संसार पूरा, बुद्धि अपनी
विवेक सारा.. 
मस्तिष्क भी तो द्रव्य ही है।
इसी में तो, समय है
संकल्पना है, स्मृति है, 
अतीत की और क्या है।

समय कैसे द्रव्य में रखा हुआ है,
घटना क्रमों के बीच में,
और घटना क्रम 
हैं होते,
मात्र प्रिय! इन द्रव्य में..।

वर्ष सारे, संवत्, सदी, यह विक्रमी
घटना क्रमों से हैं, जुड़ी
और दिन 
यह,
माह अपना
मात्र घटना, सौर की..
बोल न!  समय क्या इससे परे है।

स्थान क्या है आ समझ इसको, 
यह भूमि है, रखी हुई..
द्रव्य की ही स्थिति, स्थान
निर्धारण है करती
कुछ नहीं स्थान खुद में,
द्रव्य का.. यह एक गुण है।
बोल न! स्थान क्या 
द्रव्य से इस अलग है? 

मित्र मेरे, यही सब और.. 
और.. आगे 
अब परा है...!
अदृष्ट है, जो व्याप्त सबमें
द्रव्य के इन शरीरों में
वह परा है,
यह चेतना है, आत्म है, विषय न! है
विषयी भी न! है, 
जो बंधा है इन शरीरों में, 
काल की
इन रज्जुओं से..
यह परा उससे दूर है।
आ तुझे उस परा का दर्शन करा दूं।
आ तुझे उस परा का दर्शन करा दूं।
(शेष फिर कभी)

जय प्रकाश मिश्र



 


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!