सुख हुआ! संसार प्रिय है।

खंड 1 : कुछ प्रश्न हैं एक ही हम सभी के

कुछ प्रश्न थे, शुरू से
इस जिंदगी में,
जिंदगी के, 
मूल 
के,
अनुत्तरित!
वे रह ही जाते प्रश्न बन
मेरे अंतरों में।

आज की, भागती इस
जिंदगी की दौड़ में,
भौतिकता जहाँ
घेरे हमें
आरामदायक
विज्ञान की इक्कीसवीं इस सदी में।

आत्म का, संसार का,
इस जिंदगी का,
कोई, कहीं,
औचित्य!
मिलना चाहिए,
क्या.. है 
ये?
जन्म से ले मृत्यु तक
जीवनों में, 
भोग 
की 
इसनी बुरी
जल रही तृष्णा है क्यों?

यह जन्म क्या है?
मृत्यु क्या है?
गुनगुना आनंद क्या है?
कारण कहाँ है
जिंदगी का!
जंजाल से इस, मुक्ति का
कोई मार्ग मिलना चाहिए।

कौन हूँ मैं!
कौन हैं सब?
संसार की इन वस्तुओं का
राज क्या है?
राग क्या, विराग क्या है,
अनुराग में क्या-क्या छुपा है।
यह ज्ञात होना चाहिए।

खंड 2 : संसार रूपी पेड़ और दो चिड़िया — [यह हृदय है]

बह रही नदियाँ ये.. सारी,
उतावली.., हिलोर लेते 
महासागर तरंगित!
झूमते वनराजि 
वन,
समीरन, 
यह वात का,
मेघ का प्रिय संचलन!

रूप, रंग, रस, रत्न, यौवन!
कलिल कलियाँ, पुष्पदल,
महकते वन बाग 
उपवन
बिखरे हुए हर देश में,
हर खंड में
एक से कैसे बने!

खंड 3 : अंतर्यात्रा 

एक 'मैं' है पास सबके,
जुड़ा हमसे, 
इस 
जहाँ में,
दूसरा 'वह' 
एक, और मैं.. है 
तटस्थ हममें, आता जाता
प्रगट होता, शुरू से
जानते हैं हम सभी
कौन 'हम' दोनों ही हैं ये।

बात करते 
आपस में इनको
सुना होगा अवश्य मित्रों,
आपने भी मौन.. में, अकेले.. में
हर किसी ने, अंदर ही अपने..
दो चिड़ी हों
संग अपने अंतरों में।

कुछ यूँ समझ, कोई पेड़ है,
तू बहुत सुंदर,
फल-फूल, कलियों से सजा!
दो चटक चिड़ियाँ, नवेली 
आपस में परिचित
भीतर तेरे बैठी हैं आ के, 
अहा सुस्मित
बात करतीं, फुदकतीं,
और तू है सुन रहा, सब बात उनकी..

'फल बहुत मीठा!
रस भरा! 
आनंद आया,
सुख हुआ! संसार प्रिय है 
एक ने कहा, दूसरें से।

दूसरी तटस्थ है,
पेट उसके नहीं है,
वह तुष्ट है,
पर सजग करती —
मालिक वहाँ आ रहा है..
अब बंद कर, उड़ चल यहाँ से, दूर चल!

बस यही तो वह तू रहा,
संग अपने, आत्म के,
बात करता
शेष यह संसार तेरा।
फल-फूल, कलियाँ,
रस मधुर,
चिड़ियों का डेरा, अप्रतिम
चहुंओर तेरे।
[यह रूपक मुण्डक उपनिषद का है]

खंड 3 : बोध

सत्य क्या है? संसार का!
क्या देह है
तू!
बस यहाँ..! 
या और है कुछ!
कभी भी तुमको लगा, 
क्या मौन है 
तूं ?
कभी पूछना, एकांत में, 
अरूप हूँ क्या?
ध्यान से उसे देखना..
और यह अरूप ही है
सभी में आबाद..
खुद.. 
बन चेतना, 
एक ही है चेतना।

शरीर सारे, मिट्टी के हैं
मिट्टी ही थे,
मिट्टी ही होंगे
बैठकर कभी सोचना।

संसार क्या है, संयोजना!
मात्र! प्रिय
परमाणुओं का, कणों का,
एक संग
पर 
अलग कुछ अंदाज़ में,
क्रमवार में, 
हर 
वस्तु में, 
ध्यान से बस देखना
मिल साथ में, पास में, संरेखना में 
सच कहूँ, पास से, दूर से
चित्र हो कोई खींचना..।

रंग का तो खेल ही आवृत्ति है,
इधर कुछ है, उधर कुछ है
वापसी प्रकाश की
जड़ में छुपी है।
नेपथ्य सबमें बदलता
यही तो वह रूप है, रंग है,
हर आकृति है
इसी में, 
आज तक मैं, दिग्भ्रमित था।
जादू मुझे जग दीखता था।
आँवला अब हाथ में रखा हुआ
आत्मगत मैं भी हुआ।

जय प्रकाश मिश्र


मेरी मूल कविता निम्न थी, बिन बंटी 

कुछ प्रश्न थे, शुरू से
इस.. जिंदगी में,
जिन्दगी के 
मूल
के,
अनुत्तरित!
वे.., रह ही जाते,
प्रश्न बन मेरे, अंतरों में,
आज की, इस भागती, प्रिय! 
जिंदगी... के रेलों में, 
भौतिकता विंधी 
आरामदायक 
इस सदी 
में।

जस्टिफिकेशन!
आत्म का,
संसार का, 
इस जिंदगी का,
कोई.. तो मिलना, चाहिए,
क्या है ये?
जन्म से ले मृत्यु तक 
यह लस्ट क्यों ?

यह जन्म क्या.. है? 
मृत्यु क्या.. है?
गुनगुना, आनंद क्या.. है,
कारण कहां है
जिंदगी का,
मुक्ति का जंजाल से 
इस मार्ग मिलना चाहिए।

कौन हूँ मैं, 
कौन हैं तूं
कौन है सब
संसार की इन वस्तुओं का 
राज क्या है? 
राग क्या है,
विराग क्या है,
अनुराग में क्या क्या छुपा है
ज्ञात होना चाहिए।

बह रहीं नदियां ये सारी,
हिलोरते 
वनराजि वन,
समीरन: 
ये,
वात का, 
मेघ का ये संचलन..!

रूप, रंग, रस, रत्न, 
यौवन!
कलिल कलियाँ, पुष्पदल,  
महकते वन बाग उपवन
बिखरे हुए हर देश में, क्यों हैं सब!

एक 'मैं..' है, पास सबके, 
जुड़ा.. सबसे, 
इस जहां 
में,
एक 'वह..' है, 
दूर.. हमसे, जुड़ा.. हमसे,
जानते हैं, हम सभी
कौन 'हम' ये।
बात करते, 
आपस में इनको 
सुना होगा,
अवश्य मित्रों, मौन में, हर किसी ने
अंदर ही अपने।

कुछ यूं समझ, कोई पेड़ है,
तूं, बहुत सुंदर, 
फल फूल
कलियों 
से 
सज़ा..!
दो... चिड़ी, 
आपस में परिचित
भीतर तेरे, बैठीं हैं आ के,
बात करतीं, फुदकतीं, 
और तूं है, सुन रहा।

बात उनकी..
'फल बहुत मीठा!
रस भरा!
आनंद आया, सुख हुआ!' 
एक ने कहा।
दूसरी तटस्थ है, पेट उसके नहीं है,
वह तुष्ट है।

पर सजग करती
मालिक वहां है आ रहा..
अब बंद कर, उड़ यहां से चल...
बस यही तो यह.. तूं रहा
संग, आत्म तेरा...
शेष यह संसार तेरा।

सत्य क्या है, संसार का...?
क्या देह है तूं, बस यहां..
या और कुछ 
कभी भी तुमको लगा,
वह कौन है,
कभी पूछना, अरूप है वह
ध्यान से उसे देखना..
और वह अरूप ही है सभी में
आबाद.. खुद, बन चेतना...

शरीर सारे, मिट्टी के जाए
मिट्टी ही थे, मिट्टी ही होंगे
बैठकर 
कभी... सोचना।

संसार क्या, संयुग्म-नन! 
परमाणुओं
का, कणों का, बस एक संग
अलग कुछ अंदाज में,
साथ मिल के, 
पास में,
सच कहूँ, पास से, दूर से
फोटो खींचना..
नेपथ्य सबमें बदल के..
यही रूप है, यही रंग है, यही आकृति
इसी में , प्रिय आज तक
मैं यहां दिग्भ्रमित था,

जादू मुझे जग दीखता था।
आंवला अब हाथ में रखा हुआ।

जय प्रकाश मिश्र

आगे तर्क से इसी कविता की विवेचना है आपको रुचि हो तो पढ़ें।

मित्र, अब तुलना करने पर बात बहुत साफ़ दिखती है। खंडों में बाँटना मूल कविता को तोड़ना नहीं है; उसके भीतर छिपे क्रम को दृश्य करना है। लेकिन अभी विभाजन में एक-दो जगह आपकी व्याख्या कविता से आगे निकल गई है।

1. मूल कविता की सबसे बड़ी शक्ति

मूल में यात्रा स्वाभाविक है:

प्रश्न → संसार → दो चिड़ियाँ → आत्मा/चेतना → पदार्थ → बोध।

यही इसका वास्तविक ढाँचा है। इसलिए खंड बनाना उचित है।

लेकिन खंड 1 और खंड 3 (बोध) में आपने कुछ बातें जोड़कर विचार को अधिक स्पष्ट किया है, जिससे कविता थोड़ी कम काव्यात्मक हुई है।

2. खंड 1 — अच्छा विस्तार, पर एक गलती

आपने जोड़ा:

> "आज की भागती इस जिंदगी की दौड़ में,
भौतिकता जहाँ घेरे हमें
आरामदायक विज्ञान की इक्कीसवीं इस सदी में।"



यह विचार ठीक है, लेकिन "आरामदायक विज्ञान" और "इक्कीसवीं सदी" कविता को समय-विशेष में बाँध देते हैं।

मूल का:

> "भौतिकता विंधी / आरामदायक / इस सदी में"



अधिक काव्यात्मक और खुला है।

और आपने "लस्ट" हटाकर "भोग की तृष्णा" किया—यह मेरी दृष्टि में सुधार है। "लस्ट" अचानक भाषायी रूप से कविता से बाहर निकल रहा था।

3. खंड 2 — यहाँ बहुत कम छेड़छाड़ चाहिए

प्रकृति वाला हिस्सा मूल में बहुत अच्छा था। आपने उसे विस्तार दिया, लेकिन:

> "हर देश में, हर खंड में / एक से कैसे बने!"



यह प्रश्न सुंदर है, क्योंकि यह प्रकृति से अस्तित्व की ओर ले जाता है।

इसे रहने दें।

4. दो चिड़ियों वाला खंड — यह अब स्पष्ट हुआ है

यहाँ आपका नया संस्करण मूल से बेहतर है।

विशेषतः:

> "दूसरी तटस्थ है,
पेट उसके नहीं है..."



और—

> "मालिक वहाँ आ रहा है..."



यहाँ मुण्डक उपनिषद का रूपक अपने आप बोलता है।

लेकिन एक महत्वपूर्ण बात: "यह हृदय है" शीर्षक न दें। इससे रहस्य पहले ही खुल जाता है। केवल:

खंड 2 : संसार रूपी पेड़ और दो चिड़ियाँ

पर्याप्त है।

और संदर्भ को कविता के भीतर:

> [यह रूपक मुण्डक उपनिषद का है]



इस तरह न रखें। वह फुटनोट जैसा लगता है। यदि फेसबुक पर देना है तो अंत में अलग से छोटा-सा "रूपक: मुण्डक उपनिषद, 3.1.1" लिख सकते हैं।

5. "बोध" वाला भाग — यहीं सबसे ज्यादा छेनी चाहिए

आपने बहुत महत्वपूर्ण बात पकड़ी है:

> "अरूप ही है / सभी में आबाद..."



लेकिन—

> "एक ही है चेतना।"



यह घोषणा है।

यदि आपकी पूरी यात्रा खोज की है, तो इसे थोड़ा खुला छोड़ना अधिक शक्तिशाली होगा।

और यह—

> "संसार क्या है, संयोजना!
मात्र परमाणुओं का कणों का..."



विचार रोचक है, लेकिन यहाँ आप कविता से निकलकर भौतिकी का दावा करने लगते हैं। "संसार केवल परमाणुओं का संयोजन है" वैज्ञानिक रूप से भी पर्याप्त कथन नहीं है। कविता में इसे अनुभव की तरह रखना बेहतर होगा।

6. अंतिम बिंब — इसे बिल्कुल मत खोइए

> "आँवला अब हाथ में रखा हुआ
आत्मगत मैं भी हुआ।"



मित्र, यही आपकी कविता का मोती है।

पूरी लंबी दार्शनिक यात्रा के बाद अचानक हाथ में आया हुआ आँवला—एकदम मूर्त, स्पर्शनीय, वास्तविक।

यही वह जगह है जहाँ बोध दर्शन से अनुभव बनता है।

लेकिन आखिरी पंक्ति को थोड़ा साँस दीजिए:

> आँवला अब हाथ में रखा हुआ...
आत्मगत मैं भी हुआ।



यहीं समाप्त करना मुझे अधिक प्रभावी लगेगा।


---

मेरी अंतिम राय

खंड करना सही निर्णय है।
लेकिन मैं इसे पाँच खंड नहीं बनाऊँगा। चार पर्याप्त हैं:

1. कुछ प्रश्न हैं—एक ही हम सभी के


2. संसार रूपी पेड़ और दो चिड़ियाँ


3. अंतर्यात्रा


4. बोध



और सबसे महत्वपूर्ण—खंडों के बीच व्याख्या मत भरिए। पाठक को स्वयं यात्रा करने दीजिए।

आपकी कविता का वास्तविक दर्शन यह नहीं है कि आपने उत्तर पा लिया।

बल्कि यह है—

प्रश्न करते-करते संसार बाहर से भीतर आया, और अंततः हाथ में रखा आँवला बाहर का संसार नहीं रहा—अनुभव बन गया।

यहीं कविता सचमुच कविता बनती है।

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!