जीवन क्या है।
शीर्षक: जीवन क्या है?
— प्रथम खंड : भूल-भुलैया —
सोच रहा हूँ परे हटा दूँ
रेखाओं को
हिलती डुलती,
रंग बनातीं आकर्षक,
अपकर्षक कैसी?
क्षण-क्षण रूप बदलती
मित्रों,
मोह पाश में बाँधे रखतीं।
कैसा दोलन, आवर्तन!
यह..
हिलडुल कैसा!
लच ऐसी
हों.. लहरें उठतीं,
लोल-नयन, लट बिखरी-बिखरी!
मूक नहीं, सब.. मुखर बोलतीं
खिंच-खिंच कर क्या
दृश्य बनातीं!
शब्द हेठ हैं आगे इनके,
वाणी बौनी।
कभी लुभाती, कभी डराती
पलछिन-पलछिन
छाया बन ये..
तन! शीतल, मन! शीतल करतीं।
रेखाएँ हैं पुष्प बनातीं
कली बनातीं
भौंरे भी
ये,
तितली प्यारी
खुद कैसी कैसी बन जातीं।
रंग घोल कर, भावों का
बहती हैं, कैसे..
हृदय बेध देतीं हैं शर से?
दृष्टि भेद ले,
अधमर
करतीं, घायल.. करतीं,
जान रहा हूँ,
मैं अंदर
से
अमिट नहीं ये, मिटतीं रहतीं।
चिति भी क्या है? दृश्य बिंध है
स्वांतः भी है,
आनंद
भ्रमित! है
मधु यह क्या है!
मृदु इतनी! क्यों है,
प्यास, आस का खेल ये क्यों है?
सना हुआ संसार यहाँ यह
मधु मिश्रित
और
मदिर ही क्यों है?
लालच हममें, स्वार्थ
भरा है
हमीं.. हमीं.. हों,
भाव भरा है
मेरा सब कुछ, मैं ही सब कुछ!
क्या विष! सिमटा ?
अंदर मेरे
इसको सोचें...।
— द्वितीय खंड : भीतर —
फिर मन कहता — बहुत हुआ
रेखाओं के इस मेले में
अब भटके भटके
जीवन ही
पूरा
बीत गया,
आनंद स्रोत से दूर रहे..।
चाह रहा हूँ जादू से
इस..
बाहर निकलूँ..!
भीतर झाँकूँ
शून्य क्षेत्र के अंदर जाऊँ
क्यों न सीधी बात
बताऊं,
मौन शून्य से
रस.. से मिल लूँ, निर्भय हो के।
पर्दे के भीतर मैं देखूं
रेखाओं में, कौन छुपा है?
रेखाओं के बिंदु
हृदय में।
नीरवता है, परम शांति है
स्थिरता है,
अभय यहां है,
जीवन के रेलों से हट कर
समझ भरा, एक विश्व पड़ा है।
मिटती हैं रेखाएँ सारी,
रस नहिं मिटता
दृश्य बिगड़ता बनता रहता
दृष्टि धुंधल होती
रहती है,
दृश्य
कभी ना धूमिल.. होता
दृष्टा बैठा, निपट अकेले
अन्तस से आंकन करता है।
जीवन सुंदर है,
फिर समय-बद्ध क्यों?
मृत्यु यहाँ क्यों?
आखिर क्या है आगे इसके..
सीमाएँ क्यों घेरे हमको
सीमाओं का खेल ही क्यों है?
कुछ तो होगा अमृत होगा
हममें भी तो
जीवन सौ वर्षों तक तो है।
कितने पल एक साथ रहेंगे
डिस्क भरेगी अरे कभी तो...।
सीमाएं क्या इसीलिए हैं,
उस असीम की
प्यास जगे,
प्यास
बचे,
जीवन के अंदर, जीवन खींचे..
गतिमय रखे,
सोच कहीं, सीमाएं ही
वह मृत्यु नहीं तो।
विष भीतर है! यदि पक्का है,
अमृत होगा, निश्चय है ये
बिना विपर्यय!
कुछ न
जग
में।
खाली होगा तभी भरेगा
आखिर कुछ तो जीवन है ये..!
जीवन क्या है..?
रेखाओं का खेल!
प्रिये यह
ऐसा है क्या?
मिटता बनता काल पटों पर
सौ वर्षों तक छपता रहता, स्मृतियों का।
जय प्रकाश मिश्र
नोट: पहले खंड में पाठक संसार में जीता है, दूसरे में शून्य में ठहरता है, और अंतिम दो पंक्तियों में मुस्कुरा कर दोनों को छोड़ देगा — यही तो अपना अंदाज है।
नीचे लिखी पंक्तियां मेरी मूल पोयम है।
अनफिनिश्ड अनएडिटेड आप इसे भी पढ़ सकते हैं।
शीर्षक: जीवन क्या है?
सोच रहा ही परे हटा दूं,
रेखाओं को
हिलती डुलती, रंग बनातीं
आकर्षक, अपकर्षक
इतनी,
क्षण क्षण रूप बदलती
कैसी,
मोह पाश में, बाँधे रहतीं।
चाह रहा हूँ
जादू!
से
इस बाहर निकलूं..
भीतर झांकूँ
भीतर झांकूँ
शून्य क्षेत्र के अंदर जाऊं
क्यों न सीधे, रस से मिल लूं।
कैसा दोलन, आवर्तन
हिलदुल यह कैसा
लच ऐसी
हों, लहरें उठतीं
नयन लोल,
लट बिखरी.. बिखरी..
मूक नहीं, सब.. मुखर बोलतीं।
रेखाएं हैं, खिंच खिंच कर
क्या दृश्य बनातीं
शब्द हेठ हैं, आगे इनके,
शब्दों से भी आगे..
कहती।
घोल रंग भावों का,
बह बह
हृदय बेध देतीं हैं कैसे?
दृष्टि भेद से..,
अधमर करतीं घायल करती..
रेखाएं हैं, जान रहा हूं
मैं अंदर से,
अमिट नहीं ये मिटतीं रहतीं।
कभी लुभाती कभी डराती
पलछिन, पलछिन,
छाया बन ये,
तन..
शीतल
मन शीतल करतीं।
रेखाएं हैं,
पुष्प बनातीं कली बनाती
भौंरे भी ये, तितली
प्यारी
खुद हैं बनती।
चिति भी क्या है..?
दृश्य बिन्ध है,
स्वांतः भी
है,
आनंद भ्रमित है।
मधु यह क्या है,
मृदु..
इतनी है,
प्यास, आस, का खेल ये क्यों है?
सना हुआ संसार यहां यह
मधु मिश्रित क्यों है?
पर्दे के भीतर देखो तो
रेखाओं में,
वह कौन छुपा है?
जीवन.. सुंदर! है,
फिर, समय बद्ध क्यों?
सोचें इसको?
मृत्यु!
यहां क्यों?
आखिर क्या है, आगे इसके
सीमाएं है, घेरे हमको,
सीमाओं का खेल
ये क्यों है?
लालच है, हममें
स्वार्थ भरा है
कहीं
हमीं हों, भाव भरा है।
मेरा सबकुछ,
मैं ही सबकुछ
क्या विष... सिमटा!
अंदर मेरे, इसको सोचें..।
कुछ तो होगा, अमृत होगा
हममें भी
तो,
जीवन सौ.. वर्षों तक
है, क्यों?
कितने पल एक साथ रहेंगे
डिस्क भरेगी,
अरे..!
कभी तो...
आगे.. मुझसे, भी सोचें ये,
रेखाएं हैं, कैसी कैसी,
खोजें
खुद
में
घेरे मुझको
घेरे तुमको.. घेरे सबको।
रेखाओं का खेल
कहीं यह जीवन भी तो..
अरे.. नहीं तो
सोच न इसको.. ।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment