बटोरते मिट्टी रहे हम।
जीवन एक तृष्णा! उसको पूर्ण करने का साधन जिंदगी। पर हाथ में मात्र पछतावा, इसी पर यह पंक्तियां आप को प्रसन्न करें।
पुरुष वाच:
बटोरते मिट्टी रहे हम
जिंदगी भर
कह के सोना है प्रिये...
अब ले चलो ना
साथ रख कर एक कण भर
आज है
अंतिम सफर यह।
स्त्री वाच:
और मैं बहती नदी,
मूर्ख थी,
करुणामयी, ममतामयी,
छाया बनी
तरु सी हमेशा, तेरे ऊपर...
क्या मैं गलत थी?
चुप हो यूँ..
क्यूं.. !
मैं मांनूँ कैसे, सजग थे तुम...!
क्यूं.. !
मैं मांनूँ कैसे, सजग थे तुम...!
जानती मैं बहुत कम थी,
जिंदगी...
पर मानती थी!
इसे अवसर.., शुरू से
ले... आज.. तक,
और मैं स्थिर वहीं हूँ!
आज मिट्टी.. कह रहे हो,
मजबूर.. हो,
जब..
छोड़ने को, इसे यूं ही..!
पुरुष वाच:
लाज की यह बात थी मेरे लिए
इसलिए मैने कहा,
मैं भी वहीं हूँ,
देखो उधर, होड़.. है, कैसी मची,
इसे लूटने को, सोना है ये..
यह चमकता है,
दृष्टिभ्रम!
मति में है, करता..
पा इसे स्थिर रहूंगा..
सोचा था ये..
पर सत्य है यह, मिट्टी का जाया
मिट्टी है यह.., मिट्टी.. रहेगा
अंत में छूटेगा ही यह।
देख न, अब एक दिन!
हम
छोड़ कर
सब कुछ यहीं,
बिखरा हुआ, ऐसे ही प्रिय
अधूरे इस ख्वाब को, अनचाहते
दूर अब उड़ जाएंगे, उन पंछियों से..
वहां ऊंचे.. लौट कर ना आयेंगे,
फिर यहां.. नीचे...!
छोड़ कर
सब कुछ यहीं,
बिखरा हुआ, ऐसे ही प्रिय
अधूरे इस ख्वाब को, अनचाहते
दूर अब उड़ जाएंगे, उन पंछियों से..
वहां ऊंचे.. लौट कर ना आयेंगे,
फिर यहां.. नीचे...!
हवा में एक महक बन घुल जाएंगे,
रह जाएंगे हम स्मृति में
चमन की
खिल रहे इस फूल से..
झर जाएंगे
निखरी हुई, पंखुरी रंगीन यह
दूर होगी
मलिन कोई नलिन हो
झुक गया,
रह जाएंगे हम स्मृति में
चमन की
खिल रहे इस फूल से..
झर जाएंगे
निखरी हुई, पंखुरी रंगीन यह
दूर होगी
मलिन कोई नलिन हो
झुक गया,
सरोवर पर नतोमुख हो।
यादों में पुरुष सोचते हुए कहता है।
पुरानी पीली पड़ी, किताबों में
छपी, कोई कहानी थे
हम तुम प्रिये
सौ साल
सौ साल
पहले,
वो
वो
झुर्रियों में मुकुर सी
मुझे देखती
तुम प्यार से कोई आंख! होगी...
झरोखों से ताकती है
मुझे देखती
तुम प्यार से कोई आंख! होगी...
झरोखों से ताकती है
किसी पृष्ठ में,
और क्या थी जिंदगी यह?
पटाक्षेप:
अनवरत!
जन्म से ले मृत्यु तक,
मैं खुद प्रिये,
एक काल पट पर छप रहा हूँ,
अनवरत!
जन्म से ले मृत्यु तक,
मैं खुद प्रिये,
एक काल पट पर छप रहा हूँ,
जाने न कितने जन्म से,
कर्म लेकर..
जिन्दगी का राज क्या था?
जिन्दगी का राज क्या था?
कोई बताएगा, क्या मुझे?
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment