कसक एक मन में उठी।
मित्रों, संसार की यात्रा एक कला है, इसी पर यह लाइने।
यह दृष्टि भी छलना* है कैसी!
रंगीन चादर रश्मियों* की
जादुई, भ्रम भरी
डाल देती,
बुद्धि
पर,
पल झपकते
पंगु कर,
इसे छोड़ देती..
मार्ग अपना नया चुनती..,
मन के संग, यह पेंग भरती
मन के संग, यह पेंग भरती
रस रंजिनी।
बस! कुछ दिनों का खेल सारा
फिर देखते ही देखते,
यह
आ टपकती
यथार्थ की इस धरा ऊपर,
आह कैसे, आह! भरती,
विलपती*।
मन कसक* उठता,
देख कर इसे
सोचकर
यह 'दृष्टि' तो अपनी ही थी।
देख कर इसे
सोचकर
यह 'दृष्टि' तो अपनी ही थी।
कुछ इस तरह ही
देहयष्टि*
देख कर मैं फंस गया,
रेशम* ही थी, वह लाजवंती*।
रेशम* ही थी, वह लाजवंती*।
पाटली* क्या रंग था!
स्वप्न निधि! वह
रूप था,
मुस्कुराती प्रात की
कोई कमलिनी ही, खिली थी।
क्या? मंत्र.. थी?
पर सच कहूं, संदली क्या.. महक थी!
बांध कर वह रूप के
उस पाश में,
पशु बना
कर..
ले गई
या दृष्टि यह, पापी मेरी
खुद बंध गई,
बेसुध था मैं,
पता मुझको आज तक, कुछ भी नहीं।
खुद बंध गई,
बेसुध था मैं,
पता मुझको आज तक, कुछ भी नहीं।
रंगीन चादर रुप की
इतनी हल्की,
झिलमिली
देखा न
था,
जिंदगी भर..
खुश हुआ उसे
साथ रखा, विश्वास भर
जिंदगी के सफर पर, मैं चल दिया।
क्या हुआ?
रास्ता तो जिंदगी का
वही था
धूप आई, त्रस्त मैं,
धूप आई, त्रस्त मैं,
अब कष्ट में था
खोजता उसे
खोजता उसे
इतस्ततः
जब न मिली, तो भ्रम हुआ।
जब न मिली, तो भ्रम हुआ।
फिर कुछ नहीं
कसक एक मन में उठी,
देख कर सब
सोचकर
'दृष्टि' तो अपनी ही थी, दुख हुआ।
भावार्थ: छलना* जादू टोना, अप्रत्याशित सुंदर
रश्मियों* रंगीन प्रकाश की किरणों से बनी झिलमिल रूप
विलपती* फूट फूट कर रोना, तीव्र पश्चाताप
मन कसक* टीस उठना, पश्चाताप की अति
देहयष्टि* सुडौल आकर्षक स्वस्थ उभरे अंग विन्यास
रेशम* नर्म मुलायम, अति लोभ पैदा करने वाला रूप
लाजवंती* आंखों दे देखने पर या छू जाने से संवेदना देना
पाटली* गुलाबी रंग की और ताजे गुलाब की रंगत वाली
रश्मियों* रंगीन प्रकाश की किरणों से बनी झिलमिल रूप
विलपती* फूट फूट कर रोना, तीव्र पश्चाताप
मन कसक* टीस उठना, पश्चाताप की अति
देहयष्टि* सुडौल आकर्षक स्वस्थ उभरे अंग विन्यास
रेशम* नर्म मुलायम, अति लोभ पैदा करने वाला रूप
लाजवंती* आंखों दे देखने पर या छू जाने से संवेदना देना
पाटली* गुलाबी रंग की और ताजे गुलाब की रंगत वाली
पटाक्षेप:
एक दीपक जल रहा था,
एक जीवन चल रहा था,
फर्क, क्या.. था,
स्नेह ही था,
प्रिये!
उनमें एक सा, जो.. जल रहा था..।
एक जीवन चल रहा था,
फर्क, क्या.. था,
स्नेह ही था,
प्रिये!
उनमें एक सा, जो.. जल रहा था..।
निर्मल है, प्रिय!
यह, स्नेह..
कैसा !
सलिल.. हो, भागीरथी.. का।
शुद्ध सच्चा, हृदय बसता..,
भाई बहन के बीच पलता...
संभावना किसी, कलुष की,
दुर्भाव.. की,
इसमें नहीं है, रंच भर!
सलिल.. हो, भागीरथी.. का।
शुद्ध सच्चा, हृदय बसता..,
भाई बहन के बीच पलता...
संभावना किसी, कलुष की,
दुर्भाव.. की,
इसमें नहीं है, रंच भर!
सच कहूं
तो स्नेह यह, अमृत सरीखा।
स्नेह, मोती.. सा चमकता,
निखरा.. हुआ, श्वेत सा
अद्भुत है जग में
तंतु उर का।
शिष्ट जन, भाई बहन,
अनुज, प्रिय सम्बन्ध यह
इन सभी के बीच पलता।
शेष सारे सामयिक हैं
मतलब से बनते, साथ रहते
छोड़ जाते कलपते, संसार में
दुःख छोड़ उनका।
दृष्टि भी छलना* है कैसी!
रंगीन चादर रश्मियों* की
जादुई, भ्रम भरी
डाल देती,
बुद्धि
पर,
पल झपकते एक पर्दा,
सुनहला और
पंगु कर,
इसे छोड़ देती..
मार्ग अपना नया चुनती..,
जाने दे उसको रस्ते पे अपने
तूं इधर आ.. स्नेह है ये बिन बिका।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment