आनंद तुमसे, उपजता है।
जीवन खुशी था, आनंद था
रस मधुर, सच
प्रीति था,
सुंदर,
मनोरम
परम सुख था।
पर क्या हुआ, पहुंचे कहां..
हम साथ चल, प्रिय संग दोनों,
परेशाँ, संसार पूरा!
किस तरह से!
समस्या
से!
आज है,
खोज न इस
समस्या की जड़ कहां है?
मानता हूँ बहुत कुछ है बाहरी
पर भीतरी, भी कम कहां है?
प्रबंधन है,
जिंदगी, हर चीज़ का
जो.. जिंदगी से जुड़ी है,
आ, साथ मिल, इसे समझते हैं।
जिंदगी को कातते* हैं,
हाथों से
फिर इसे बूनते हैं।
प्रश्न होंगे तैरते मन में तेरे
कुछ उदबिलावी..!
जानता. हूँ!
चंद्रमा सा साफ होते, एक क्षण में
दूसरे में धुंधलते..!
बदलियों में, झांकते,
कड़क जाते
चम-चमकती बिजलियों से
फिर निखरतें
सब सोचकर, उसने कहा,
मैं अकेला ही, ठीक हूँ,
संसार में,
संसार, बांधा ही रहा है,
सदा मुझमें,
यह मानना है,
अधिकतम का हम सभी मे।
समस्या, हर...,
आपसी, रिश्तों.. से ही
तो.. निकलती है,
इसलिए आ..
तोड़ता हूँ, सारे रिश्ते ,
आज से..
मैं मुक्त जीवन बिताऊंगा,
सोचता हूँ! अभी से।
देखा है मैने, खो गए वो..
कुछ ही दिन में,
आदमी
वे
अब नहीं थे.. स्वार्थ थे,
और, दुखी थे, देखकर
झगड़ते,
मुफलिसी के बीच जीवन जी रहे
बालकों संग मचलते परिवार को।
थक गए वे, सूख कर कांटा हुए
देखते ही देखते।
देखा है मैने
समस्याएं
राख
हैं,
खाद हैं,
पर जिंदगी की
फूल खिलते जिंदगी के, इसी में,
महक आती जिंदगी में इन्हीं से।
बन, बाग, उपवन, वाटिका,
सर, कूप, वापी
सकल प्रिय,
यह
कुछ नहीं, है कुछ नहीं!
सम्बन्ध बिन, और तेरे बिन
जीवन है सूना,
हे प्रिए, इन समस्या बिन!
और तुम!
बंधन! पिये इस जिंदगी का
संसार तुमसे उपजता है
समस्या जड़! तुम्हीं हो,
संसार में इस, अकेले!
पर आनंद तुमसे, उपजता है।
जीवन खुशी था, आनंद था
रस मधुर, सच
प्रीति था,
सुंदर,
मनोरम
परम सुख था साथ तेरे, साथ तेरे।
जय प्रकाश मिश्र
कातते हैं: रेशों को एक साथ मिलाना, जीवन सूत्रों को पुनर्परिभाषित करना।
Comments
Post a Comment