अब डर है लगता।

मित्रों जीवन पर एक सामान्य प्रहर्षिका आपको भेंट करता हूँ।

जीवन भी क्या था,
सीढ़ियां, 
ऊपर को चढ़ता
चाह सा, 
जुड़ता, बिछुरता 
एक आगे दूसरा, संकल्प था,
जीवन! भी क्या था?

पुलक भरता, और आगे, 
जुड़ा था, कुछ दिन को पीछे
मूल से,
फिर सभी को छोड़ता
अपनों से मुख यह 
मोड़ता 
अंत में..
श्मशानी..! एकला एकांत था,
जीवन! भी क्या... था..?

जीवन! भी, क्या था,
बैठा रहा, मैं.. 
पथिक! 
बन..
सच..! किसके ऊपर?
तिरता.. हुआ, यह 
समय नद पर नाव..! था।

ईज़ की, और मुश्किलों की, 
धार पर, बहता हुआ यह
नदी ऊपर! 
किनारों को छोड़ता, 
प्रत्येक पल, 
स्वार्थ का, प्रिय.., खेल! था
जीवन! भी क्या... था..?

सीढ़ियां थीं, पैर नीचे..
ले चलें.., मुझे..
और.. ऊंचे.!
जरूरत 
तक, 
तब वो मेरी.. जान थीं
सच! कह रहा हूँ! 
सोचना! इसे बहुत गहरे! 

काम उनका, वहीं.. तक था!
फिर, मैं अलग था,
घर मेरा, अब 
अलग था।
क्योंकि अब 
खिला मैं 'कमल' था.. 
दूर जल से, बहुत था
कैसे कहूं?
मैं स्वार्थी... जग में नहीं था?

संसार मेरा, तब अलग था,
जब.. बालपन! था,
क्या सोच थी..?
पवित्र! थी,
मैं.. मन
नहीं..
आत्मा से सोचता था..
एक सच कहूँ! तुम कुछ कहो!
यह, आत्मा को, मारने का, 
घेर कर.., उसे 
खेल.. 
था..।

जुड़ीं थी, हर सीढियां, अंदर कहीं से..
भावना, विश्वास की ही शक्ति से, 
उस मुफलिसी में,
उस गांव 
की,
मेरे लिए..!
चढ़ता... उतरता, 
मैं.. था, जिनसे..! मुझे पता था।
तोड़ आया, बंध सारे..
छोड़ कर सम्बन्ध सारे
सोचता हूँ, 
कृतघ्न था.? मैं उन सभी का।

एक समय था, प्रिय जनों का
बड़े बूढ़े, वृद्धजन का
निष्ठुरा..! 
यह
हाथ! कैसे पकड़ता था,
सोचता हूँ आज बैठा, क्या वो छल था।

सीढ़ियां! ऊपर को चढ़ना।
अच्छा.. लगा,
सच! कह.. रहा हूँ! 
चढ़ते.. हुए, आनंद! आया...;
आसाँ नहीं! 
था, 
रास्ता! यह कुटिल था 
भ्रम! हर जगह था।

वंचना, छलना! लिए यह..
जिंदगी.., बहती रही,
नशा थी? 
ऊपर को जाती, स्वर्ग थी
उतरते बेचारगी थी।

चिकनी थीं तब...
आसान थीं.., 
मुस्कुराहट, साथ.. थी, 
सिल्क! सी.. यह... सरकती!
चश्मा लगाए छांव की।
धूप.. में, भी मगन थी।

घूमती..  बेफिक्र थी,
फिक्र, कोई कहां थी..?
सच कहूं यह दौड़ थी।
ऊपर को जाती सीढ़ियां, 
तब प्राण प्रिय! थीं..!

आ गई है, लैंडिंग, अब.. दूसरी
मैं.. थक चुका हूँ!
अंत है अब,
सीढ़ियों
का..
मेरे लिए
सच! दिख.. रहा है, 
खड़ा हूँ, चुप! देखता साँप सी
इन सीढ़ियों को, सीध में 
जाते हुए..अब डर है लगता
सच कहूं, उतरना नीचे वहां मुश्किल हुआ,
थक गया हूं, इसलिए तो पूछता हूँ
जिंदगी का खेल यह सब, किसलिए था?
देखता हूँ हर किसी को, अधर में लटका हुआ।
देखता हूँ हर किसी को, 
अंत में इस अधर में लटका हुआ।
जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!