ईश्वर! कहीं, सोया! नहीं था,

पज़ार* सारा, कुछ दूर तक बस,
ज़ेबों से ज्यादा,
है, भार 
प्रिय
सब
सीमा से आगे, दबाव देगा
बसंती बहार, बसंत तक बस।

ये बयार फागुन की, रंगी मिजाज़ी, 
तुनक यह, फुनकती 
नबाबी ये सारी,
हवा है, 
ये 
जब तक, 
तभी तक तुम्हारी!
मज़ार!* होगा 
हर एक शै यहीं पर,
वज़न तुम्हारा, दस्तूर तक बस!

यहीं तक थी दुनियां, यहीं यह थी यारी,
सामान जग का, कुछ दूर तक बस।
हिये लगाया है, पकती* उमर में,
चटक जाए पकती* तो हैरान हो मत।।

शब्दार्थ:, 
पज़ार सारा: सांसारिकता का बाजार, विलासिता
मज़ार होगा: हर उम्दा और धनी मानी यही जमी पर सोएंगे तब
हिए लगाया: प्रेम किया, दिल लगाया
पकती* बूढ़े होते हुए उम्र में
पकती* भोजन बनाने का मिट्टी का बर्तन जो खाना बनाते समय कभी कभी चिटक जाता है, खाना बेकार हो जाता है।

पटाक्षेप

जीवन नदी था, 
वनांतरों, 
प्रांतरों के बीच बहता.. 
विचारों, विश्वास, 
संग संग भावना का, 
महा संगम, आत्म का, 
संसार में, 
इन पुष्प से था।

अद्भुत बनाया.. तटनीर सुंदर 
इसी में खपा मैं, तो
सारी 
उमर भर, 
इन्हीं में विकल था, 
मैं सो भी न पाया, नींद भर,
मगर रखता, साथ कब तक
किनारे थे, बहती 
नदी 
के
स्पर्श तक बस, साथ था।

स्थिर नहीं थी 
जिंदगी, चलती रही..
एक को, जब तक पकड़ती,
इस ओर की, 
क्षण में, 
उन्हीं दूसरी तो छूटती थी।

अचंभित हूँ, देख कर 
इस जिंदगी को,
प्रवहित नदी थी,
कुछ पुष्प थे, तुम से खिले..! 
कुछ और सुंदर, 
असुंदर, मधुतम! रंगीले
पर सच कहूं! 
विभ्रम! झांकता था,
उम्र का, ढलता हुआ
डर मुझे था..
पर मगन था, जादूगरी में प्रकृति के, 
मैं, मैं नहीं, तब दूसरा था।

साथ था, 
संसार.. का, 
प्रिय कुछ दिनों का
उस ओर धूमिल क्षितिज तक
स्पष्ट न! था, विश्वास! था,
ईश्वर!
कहीं, सोया! नहीं था,
जागता! था..
और उनकी विना पर, मेरा जीवन पार था, 
जीवन नदी था... 
वनांतरों के बीच बहता।

जय प्रकाश मिश्र




Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!