शिव! बनाता है, शव को अपने...और हम?
एक यह चित्रित जगत है,
रूप है, यहां,
आयतन है,
भार.. है,
इस,
भाग.. में,
जगत है, शब्दों में अपने।
यह,
जगत है,
शब्दों में अपने
हम मानवों के, मात्र कुछ!
शेष को यह.. कुछ नहीं है..
स्मृति! जिनको नहीं है।
पर और कुछ, यहां ग़ज़ब है,
यह है नहीं, सच!
कुछ प्रिये! पर देख कैसे
इसी में, सब अवस्थित है,
समय यह, मानसी बहती नदी है।
उसी में है, समाया सब,
एक, एक कर
यही उम्र है, यही समय है,
और मैं, तूं! साथ हैं
प्रिय! इस समय में..
इसी से, संसार है साथ अपने
सोच न यह समय भी, क्या चीज है।
समय जो! है, ही नहीं
कुछ! भी, नहीं...,
स्थिति! कह, कल्पना! कह,
मात्र यह,
मस्तिष्क-मानव, की उपज है।
यह, स्मृति है, भूत है,
बीते हुए कल
इकट्ठे कर
आज तक के, इतने सारे,
यही तो यह समय है
वास्तव में कुछ नहीं है।
एक तुलना. स्मृति की..
जागतिक से
स्मृति का गहर है
काल यह, कल से जुड़ा;
स्मृति मिट जाय तो..
कालपट! फट जाय तो..
पताका यह
फहरती...
प्रिय! इस समय की,
कुछ नहीं, कुछ भी नहीं है।
यह 'साथ' भी, क्या चीज है..?
कठिन! है, यह जटिल है!
इक्वेशन हैं कितने..
मिले इसमें,
घुले संग
में..
मुश्किल है इसमें..
इसी से सब बना है, सब बन रहा है,
संसार का उद्भव! यहीं है।
शिव! बनाता है, शव को अपने...
नित्य देखो, आंख अपने...
देह यह आती कहां से?
पास आओ..
शिव के
देखो!
काल है वह..
कल भी वही है,
बीता हुआ..वह लाल था
और सुनहरा.. उगता हुआ!
अंतर यही है..!
चल छोड़ यह सब
सोच तो
उस जगत को,
जो यहीं है, बीच अपने,
पर सूक्ष्म है, दीखता हमको नहीं है।
सोचना, कभी बैठ गहरे!
प्रकाश! है, तो हम
सभी हैं
अन्यथा, घुप! अंधेरों में,
सदा के, क्या
हम नहीं
हैं?
अस्तित्व क्या है, हमारा?
हम प्रकाश हैं,
क्या..?
प्रकाश के बिन, हम कुछ नहीं हैं!
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment