घूंघटों..! में, छिपी.. बैठी..!
मित्रों, पतितपावन श्रीहरि के इस सृष्टि में पतित और पावन दोनों भरे पड़े हैं। इन्हीं पर यह लाइने आपको और उनको समर्पित हैं। आप पढ़ आनंद पाएं।
प्लास्टिक! वह..,
हल्का!
कहीं, अंदर.. से था,
सौ बार गिर कर,
शिखर..!
से..,
टूटा.. नहीं, बेहया! था..!
शीशा..! था,
ये..,
कहीं.. तो, सम्मान! था,
भारी..! कहीं अंदर से था,
एक बार गिर कर!
नज़र..! से,
लौटा नहीं, टूटा...! पड़ा..!
था.. भूमि ऊपर!
चूर..! होकर,
चूर्ण! बन कर गुम..! हुआ।
मौन! वह..
सहज! कितना, सरल! था,
सामान्य, था अंदर...
कहीं,
छुपाए संसार.. था,
अलौकिक..
प्रिय!
दिपदिपाता,
दिव्यता! का देश सा
क्या देखता, वह! इस जहां में?
दूर था, वह फेन की
जादूगरी से
खुद
में, खुश.. था।
स्फुरन! अनन्तों..!
प्रवाल! भरते.. फुदकते!
मन.. हृदय.. के बीच उसके,
नृत्य करते, नित्य ही रे...
वह, आत्मगत
आत्म प्रिय, आत्म नत! था।
प्रकृति..
ही..
बाहर..! खड़ी थी,
घूंघटों..! में, छिपी.. बैठी..!
संसार बन.. बन.. झांकती थी,
ओट ले ले, रूप का, अप्रतिम!
जोहती!
थी..., बाट उसकी..!
वह जानता था!
क्या इसलिए, वह.. मगन था,
अंदर कहीं, आत्मगत,
आत्म-अनुगत, आत्म से ही प्रशंसित था।
संसार! यह.. तुमको, मुबारक!
राज्य यह, तुमको मुबारक!
छोड़कर सब,
एक वस्त्रा..
कौपीन..
पहना! चल.. दिया..
अंदर.. कहीं, वह आत्मगत,
आत्म... अनुगत, आत्म.. सम्मत
आत्मा से ही प्रशंसित था।
"स्फुरतो, अनंत रूपेण!
प्रकृतिम् च, न! पश्यति!"
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment