शुद्ध स्फूरन! रूपस्य.. दृश्यम अभाव पश्यत: ।
मित्रों, संसार की सारी शक्ति और इससे प्राप्त होने वाली सारी प्राप्तियां छद्म और मायावी हैं। यहां रूपों की विविधता और अन्यान्यता भी एक भ्रम है। क्योंकि अद्वैत अनुसार सब कुछ एक ही है। जब इसका पूर्ण ज्ञान हो जाता है तब क्या स्थिति बनती है, इसी पर यह पंक्तियां आपको प्रस्तुत हैं।
विविधता.. इतनी भरी!
बहुरूप.. की..
कुछ भी
नहीं,
एक.. मिट्टी सत्य! थी..
इन सभी में,
जो.. जहां!, जैसे.. भी थी..।।
मिट्टी.. से निकली,
सर्वथा मिट्टी.. ही थी।।।
आज.. समझा! इतने.. दिनों पर..,
परिणामतः
कर्तव्य सारे, सिमट कर,
सहज! होकर,
रह.. गए..;
प्रारब्ध, भर ही
शेष, प्रिय!
उपभोग को अब, बच.. रहे।
नाव! जो..,
ऊ..फान...! पर थी..
उछलती..,
डग..मगाती.. सिर.. फिरी!
गल.. गई,
मात्र.. ! भ्रम.. थी।
संसार में,
संसार.. सारा..
मिल गया, एक लय हो..
मैं, दूर.. उसमें,
द्वीप कोई, रह.. गया।
नाव! यह
संसार! की,
चुप!
पाँव.. के नीचे पड़ी.! थी।
फेन.. सुंदर..! अहा निर्मल!
कैसा.. ऊपर!
मोतियों... सा, चमकता..!
सिक्ता...! मनोहर..!
सामने!
फैला.. पड़ा, यह...
सांसारिक !
महासागर..! उफनता..!
शुद्धबोधन! बोध के,
पश्चात प्रिय!
यह.. मिट गया,
भ्रम लगा...।
कर्म क्या अब शेष था?
मेरे लिए...
प्रारब्ध! का उपभोग !
करना, बच रहा,
कर्ता नहीं मैं अकर्ता
अब. मुक्त! था, मैं मुक्त था!
संसार कितना! बड़ा! था?
मैं क्या बताऊं..?
स्वार्थ भर का,
उससे अधिक यह..
कभी न था।
दृष्टि मेरी, बंध गई थी,
पांव मेरे रुक गए थे,
बस यहीं तक...
सच है ये.. मतलबों तक..!
आज अब! इस हाल में!
यह.. विशद! है
आज प्रिय यह लहरता..
सागर मेरा, संसार का,
संसार तक है!
क्योंकि
मुक्त मैं, इसे देखता हूँ
मूल में,
सभी में फैला हुआ यह एक है।
सभी में फैला हुआ यह एक है।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment