भोग.. मोक्ष.. निराकांक्षी, सदा सर्वत्र नीरसः
मित्रों, अंतिम.. शांति! की कामना मृत्यु पश्चात सभी करते हैं, पर अंतिम क्षणों में एक जगह चाहिए जहां शांति हो और हम अपनी अंतिम लड़ाई जीवन से अपने एकांत में, अंतस में कर सकें। ईश्वर शांति स्थल सभी को अंतिम प्रयाण के समय दें। इसी पर ये लाइने आपको संप्रेषित।
जा..
रहे.. हो?
चले.. जाओ..
घूम.. आओ, सारी.. दुनियां.!
लौट.. कर! तुम..
फिर, मिलोगे..,
यहीं
प्रिय.. मुझे, एक.. दिन..!
यहीं.. पर,
मेरी.. लाइनों के, पास ही..,
घुमड़ते.. नासमझ..! किन्हीं बादलों से..
देख! लेना,
इन्हीं..,
लाइनों के चतुर्दिक!
कुछ
खोजते..!
जीवन से व्याकुल!
अशांत से... तब, पढ़.. इन्हें,
तुम.. शांत होगे।
उड़ लूं..!
चाहे...,
कितना ऊंचा..!
पंख..! हैं,
अभी... साथ मेरे!
पर, उतरना!
तो.. पड़ेगा ही... एक दिन!
मुझे..सत्य.. पर, धरा.. पर,
तट पर किसी..
आखि..री!.. आधार..पर..!
परवाज़ है...,
अंत! भी, होगा.. कहीं..!
हारना! नियति.. है,
आ..खीर.. में,
इस.. जिंदगी की...।
हारना..! एक क्रिया है,
हर, जिंदगी. की,
अंत में,
प्रिय.. आप.. से
चिर..!
निरा..! एकांत..! में,
लड़ाई.. में,
अपनी.. ही खुद! से।
किससे लड़ाई पूछते हो?
अपने से खुद!
रह! गई,
रखी!
गई..,
छुप..! छुपाई..!
खेली! गई, अच्छी, बुरी..!
हर भावना से, सत्य से, कर्म की
छाया से उस...!
इस ज़िंदगी.. की...
स्मृति से..!.
संघर्ष...! होगा, अशांति होगी
खुशी! होगी,
दुःख भी होगा, एक दिन!
साक्षी!
इन सभी.. के,
अकेले... तुम मात्र होगे!
सत्य है, सोचना मुझे एक दिन!
अंदर! कहीं।
पटाक्षेप:
कितना उड़ूँ..!
गहराइयां! आकाश.. की
नपती... नहीं हैं,
मन बड़ा... है,
छोटा.. हूं! मैं.., अंटती नहीं हैं,
कल्पना की पेंग!
इसको.. ले उड़ी.. रे..!
देख न! आकाश में, रुकती.. नहीं हैं।
एक! गुब्बारा छपेला..!
संसार.. यह!
उड़ता रहा, साथ मेरे..!
जिंदगी.. भर!
हाथ! जितना... बढ़ाया
बढ़ता... गया,
यह ना.. रुका,
पकड़ता मैं रह गया।
उड़ गया, यह..!
कपास के किसी फूल सा..
मूक! हो, चालाक! था मैं...
चुप रहा,
सच कह रहा हूं..!
देखता! ही... रह गया मैं।
कहीं... तो,
एक.. जगह! सबको.. चाहिए..!
अंतिम..! लड़ाई.. के लिए..!
जहां.. थोड़ी, शांति हो!
एकांत.. हो, डर!
बिल्लियों का,
चींटियों.
का,
किसी कीट का..
मरण सन्ना! पक्षियों.. को नहीं हो!
समझते हैं, आप सब.. मैं समझता हूँ!
आदमी..! यह, बिस्तरों पर..
चुप.. अकेले,
जहां.. पर
हृदय
में, मस्तिष्क में, हो रहे परिवर्तनों में,
शरीर की उन ऐंठनों से,
जिंदगी के कृतों से
स्मृति के, बोझ से,
पाप से,
अपने. किए, वह.. लड़ सके..!
सांस अन्तिम! ले सके
छोड़ दुनियां, प्रयाण अंतिम कर सके।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment