मैं सभी में, सब हैं मुझमे..
यह
कुतूहल! भी..,
एक, रस.. है, जिंदगी का..
एक, रस.. है, जिंदगी का..
आगाज़ यह! जिंदादिली.. का।
मचलता..,
झरना हो कोई! फूटता.. र्स्फूर्ति.. का,
मेरे अंतसों में, मजबूर.. करता
जिंदगी.. को
खींचता.।
आगे है, बढ़ता, हम कहीं हों,
जिस हाल में हों,
कूदता मन
साथ
इसके बना रहता,
भरमता...
रंग की, रूप की, आवाज की
स्वाद! की तलाश में।
एक रस, यह कुतुहल है, जिंदगी का।
आश्चर्य, का ही पिटारा!
यह.. विश्व है,
हर तरफ, से! बुलाता.. है,
नवल लगता, दृष्टि को..
अशांत करता हम सभी को,
बांधता है, मन मेरा...,
रूप की, रंग की, छनकती
इन रज्जुओं से...
इतने दिनों से सोचता हूँ
क्या है, ये..?
तृप्ति..!
तब तक, नहीं.. है!
जब तलक, कोई चाह! है।
चाह मुझसे, अलग!
है,
मेरी न! है.. दूर.. है,
स्वामित्व में वह नहीं! है।
दूसरे के, पास.. है!
बस यही,
है,
कुतुहल! और कुछ, भी नहीं है।
जो.. कुछ भी हो,
शांत मन, और शांत उपवन,
शांति मुझको चाहिए,
इस लिए एक मार्ग है,
आत्मत्व का,
मैं सभी में, सब हैं मुझमे..
एक सा, यह भाव होना चाहिए..।
संसार और हम, अलग न हैं,
अद्वैत है, द्वैत न है,
सब
एक ही हैं, एक रस है
यह भाव होना चाहिए..!
कुतुहल
तब शांत होगा,
शांत.. मन! शांत हम,
शांत उपवन तभी होगा।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment