बस, मेज पर 'उसे' सजाएगा! या उतारेगा जिंदगी में।
मित्रों, ईश्वर! बंद कमरों (पूजास्थलों) और श्रेष्ठ लोगों (पुजारियों) के मस्तिष्क तक सीमित नहीं। उनका 'सन्निभान' केवल पूजा पाठ के समय तक सीमित न रखें। वह अपनी पूर्णता में, हमारे जीवनों के सामान्य कार्यों में दिखें। हमारे धार्मिक होने की सार्थकता इसी में है। इसी पर ये लाइने, 'उनको' समर्पित और 'आपको' संप्रेषित हैं। पढ़! और सुन! आप दोनों प्रसन्न हों।
फुलदान! का, प्रिय..!
नहीं.. है,
रे...!
सजाएगा! मेज पर!
तूं..?
एक कोने..?
बस, वहीं तक..
क्षेत्र उनका.. रोक देगा..!
क्या कभी संभव! हुआ ये..?
बस! सजाएगा! मेज पर!
तूं..?
एक कोने..?
घर.. में, अपने..
मंदिरों और मस्जिदों के
बंद! उस माहौल में,
पुष्प देकर!
भोग भर! भर!
वहीं तक,
सम्मान.. देगा,
अकेले, एकांत में, तूं चुपके चुपके!
सुघड़.., सुंदर..,
देह..
देकर..! धातुओं की,
पादपों.. की, पाथरों.. की,
कीमती..!
अरे.. उनको, बांध देगा?
निर्बाध...! हैं जो...अपरिमित! ब्रह्मांड में!
सीमित करेगा,
क्या कभी! संभव है ये!
फूल.. 'वह' गुलदान.. का,
फुलदान! का, प्रिय!
नहीं.. है, रे...!
बांध देगा, असर उसका,
क्या वहीं तक,
पूछता.. हूँ!
आवाज
तेरे अज़ानों..! की
पहुंच पाएगी, जहां.. तक..!
उसके आगे...
और
क्या सब...?
शून्य है सब..?
वहां पर, वह "नहीं" है?
क्या है ये सब..?
सोच तो एक बार गहरे...!
नहीं रे, संभव, नहीं यह! कभी रे..!
सुघड़.., सुंदर..,
देह..
देकर..!
धातुओं पर, रंग रंगकर!
ताखे..! बना
दीवार
में
रख तूं देगा..!
सोच... किसको..!
मोम बत्ती जला कर, तूं
खुश! रखेगा, सोच किसको..?
कहां है वो.. दीन में..?
दुखियों... में है,
वो..
कांपता..
तुझे तौलता है
तूं.., आदमी है, देव है, या संत है, रे..!
सोचता हूं! सोच.. तेरी
क्या यहीं तक,
रुक गई
है...
तो.. यह सोच तेरी..
आज से, तुझको.. मुबारक!
अरे.. उसको..!
यह सुवर्णमयि!
आनंदिनी..!
तूं....? रूप..! देगा..!
जो रूप देता सभी को!
आनंद देता, विपुलता में,
सदा पुष्कल...!
हर
मुक्त को,
हर फकीरों को संत को..,
यदि ऐसा नहीं तो..
यह सोच..
तेरी..
आज से, तुझको.. मुबारक!
मान.. मेरी...बसा उसको,
उर में अपने..
अस्तित्व.. में, जेहन.. में;
सत्य पर तूं अडिग रह!
उसके लिए
महक...!
जी हाँ
महक! उसकी, पहन खुद में,
बुद्धि.. में
निज काम में,
हर एक दिन के जीवनों में।
समझ उसको..
अरे वह...
कल्याणमयि..! करुणामयि..!
ममतामयि! हृद- हर्षिनी!
अक्षुण्ण रे...!
वह... 'वह' नहीं है.!
जिसे..
समझता है,
दूर...
खुद! से..
और मानता है
सदा.. है 'जो' बादलों के पार
नभ.. में।।।
और.. जिसको, लुभा.. लेगा,
मोतियों का, दान दे दे..
स्वर्ण दे.. दे..!
पुजारी को..
फूल.. 'वह' गुलदान.. का,
फुलदान! का, प्रिय..!
नहीं.. है, रे...!
सीमित..! न कर, उसे..
इस तरह!
तूं..!
एक कोने, फुटों में..!
साथ ले..
हृदय में.. रख
विस्तार दे.. निज जीवनों में..।
कभी, सोच! इसको
बैठ कर,
बस एक घंटे, साथ रहकर!
छोड़ देगा, साथ उनका
तूं अरे...
कर्तव्य पथ पर!
पूरे.. दिन, भर..!
असत्य का, झूठ का,
पाप का
आश्रय! तूं लेगा..
दबाएगा गरीबों को,
अज्ञानियों का हक तूं लेगा, ज्ञान से..।
मत बैठ उसके साथ
अब तूं..!
शर्मिदा है 'वो' तेरे साथ से।
मात्र! देखेगा.. उसे,
तूं नेह..! से,
सम्मान से, पूजा..! करेगा,
और बाँट देगा,
घंटों में अपने... प्रात.. के..
फिर शाम के..
कुछ.. एक.. घंटे!
ऐसा न कर, उसे
साथ रख..
तौल अपने कर्म
उसकी तराज़ू पे..।
"वह" जिंदगी है,
जिंदगी में
साथ अपने, जी "उसे" ..
हर एक पल,
इस ज़िंदगी में, नित्य ही इस जिंदगी में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment