ईश्वर कहां है?
मित्रों, ईश्वर एक सत्य! पर अबूझ पहेली! मनुष्य के संशयी स्वभाव के चलते। वह कहां हैं? इसी पर ये लाइने उन्हें समर्पित! आपको प्रेषित।
निरावरणी, दृष्टि! उसकी,
स्वच्छ! कितनी!
साफ.. इतनी,
अरी..!
वह,
व्यामोह*! हरतीं.
चमकती
स्फटिक..! मणि! निर्मली..!
हों पारदर्शी..
करुण-नीलम..रंग की,
निर्दोष.. थीं।
व्यामोह* : सांसारिकता का हरन कर ने वाली
स्फटिक!नीलमी : नीलमणि सी बेधक
भाव: ईश्वर के बारे में प्रश्नकर्ता कितना विशुद्ध है, उसकी आंख से पता चलता है कि वह वास्तव में कितना चेष्टित है।
दुग्ध के वह फेन सी, धवल कैसी?
फैला हुआ, कोई महासागर..!
अथाह..! ले गहराइयां...
देखता हो प्यार भर, भर
आराम से,
मुझे,
उससे ज्यादा, और विस्तृत..!
स्पंद शीतल! फेंकतीं, वह शांत.. थीं।
भाव: ईश्वर तत्व सभी के लिए नहीं है, वह विशिष्ट लोगों का ही विषय है। जो मन से शांत और हृदय से सच्चे हों।
तरल उसकी दृष्टि कैसी..?
पानी.. हो जैसी..!
वीतरागी..,
वीतशोका.., शांत इतनी...
शीतली...
दुर-ग्रंथियों को भेदती,
यह..
हृदय तक!
स्पर्श करती, रश्मि थीं।
भाव: पराविद्या के लिए आग्रह विशेष रखने वाला हो यह यथेष्ट है।
पहुंचती थीं, ठोस.. नीचे..!
धरातल, आधार..
तक!
तृप्त.. करती,
प्रशम.. करती, संसरण को रोकती!
पीयूष! धारा, सरिस बहती
समा लेती, समझ
मेरी..
खोल देती, गांठ उर की..
सच कहूं तो जादुई.. थीं।
भाव: ऐसा जादुई अतिविशिष्ट व्यक्ति ही ईश्वर के बारे में प्रेक्षा जब करें तो आप उसे तत्व ज्ञान दें। राह चलते, अशांत अस्थिर के वश की बात तत्व ज्ञान नहीं है।
और उसने.. पूछा..?
सीधे! मुझसे, ईश्वर! कहां है?
मैने कहा, तेरे.. सामने!
दिखा.. दो न!
पकड़ कर,
मुझे,
हाथ उसका, पास से,
एक बार बस.. इन नेत्र से,
स्पर्श! उसका, चाहती हूँ।
मैने पूछा, तुम कहां हो..?
इस... जहां में!
चाहता.. हूं
तुम.. से
मिल
लूँ!
और थोड़ा पास से,
स्पर्श तेरा, आज मैं,
तट पर उतर!
तेरे घाट..
पर,
एक बार.. कर लूं पास से।
उसने कहा, मैं.. सामने हूँ!
खडी तेरे, देख तो..!
नेत्र.. अपने..
खोल..
तो..
छू, मुझे.. निज नेत्र.. से,
स्पर्श कर ले.., पूर्णता.. में,
हो सके, जितना मुझे..!
मैने कहा, एक 'खोल' है,
यह... सतफुटी!
इतनी.. बडी..!
मेरे..
सामने!
कहां है? इसमें,
छुपी तूं! सच बता..दे!
चमकती! इन आंख की,
गहराइयों.. में..?
क्या...
और..., गहरे..?
इनमें बसी, तूं!
इस.. शांति में, है विहरती.. तूं?
पल पल थिरकती!
नयन की..
मणिमय! चमक में,
क्या..कहीं है,
घुल.. गयी.. तूं?
नीलिमा..! गहरी भरी,
इन दृष्टि में,
शांति बहती.. भरोसा देती हुई...
इन.. नेत्र! भीतर..
जो हिल रहा, हर एक क्षण!
क्या यही,... है, तूं?
या मुस्कुराते! होठ में, इन!
रूप के सौंदर्य! में
इस...
या अंग सौष्ठव बीच में
कहीं,
आ.. छुपी.. तूं!
या.. ऐंठती!
छबीली! अहम.. की,
इस.. ठसकती सी चाल में,
अंदर कहीं तूं?
हृदय के, उन अंधेरे...
गहवराें में,
चरम के एकांत में
क्या आ बसी तूं?
मूक!
तूं..
बैठी हुई है, बोलती है,
भर रही..,
निकलती.. इस सांस से,
क्या? बता न! कहां है तूं?
निकल बाहर, सामने आ!
चाहता हूँ, देखना..
अब.. मात्र..!
तुमको!
चुप!
खडी, वह सोचती है
कहां हूँ...?
मैं..,
इतनी बड़ी, इस देह.. में।
पटाक्षेप..
आ मिला दूँ, 'उनसे' मैं तुमको,
नजदीक से, उन्हें देख ले,
इन, नेत्र से,
बात
कर ले,
बात सुन ले, आराम से।
थोड़ा, पास..
बैठो
साथ उनके
शांति.. से, विश्वास.. कर लो ।
मिलने से पहले, जान लो,
वह प्रेम हैं! आनंद हैं!
बस
धरा ऊपर! धरा भीतर!
और....
तेरे.... देह में,
मन.., हृदय.. में,
अंदर भी तेरे.., बाहर जगत में..
एक से, फैले हुए, वह आदि से।
वह सीमित नहीं हैं, असीमित है,
रूद्ध न हैं, मुक्त! हैं
किसी एक के
न!
सभी के हैं।
एक से, बाधित
नहीं,
वह अबाधित! स्वभाव से हैं..
दिखावटी बिल्कुल नहीं हैं।
वह जहां हैं,
आनंद में हैं, प्रेम में हैं,
विशाल हैं, पुष्कल प्रिये!
हैं, अनुभूति में,
वह उच्च हैं,
दृष्टि के भी पार हैं।
वह घुले हैं, दृश्य में, एक साथ पूरे..
देख तो...
एक.. से,
सागर किनारे..
उछलती!
खेलती! लहरों! के संग वे...
हवाओं में, फेन में..
परा विस्तृत!
क्षितिज तक फैले हुए.. वे...
किनारों के पेड़ संग, सागर में गहरे...
गरजती आवाज में..!
चंद्रमा की चांदनी में,
मधुमय सु-रसती
बयारों की
चाल
में, मधुमास में..
चहक में, सुबह की, चिड़ियों में
वो... हैं,
उस रोशनी में, सुनहली!
कल कल निनादित!
नदी की उस धार में।
यह सभी कुछ सबके लिए है,
हर समय है,
अवधान की बस बात है,
वह हर जगह हैं
वह हर समय हैं,
एक से,
असीमित, और पूर्ण हैं।
सम्पूर्णता में,
सब समय, सब जगह हैं,
ईश्वर यहीं हैं, तेरे सामने..
नचते हुए, हंसते हुए!
खिलते हुए
आनंद में, रमते हुए..।
समाधि अंतः शांति में..
कर्म में, आनंद गहरे..
वे ही छुपे परिणाम में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment