कोई तरंग उपजे शब्द से, आत्म को वह तृप्त कर दे

मित्रों, नित्य आपको बहुत दिनों से ये पंक्तियां लिख भेजता हूँ, आपका और अपना समय खर्च करता हूँ, लेकिन मेरी चाहना यही होती है कि कहीं कोई एक तो होगा जिसे यह लाइने संतोष, शांति, सहारा देती होंगी। यही मेरे श्रम का पारिश्रमिक! इस शब्दयज्ञ की श्रेयता हो यही ऋत्विज की प्रतिष्ठा होगी।

मैं.. 
वो.. खिलौना! 
नहीं हूं...!  खेल कर, 
तुम.. फेंक दोगे, दूर.. उतने 
एक दिन में, खीज कर, 
आप.. खुद से।

तुम.. 
रखोगे! पास! 
अपने, साथ सच में.., 
इन.. लाइनों को, वर्षों.. तक! 
विश्रांति.. की, शांति... की, 
आशा के चलते..।

पढ़ोगे? 
हां, तुम पढ़ोगे..!
उस समय! 
जब..
नाव.. तेरी, हिलक. कर
थपेड़ों..के बीच 
में,
डगमगाती, श्रमित.. होगी,
कगार! पर डूबने के।

और.. 
परेशां..! 
कुछ.. अधिक! होगे..
जद्दोजहद! कर हर तरह की
तुम...! करोगे, बस
बचा लूं! इसे, 
किस भी तरह मैं डूबने.. से  !

उम्मीद! तेरी... 
लाइनों में, मिलेगी इन..
शांत..! शीतल..! धार.. सम.. 
रस.. मृदुल, बहती शाश्वती...!  

तुम नहाओगे! तैर कर
सच पार होगे..!
वह 
नदी..! 
जो.. उफनती तुम्हे दीखती थी..।
 
देखना.. वह शांत होगी, 
स्थिर भी होगी, 
प्यार देगी
पैर के नीचे बहेगी।

श्रम मेरा यह श्रेष्ठ है
मैं जानता हूँ! 
बिना 
किसी लोभ के मैं कर रहा हूँ।

यज्ञ है, 
यह शब्द! का,
नित्य. आहुति! डालता हूँ!
नाप कर, तेरे लिए..
अपने लिए, कुछ सोचकर
कल्याणकर
सत्य हो वह! चाहता हूँ।

सत्य हैं, ये वेद! जिनकी बात 
लिखकर भेजता हूँ,
एक कोई! 
एक क्षण! प्रसन्न हो कम से कम
यह चाहता हूँ! 
यही मेरा लक्ष्य है, 
कोई तरंग 
उपजे
शब्द से, आत्म को वह तृप्त कर दे।

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!