और हम, बीते.. इसी में!
कौन थे हम! क्या किए हम?
चित् है.. सागर! बहुत.. गहरा..!
लहरता! अपने ही भीतर!
लहरों में इसके..
डूब.. जाते..
धीर.!
कितने..
मुझ.! तेरे.! जैसे.!
तृण..!
सरीखे..,
किनारों! पर..
उछलता जब, लहर ले.. ले..,
शतरंगिनी!
भावना की, कल्पना की, उत्साह भर ये..!
धीर..! धीरज भूल कर,
दूर.. तक,
आकंठ डूबे...!
किस तरह! देखकर...!
सोचता... हूँ! बैठकर,
माथा पकड़!
यह, लहर! भी, क्या चीज है?
नीचे.. होकर, पकड़ती है..
रव.. में अपने
ध्यान..
को,
मोह.. में, यह.. डालती है
एक क्षण में,
विषय में,
यह..
डुबो देती..! देह को इस
ऊपर है होती, बुद्धि से
आनंद मत कह! मित्र... इसको।
राग है यह, बहुत.. नीचे।
सुख भाव देती..लय में कैसी..?
पहले चरण में,
पटक देती, किनारों पर!
निर्ममी..!
बस,
कुछ ही दिन! में,
बेलौस! होकर, छोड़ देती..
हर किसी को, दुःख ही, में.. सबको।
मृग.. मरीचिका! सी..
थका.. कर,
चांदनी की चाह! यह..,
कहां.. भरती! खाली ही रहती
जिंदगी भर,
जिंदगी के अंत तक!
जिंदगी....?
यह! भागती.. और दौड़ती..
देख खुद न! किस तरह....
खत्म होती,
हम सभी
की।
चित्त.. सागर! बहुत.. गहरा..!
लहरता! अपने ही भीतर!
डूबते सूरज की किरणे!
कमजोर! कितनी,
दुबली, पतली, क्षीण! सी..
पर अहा..! हा...!
सुवर्णमयि!
रे..
इन्हें साथ रख लें,
मिल के हम!
कल रात को, उन अंधेरों में,
अकेले में.. साथ इसके,
खेलेंगे हम।
यह सोच कर, इतने.. दिनों से...
इकठ्ठी..!
दुनियां, ये.. की थी, हम सभी ने।
आ.. पकड़, रख.. लें,
सावनी! बरसात को.. को
इस! मधुमयी..!
स्पर्श! प्रिय, यह जादुई..!
शीतल! मनोरम!
चंपई..!
डिब्बे में हम, सम्भाल के,
रखेंगे इसको,
कल के लिए, खोलेंगे इसको..
गर्मियों में, साथ मिल के।
यह सोच कर,
इतनी.. बड़ी... इकठ्ठी...!
दुनियां..! ये की थी, हम सभी ने।
धैर्य खोकर गिर रही,
समर्पण हैं कर
रहीं
पत्थरों पर,
समय के, यह.. दुर्जयी!
हार कर, अब अंत में,
इन किनारों पर, जिंदगी के, देख कैसे?
मगर अब भी...
लहरों.. को
इन,
लहरते! सागर से चुन लें..
दिल चाहता है,
छुपा.. ले,
आँचल.. में अपने..
दर्जनों भर...
ले चलें महलों में उन..
उछाल.. देंगे,
सूखे हृदय के, पटल पर..
बोल न!
क्या एक भी संभव था ये..
क्या एक भी संभव था..! ये..।
और हम,
बीते.... इसी... में!
आज को, इस.. छोड़कर!
सदा कल में, सोच में,
दुनियां यही थी,
यही थे हम, और क्या थे? बता न हम!
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment