अन्यथा, मैं अकेला! डर ही जाता जिंदगी से,
मित्रों, अपना सच्चा साथी अंत में एक ही बचता है, जिसे अधिकतम लोगों ने जीवनांत में अधैर्यता से पुकारा है और यह कोई और नहीं अपनी मृत्यु ही है। इसी पर ये लाइने आप पढ़ें और आनंद जरूर लें।
तुम..?
तुम! कहां कभी...
तुम! कहां कभी...
दूर... थीं,
मुझसे, अलग.. थीं,
मुझसे, अलग.. थीं,
जिंदगी में,
किसी एक.. पल को,
हर, साँस में, चढ़ती.. उतरती...
हर, साँस में, चढ़ती.. उतरती...
साथ थीं तुम!
मेरा प्राण..! ही थीं,
अलग है वह बात! की तुम, मृत्यु थीं।
क्यों सोचती हो,
इस तरह!
तुम!
तुम, मृत्यु.. हो, मेरी.. प्रिये!
हर मोड पर, हर हाल में,
जन्म में भर, तुम साथ थीं।
ऋणी! हूँ, छाया सी तुम!
मुझे घेर कर, तब..
खड़ी...
थीं...
प्रिय.. दर्शना!
चिकित्सक! मुझे छोड़कर..
जब, जा.. चुके थे,
कोविड के चलते!
हाय! उस मुश्किल.. घरी में,
एक तुम! मेरे.. साथ थीं।
हर रोज,
तेरी याद! आती है, मुझे,
भुला दूंगा! अरे, तुमको,
मत कहो !
दुःख!
मत करो, तेरा... रहूंगा,
अंत तक! वादा है ये..।
जिंदा! हूँ मैं,
अब..
मात्र..! बस, तेरे.. लिए!
ध्यान रख.,
'मृत्यु' वह! अब
तूं, नहीं मेरे.. लिए,
डरता.. था जिससे, कुछ दिनों पहले।
तूं! प्रेयसी..है,
नई! री..
इस उम्र की,
मेरे लिए।
तूं.. संगिनी है,
निडर!
मेरा साथ देगी,
स्वास्थ्य के गिरने, पे भी,
तूं ना हटेगी, डटेगी..!
हर मोर्चे पर, अडिग होगी।
हिस्सेदार..?
क्या तुम कह रही हो
हिस्सेदार, तुझको बनाता हूं!
आज ही, जीवन में इस!
प्रॉपर्टी में इस,
लोग.., क्या कुछ कहेंगे..
तूं छोड़ इसको..
लोग हैं वे..,
लोग ही.., वे.. रहेंगे।
लोग..?
लोग! तो सब..
मतलब..! के थे, प्रिए...
मशगूल.. हैं, निज..
मतलबों!
में,
इस उम्र में इस उदासी में,
तेरे जैसा!
कौन?
है,
जो साथ दे, बैठा रहे,
पास मेरे, घंटों... घंटों..
निःस्वार्थ ऐसे!
कोई
तो मुझे चाहिए!
जो साथ बैठे... सुने, मुझको,
सुनाए.. वो, धीमे.. धीमे.. बात अपनी।
कृतार्थ हूँ!
परमात्मा का, तजवीज..
उसकी..
तुम.. एक की,
मेरे.. लिए अमृत.. ही..थी।
अन्यथा, मैं अकेला!
डर! ही. जाता
इस बियाबानी! जिंदगी से,
इस
शून्य! से, अकेलेपन
से जुडे एकांत से
आज जो छाया है मुझ...पे
मात्र वह, तेरी बची है, हे प्रिए!
कौन कहता है कि, तुम..
विपरीत थी,
जीवन.. से इस..
अंदर थी मेरे, सदा ही
वजूद में तुम,
मेरे भीतर, सदा से मौजूद थीं।
आ लग गले, मेरी चाहना है
जल्द मुझसे..
सोच न! सीमा है एक..
दूर.. तूं, मुझसे रहे।
आ.. फूल सुंदर खिलाएंगे,
मिल के तुमसे..
संसार
में,
बस बात होगी, आज री!
मिलन की मेरी, आह! तुमसे!
और हम, मिल सुनेंगे,
सत्य क्या था..
जीवन का मेरे.. आज तक के..
फुसफुसाहट भी कहीं होगी यहीं
दूर हट के, भीड़ से
सुनना उसे..
पास था मैं, या फेल था..
बताऊंगा, फिर मैं तुझसे।
जय प्रकाश मिश्र
उत्कृष्ट रचना
ReplyDelete