एक प्रकृति! है, रंगीली! है।

मित्रों, संसार का दर्शन तो हम करते ही हैं, दर्शन का भी दर्शन, आइए करते हैं। इन लाइनों को पढ़ें और कुछ मिले आपको यही चाहना है।
 
मुख्य अवयव कौन हैं?
संसार के, इस!
क्या..
चाहते.. हैं, जानना! 
तो पग! रखें, 
हम, 
इसमें.. आगे, 
इसके पहले, आ चुनें! 
हम, पुष्प! इसके, रंगीले! 
दृष्टि डालें, 
सरसरी! देख लें, अभिव्यंजना।

एक प्रकृति! है, 
यह... 
रंगीली..! है, 
गुण! हैं, इसमें.. सत्व, रज, तम..  
श्वेत, स्वर्णिम, श्याम  रंग, सम..।

यह, व्याप्त सबमे, 
हर जीव में, 
हर प्राणि में, हर वनस्पति में, 
एक सी, 
सिली है, यह
हर एक संग, 'अस्तित्व' में।

जीव का 'जीवन' यही है,
परिवर्तन' यही है,
सुंदर' 
यही.. है!
लावण्य भी है, 
आसुरी यह, सुरी भी है...,
श्री... यही, बिपदी... यही है।

रक्षा! 
है, करती, 
जीवन.. चलाती, 
जीवनों... को ढो रही, 
कंधों पर अपने, 
हम... सभी, 
का.. 
सृष्टि का हर रूप! बस 
यह प्रकृति ही है।

दूसरा.. 
जड़! जगत है,
सामने.. है, तत्व! है यह, 
मुक्त है, संवेदना से, धारणा से
परमाणु! है यह।

यही है..
बनता, बिगड़ता,
रूप लेता, आकार पाता, 
नित नवल!  
झरनों में झरता, मोतियों.. सा,
जल बना, 
बादलों में तैर जाता..  
दिखता यहां! खिलता यहां! 
जन्म पाता, अंत पाता, मुक्त होता...
लसढता! लगता तुम्हें! 

प्रकृति ने जोड़ा इसे है
अपने संग, 
बस स्वार्थवश! 
वह कूदना है चाहती 
खेलना है चाहती.. स्वभाव वश।

तीसरा, यह.. पुरुष! है,
हममें जो रहता,
व्याप्त है
हर 
एक कण में, एक सा, 
यह चेतना.. है, आत्मा.. है, 
सदा से है, 
काल भी, स्पर्श! इसको, नहीं.. करता।

और! तुम?  
तुम...!  यही हो,
यह, याद रखो
तुम!  जड़.. नहीं, 
शरीर तेरा ,जड़ है सारा
प्रकृति इसमें नाचती है! 
जीव बन, जिंदगी भर,
पर, आत्मा तूं... 
मुक्त इसमें बिहरता है, 
पंछियों सा, दूर इसमें।
क्या चाहते हैं मिलना उससे,
तो हम मिलेंगे, कल उसी से।

जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!